Headline
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
कुंभ मेला 2027 के लिए उत्तराखंड को अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित,मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में तंजानिया स्थित अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो का सफल आरोहण करने वाले उत्तराखंड के नन्हे पर्वतारोही मास्टर रियांश पंत और प्रिशा रावत ने भेंट की।
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ*  *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ* *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री*  *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री* *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना*  *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना* *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
स्वास्थ्य मंत्री ने फार्मेसी अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिये आवश्यक कार्यवाही के निर्देश*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*

पहाड़ की अस्मिता को बचाने के लिए प्रदेश के सामाजिक संगठनों एवं आम जनता से मशाल जुलूस का आह्वान

पहाड़ की अस्मिता को बचाने के लिए प्रदेश के सामाजिक संगठनों एवं आम जनता से मशाल जुलूस का आह्वान

पहाड़ की अस्मिता बचाने का आह्वान। 01 मार्च शाम 06 बजे निकलेगा मंडल जुलूस

देहरादून। पहाड़ की अस्मिता बचाने के लिए मूल निवास भू-क़ानून संघर्ष समिति ने सभी सामाजिक संगठनों और आम जनता से आह्वान किया है कि आप जहां भी हैं, वहीं पर 01 मार्च शाम 06 बजे मशाल जुलूस निकालें।

मूल निवास भू-क़ानून संघर्ष समिति के संयोजक मोहित डिमरी ने कहा कि, कई लोग मूल निवासियों पर अभद्र टिप्पणी करके पहाड़ की अस्मिता पर लगातार चोट मर रहे हैं। पहाड़ के लोगों को सड़कों पर तो गालियां दी ही जा रही है और अब विधानसभा के अंदर पहाड़ के लोगों को गाली दी जा रही है। लेकिन एकाध विधायक को छोड़कर किसी ने भी इसका विरोध नहीं किया। इससे पता चलता है कि पहाड़ के प्रति विधायकों की कैसी मानसिकता है।

उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड के लोगों की भावनाएं आहत कर रहे हैं। पक्ष और विपक्ष एक सिक्के के दो अलग-अलग पहलू हैं। इन्हें पहाड़ के अस्तित्व और इसके संसाधनों को बचाने की चिंता नहीं है। सरकार ने एक बार फिर कमजोर भू-क़ानून बनाकर माफ़िया के लिए लूट के रास्ते तैयार किया है। सरकार की इन जनविरोधी नीतियों का प्रतिकार किया जाएगा।

मूल निवास भू कानून संघर्ष समिति के सह-संयोजक लूशुन टोडरिया,उत्तराखंड बेरोजगार संघ के उपाध्यक्ष राम कंडवाल ने कहा ये समय राज्य के मूल निवासियों को संगठित करने का है, इसलिए जरुरी है कि प्रदेश भर के संगठन एकजुटता का परिचय दें और पर्वतीय समाज के लिए अपशब्द बोलने वाले प्रेमचंद अग्रवाल को मंत्रीपद और ऋतु खंडूरी को विधानसभा अध्यक्ष पद से हटाने की माँग को लेकर एकजुट हों।

मूल निवास भू कानून संघर्ष समिति के प्रवक्ता हिमांशु रावत,पहाड़ी स्वाभिमान सेना के पंकज उनियाल,प्रमोद काला ने कहा की यह राज्य हमें बड़े संघर्षों के बाद मिला है और विधानसभा के अंदर पहाड़ को अपमानित किया का रहा है । ऐसे अपमान को राज्य के मूल निवासी किसी भी हालत में बर्दाश्त नही कर सकते । अब सभी को एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए एक बड़ा आंदोलन करना होगा ।

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के शिव प्रसाद सेमवाल,पूर्व सैनिक सुदेश भट्ट,देवभूमि युवा संगठन के आशीष नौटियाल,संजय सिलस्वाल ने कहा कि इस राज्य में जो घटनाक्रम चल रहा है वह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है । पहाड़ के लोगों ने इस राज्य की लड़ाई में अपना बलिदान दिया और आज इन्ही पहाड़ के लोगों के लिए अपशब्द का प्रयोग किया जा रहा है । अब पूरे प्रदेश में ऐसे अपशब्द का प्रयोग करने वाले नेताओं का बहिष्कार किया जाएगा ।

बैठक में राकेश नेगी, गढ़ कुमाऊं संगठन के कनिष्क जोशी, उत्तराखंड होटीलियर संगठन के कँवर बिष्ट, भू भूम्याल जागृति मंच से मोनू नौडियाल, अमित पंत, विकास रयाल, विपिन नेगी,पूर्व सैनिक संगठन,उत्तराखंड छात्र संघ सहित अन्य कई संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top