Headline
नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ* गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को बैरागी कैम्प में उत्तराखंड सरकार द्वारा नूनत न्याय संहिता” विषय पर आयोजित राज्यस्तरीय प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया
भारतीय न्याय संहिता जैसे नए कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन में उत्तराखंड देश में पहले स्थान पर*
भारतीय न्याय संहिता जैसे नए कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन में उत्तराखंड देश में पहले स्थान पर*
चंपावत के अनुज पंत ने UPSC में हासिल की 69वीं रैंक, मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने फोन कर दी बधाई*
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह शनिवार को हरिद्वार में ‘जन-जन की सरकार : चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग*
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह शनिवार को हरिद्वार में ‘जन-जन की सरकार : चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग*
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम*
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम*
आंगनबाड़ी राशन में गड़बड़ी पर डीएम का बड़ा एक्शन, रुड़की के सेंट्रल गोदाम पर मारा छापा
आंगनबाड़ी राशन में गड़बड़ी पर डीएम का बड़ा एक्शन, रुड़की के सेंट्रल गोदाम पर मारा छापा
डीएम देहरादून सविन बंसल का बड़ा एक्शन; राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में छापेमारी
17 लाख से अधिक मरीजों ने कराया आयुष्मान योजना के तहत निःशुल्क उपचार- डाॅ. धन सिंह रावत
17 लाख से अधिक मरीजों ने कराया आयुष्मान योजना के तहत निःशुल्क उपचार- डाॅ. धन सिंह रावत
देहरादून में ट्रैफिक व्यवस्था का एसएसपी ने लिया जायजा, प्रमुख चौराहों का किया निरीक्षण
देहरादून में ट्रैफिक व्यवस्था का एसएसपी ने लिया जायजा, प्रमुख चौराहों का किया निरीक्षण

दिल्ली में आप “दा” की सरकार का जाना तय- महाराज

दिल्ली में आप “दा” की सरकार का जाना तय- महाराज

रोहतास नगर एवं रिठाला विधानसभा की चुनावी जनसभाओं में गरजेंगे महाराज

देहरादून/दिल्ली। आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी की जेब पर डाका डालकर अपने लिए 45 करोड़ का शीशमहल खड़ा किया। आम आदमी के सरोकारों का दंभ भरने वाला करोड़ों के शीश महल में समझ से परे है। यदि हम पंजाब की बात करें तो वहां भी उनकी सरकार पूरी तरह से विफल हो चुकी है। कानून-व्यवस्था की स्थिति बद से बद्तर हो गई है, जिससे समाज में अशांति और डर का माहौल बन गया है।

उक्त बात प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को दिल्ली के रोहतास नगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी जितेन्द्र महाजन एवं रिठाला विधानसभा क्षेत्र से कुलवंत राणा के समर्थन में दो अलग-अलग जगहों पर आयोजित भाजपा की चुनावी सभाओं को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाते हुए उन्हें दलितों और संविधान का अपमान करने वाला करार दिया।

महाराज ने कहा कि दिल्ली में आप “दा” की सरकार का जाना और भाजपा की सरकार का आना तय है। आम आदमी पार्टी की सरकार से दिल्ली की जनता त्रस्त है उसे केंद्र की सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। आयुष्मान भारत योजना के तहत मिलने वाली पांच लाख रुपए तक की फ्री इलाज की सुविधा से उसे दूर रखा गया है। भाजपा की सरकार बनने पर देश की राजधानी के लोगों को केन्द्र की सभी योजनाओं का लाभ मिलने के साथ साथ वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त पांच लाख रुपये का मुफ्त इलाज दिया उपलब्ध करवाया जायेगा। हमने संकल्प लिया है कि दिल्ली में डबल इंजन की सरकार बनने पर महिला समृद्धि योजना के तहत दिल्ली की महिलाओं को प्रति माह 2,500 रुपये देने के अलावा महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा और 6 महीने का सवेतन मातृत्व अवकाश दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली और पंजाब दोनों जगहों पर पूरी तरह से फेल रही है। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता से पांच साल में यमुना को पूरी तरह से साफ करने का वादा किया था लेकिन यमुना की सफाई के लिए केंद्र सरकार की ओर से दिए गए 8500 करोड़ रुपए के बावजूद भी यमुना की सफाई नहीं हो पाई। शराब घोटाले में करीब 2800 करोड़ रुपये भ्रष्टाचारी की भेंट चढ़ गए।

महाराज ने रोहतास नगर और रिठाला विधानसभा क्षेत्र की जनता से भाजपा प्रत्याशियों को विजई बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि यदि दिल्ली की जनता डबल इंजन की सरकार बनाती है तो दिल्ली की सभी 1700 से अनधिकृत कॉलोनियों को मालिकाना हक दिया जाएगा।

इस अवसर पर रोहतास नगर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी जितेन्द्र महाजन और रिठाला विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी कुलवंत राणा, के अलावा चन्द्र प्रकाश शर्मा, प्रवेश शर्मा, सुरेन्द्र शर्मा, अनुराग चंदेल, अभिषेक जैन, संजीव संजीव, नवीन कौशिक, मोहित गुप्ता, डा0 कोमल वशिष्ठ, कनिका जैन आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top