Headline
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विजय कारगिल दिवस पर वीर सैनिकों, पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं को किया सम्मानित*
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।*
एसजीएसटी संग्रहण में 24 फीसदी की वृद्धि* *उत्तराखण्ड में राज्य कर विभाग की उल्लेखनीय सफलता* *12 फीसदी बढ़ा कुल जीएसटी संग्रहण*
मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी*  *शौर्य स्थल पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि*
मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी* *शौर्य स्थल पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि*
उत्तराखंड में नकल माफियाओं पर एक और बड़ी कार्रवाई, यूटीयू परीक्षा का प्रश्नपत्र आउट करने के आरोप में सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार* *सीएम पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देश, नकल माफियाओं को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी*
मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश*  *मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की सुनी समस्याएं*
मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश* *मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की सुनी समस्याएं*
मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना’ के द्वितीय चरण का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ*
मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना’ के द्वितीय चरण का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ*
मुख्यमंत्री ने किया ‘सेवा विधि‘ पुस्तक का विमोचन‘‘*
मुख्यमंत्री ने किया ‘सेवा विधि‘ पुस्तक का विमोचन‘‘*
आम महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “बीज संजीवनी अभियान” का किया शुभारंभ*
आम महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “बीज संजीवनी अभियान” का किया शुभारंभ*

धर्मानंद उनियाल राजकीय  महाविद्यालय नरेंद्रनगर टिहरी गढ़वाल में 12 दिवसीय *उद्यमिता विकास कार्यक्रम* का शुभारम्भ

धर्मानंद उनियाल राजकीय  महाविद्यालय नरेंद्रनगर टिहरी गढ़वाल में 12 दिवसीय *उद्यमिता विकास कार्यक्रम* का शुभारम्भ

नरेंद्रनगर। देवभूमि उद्यमिता योजना के अंतर्गत धर्मानंद उनियाल राजकीय  महाविद्यालय नरेंद्रनगर टिहरी गढ़वाल में 12 दिवसीय “उद्यमिता विकास कार्यक्रम” का शुभारम्भ देवभूमि उद्यमिता केंद्र व भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान अहमदाबाद  के सहयोग से आज दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर राजेश कुमार उभान ने कहा कि सरकार द्वारा शुरू की गई देवभूमि उद्यमिता योजना ग्रामीण युवाओं के लिए लाभकारी है। राज्य सरकार द्वारा युवाओं हेतु उद्यमिता प्रशिक्षण कार्यक्रम मील का पत्थर साबित होगा। युवाओं को इस कार्यक्रम का लाभ उठाने का प्रयास करना चाहिए तथा युवा पर्यटन, प्रोध्यगिकी, फल उत्पादन एवं होमस्टे उद्यमिता से जुड़े।

महाविद्यालय के देवभूमि उद्यमिता केंद्र के नोडल डॉ संजय महर ने देवभूमि उद्यमिता योजना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि वर्तमान समय युवाओं के हुनर की राह देख रहा है युवा उद्यमिता के क्षेत्र में नाम कमाकर ब्रांड एंबेसडर बनकर राज्य का प्रतिनिधित्व करें।

प्रोफेसर आशुतोष शरण ने कहा की आपकी सूझ बूझ और विचार सभ्यता के संवाहक हैं, जिनको क्रियान्वित करना आवश्यक है।

डॉक्टर राजपाल रावत ने उद्यमिता विषय के महत्व को समझाते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ देकर रोजगार देने वाले बने।

उद्यमिता प्रशिक्षक धनी राम ने उद्यमिता में उत्कृष्टता को आवश्यक बताया। उद्यमिता प्रशिक्षण संस्थान अहमदाबाद के मेहुल समधिया ने उद्यमिता में अवसरों का लाभ उठाकर आगे बढ़ने हेतु छात्रों को प्रेरित किया।

प्रशिक्षण नोडल डॉक्टर महर ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस कार्यक्रम में डॉक्टर विक्रम बर्तवाल, डॉक्टर आराधना, डॉक्टर विजय, डॉक्टर नताशा,  विशाल, अजय, शिशुपाल व महाविद्यालय के सभी शिक्षणेत्तर कर्मचारी व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top