Headline
*मुख्यमंत्री धामी ने किया पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण*  *इसी शैक्षणिक सत्र से मेडिकल कॉलेज में 50 MBBS सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू*
*मुख्यमंत्री धामी ने किया पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण* *इसी शैक्षणिक सत्र से मेडिकल कॉलेज में 50 MBBS सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू*
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए महत्वपूर्ण निर्णय* *पत्रकार कल्याण कोष से चार दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को ₹5-₹5 लाख की आर्थिक सहायता की संस्तुति*
मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी*  *नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री*
मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी* *नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री*
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ*
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ*
डीएम डॉ0 आशीष चौहान ने अधिकारियों, नगर निगम कर्मियों एवं विद्यालय की छात्राओं के साथ स्वयं उठाया कूड़ा, स्वच्छता का दिया संदेश*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने द टॉसब्रिज स्कूल के संस्कार दिवस समारोह में विद्यार्थियों को संस्कारों, अनुशासन और जीवन मूल्यों का महत्व समझाया।*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने द टॉसब्रिज स्कूल के संस्कार दिवस समारोह में विद्यार्थियों को संस्कारों, अनुशासन और जीवन मूल्यों का महत्व समझाया।*
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो अग्निवीरों के 40वीं वाहिनी पीएसी में समायोजन को दी मंजूरी* *सेवानिवृत्त होने वाले अग्निवीरों को मिलेगा सेवा का अवसर, उपलब्ध रिक्त पदों के सापेक्ष होगा समायोजन*
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी*
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी*
*मुख्यमंत्री धामी की घोषणा, ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को मिलेगी अतिरिक्त राहत*

हरिद्वार पुलिस की सख्ती से नहीं हो पाई सर्वसमाज की बैठक, विधायक उमेश कुमार समेत कईयों पर मुकदमा दर्ज

हरिद्वार पुलिस की सख्ती से नहीं हो पाई सर्वसमाज की बैठक, विधायक उमेश कुमार समेत कईयों पर मुकदमा दर्ज

हरिद्वार। प्रस्तावित सर्वसमाज की बैठक को पुलिस की कड़ी कार्रवाई और सख्त रणनीति के चलते होने से पहले ही रोक दिया गया। एसएसपी परमेन्द्र सिंह डोबाल के नेतृत्व में चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था और मुस्तैद पुलिस बल के कारण जिले में किसी भी तरह की अप्रिय घटना नहीं होने दी गई।

पुलिस की सख्ती के आगे नहीं टिके प्रदर्शनकारी
हरिद्वार पुलिस पहले से ही अलर्ट मोड में थी। जिले की सीमाओं को सील कर दिया गया था और भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। जब कुछ लोगों ने उत्तराखंड में प्रवेश करने का प्रयास किया, तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इसी दौरान कुछ अराजक तत्वों ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिसके जवाब में पुलिस ने लाठीचार्ज कर उपद्रवियों को खदेड़ दिया।

विधायक उमेश कुमार समेत कईयों पर मुकदमा दर्ज
पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए लक्सर और खानपुर में उपद्रव करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अब तक 5-6 लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ जारी है। इसके अलावा, अन्य उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

एसएसपी हरिद्वार का सख्त संदेश
एसएसपी परमेन्द्र सिंह डोबाल ने साफ कहा कि हरिद्वार में कानून व्यवस्था बिगाड़ने की किसी को अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि उपद्रव करने वाले चाहे कोई भी हों, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top