Headline
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ*  *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ* *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री*  *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री* *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना*  *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना* *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
स्वास्थ्य मंत्री ने फार्मेसी अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिये आवश्यक कार्यवाही के निर्देश*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
*26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र*  “ *आधुनिक शिक्षा से ही बच्चों का भविष्य बनेगा उज्ज्वल”*
*26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र* “ *आधुनिक शिक्षा से ही बच्चों का भविष्य बनेगा उज्ज्वल”*
अहमदाबाद की धनगौरी बरोलिया ने सीएम धामी को भावुक पत्र के साथ भेजी राखी*
अहमदाबाद की धनगौरी बरोलिया ने सीएम धामी को भावुक पत्र के साथ भेजी राखी*
मुख्यमंत्री ने चम्पावत में किया ‘खेल महाकुम्भ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026’ का शुभारम्भ*
मुख्यमंत्री ने चम्पावत में किया ‘खेल महाकुम्भ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026’ का शुभारम्भ*

भाजपा और आप की सरकार में रोजगार नहीं मिल सकता – राहुल गांधी

भाजपा और आप की सरकार में रोजगार नहीं मिल सकता – राहुल गांधी

केजरीवाल ने चलाई भ्रष्ट सरकार – राहुल गांधी

भाजपा लोगों का पैसा अंबानी-अदाणी को पकड़ा देती हैं – राहुल गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आम आदमी पार्टी व उसके मुखिया अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला किया। कांग्रेस सांसद ने याद दिलाया कि पांच साल पहले केजरीवाल ने कहा था कि वह यमुना में स्नान करेंगें, यमुना का पानी पिएंगे। लेकिन पांच साल बीत जाने के बाद भी वह यमुना को साफ नहीं कर सके। दिल्ली के लोगों को गंदा पानी पीना पड़ता है और वह शीश महल में रहते हैं। राहुल गांधी बवाना विधानसभा में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे।

राहुल गांधी ने कहा कि उनकी सरकार आरक्षण की 50 फीसदी की सीमा तोड़ देगी। इसका दायरा बढ़ाया जाएगा। राहुल गांधी ने कहा कि केजरीवाल पहले बड़ी-बड़ी बातें करते थे, वह छोटी गाड़ी में घूमते थे और मफलर लिए रहते थे। बिजली के खंभे पर चढ़ जाते थे। दिल्ली से उनका वादा था कि वह साफ राजनीति लाएंगे, लेकिन सरकार में आने के बाद दिल्ली में सबसे बड़ा शराब घोटाला उजागर हुआ। इसको उनकी पार्टी और उनके लोगों ने किया है। केजरीवाल ने भ्रष्ट सरकार चलाई है। राहुल गांधी ने कहा कि जिस तरह पीएम नरेंद्र मोदी झूठे बयान देते हैं, वैसे ही केजरीवाल भी यही काम करते हैं।

राहुल गांधी के मुताबिक, पचास फीसदी की आरक्षण की जो दीवार बना रखी है, सत्ता में आने पर कांग्रेस इसे तोड़ देगी। उनकी सरकार आरक्षण का दायरा बढ़ाएगी। कांग्रेस सांसद ने सवाल किया कि क्या केजरीवाल आरक्षण को पचास फीसदी से ज्यादा करना चाहते हैं या नहीं? जब अल्पसंख्यकों पर आक्रमण होता है तो केजरीवाल कहां होते हैं? कहा कि केजरीवाल और भाजपा दोनों ही आरक्षण के खिलाफ हैं। दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक, आदिवासी के खिलाफ हैं। वह गरीबों और आरक्षण के खिलाफ हैं।

राहुल गांधी ने आरोप लगाते हुए कहा कि बवाना में पानी की समस्या है। लोगों को स्वच्छ पानी की बजाए गंदा और महंगा पानी खरीदना पड़ता है। भाजपा जहां भी जाती हैं, धर्म को धर्म से जाति को जाति से लड़ाती हैं। एक भाषा को दूसरी भाषा से लड़ाती हैं। लोगों का पैसा अंबानी-अदाणी को पकड़ा देती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने बीस-पच्चीस अरबपतियों का 16 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया। दिल्ली के लोग अपने बच्चों को निजी कॉलेज-विश्वविद्यालय में भेजते हैं। बीमार होने पर निजी अस्पताल भेजते हैं। जितना लोग जीएसटी देते हैं, उतना ही अंबानी-अदाणी देते हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि देश के युवाओं को रोजगार नहीं मिल सकता है। भाजपा और आप की सरकार में रोजगार नहीं मिल सकता है। लाखों रुपये खर्च करके कॉलेज की डिग्री लेते हैं। डॉक्टर और इंजीनियर का सर्टिफिकेट मिलता है, लेकिन रोजगार नहीं मिलता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कुली का काम करने वाले एक युवा ने उन्हें बताया कि लाखों रुपये देकर सिविल इंजीनियर की डिग्री ली है और कुली का काम करना पड़ रहा है। राहुल ने कहा कि वह संविधान को बचाने का काम करते हैं। संविधान में साफ लिखा है कि सम्मान हो और आरक्षण मिले। अरबपतियों की सरकार नहीं होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top