Headline
मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना’ के द्वितीय चरण का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ*
मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना’ के द्वितीय चरण का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ*
मुख्यमंत्री ने किया ‘सेवा विधि‘ पुस्तक का विमोचन‘‘*
मुख्यमंत्री ने किया ‘सेवा विधि‘ पुस्तक का विमोचन‘‘*
आम महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “बीज संजीवनी अभियान” का किया शुभारंभ*
आम महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “बीज संजीवनी अभियान” का किया शुभारंभ*
विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने की मुहिम बढ़ी आगे* *जापानी प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं दून विश्वविद्यालय का किया भ्रमण*
मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में प्रदेश में ग्रोथ सेंटर्स की प्रगति के सम्बन्ध में सभी सम्बन्धित विभागों के साथ बैठक की
छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी, देहरादून, डॉ आशीष चौहान ने दिए छुट्टी के आदेश, जानिए ये खबर
छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी, देहरादून, डॉ आशीष चौहान ने दिए छुट्टी के आदेश, जानिए ये खबर
रेल की रफ्तार के साथ विकास की उड़ान, फ्रीज जोन समीक्षा से पहाड़ों में खुल सकती हैं नई संभावनाएं* *धामी सरकार की पहल : सुरक्षा और विकास के बीच संतुलन तलाशने की कवायद*
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय विद्युत मंत्री से ऊर्जा परियोजनाओं एवं पिटकुल की एडीबी सहायतित पारेषण परियोजना पर की चर्चा*
रेल की रफ्तार के साथ विकास की उड़ान, फ्रीज जोन समीक्षा से पहाड़ों में खुल सकती हैं नई संभावनाएं* *धामी सरकार की पहल : सुरक्षा और विकास के बीच संतुलन तलाशने की कवायद*

क्या आपके बाल भी कम उम्र में हो रहे हैं सफेद, तो इन घरेलू नुस्खों की मदद से बालों को जड़ से बनाएं काला 

क्या आपके बाल भी कम उम्र में हो रहे हैं सफेद, तो इन घरेलू नुस्खों की मदद से बालों को जड़ से बनाएं काला 

आजकल की बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल और खराब खान-पान की वजह से ज्यादातर लोग स्वास्थय संबंधी दिक्कतों से परेशान हैं। इसका असर न सिर्फ सेहत बल्कि त्वचा और बालों पर भी पड़ता है। खासतौर पर बात की जाए बालों की तो आज के समय में बालों का झड़ना, बालों का रूखा होना और कम उम्र में बालों का सफेद होना बेहद आम बात है।

यदि आपके बाल भी कम उम्र में सफेद हो रहे हैं, और आप किसी प्रकार के केमिकल वाले कलर का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं तो यहां हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं, जिनको फॉलो करके आप अपने बालों को जड़ से काला कर सकते हैं। इन नुस्खों में किसी तरह के केमिकल का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। ऐसे में बस एक बार पैच टेस्ट करें और घरेलू नुस्खों की मदद से बालों को जड़ से काला बनाएं।

आंवला और नींबू का रस

आंवला बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें विटामिन C और एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं जो बालों को काला करने में मदद करते हैं। बालों को काला करने के लिए यदि ये नुस्खा अपनाना चाहते हैं तो एक कप आंवला का रस और एक चम्मच नींबू का रस मिला लें। इस मिश्रण को सिर पर अच्छे से लगाएं और 30-40 मिनट तक छोड़ दें। उसके बाद बालों को धो लें।

मेहंदी और कॉफी

मेहंदी के साथ कॉफी का मिश्रण सफेद बालों को काला करने में मदद करता है। 2-3 चम्मच मेहंदी पाउडर लें और उसमें 1 चम्मच कॉफी पाउडर मिलाएं।अब इसे पानी में घोलकर पेस्ट बना लें और बालों में लगाकर 1-2 घंटे के लिए छोड़ दें। फिर बालों को अच्छे से धो लें। यह बालों को प्राकृतिक रूप से काला करता है।

नारियल तेल और आंवला पाउडर

नारियल तेल और आंवला पाउडर का मिश्रण बालों को काला और मजबूत बनाने में मदद करता है। इसके लिए दो चम्मच आंवला पाउडर को नारियल तेल में मिला कर गर्म करें। इस मिश्रण को बालों की जड़ों में अच्छी तरह लगाएं और रातभर छोड़ दें। सुबह बालों को धो लें।

ब्लैक टी

काली चाय में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो बालों के रंग को गहरा करने में मदद करते हैं। 1 कप काली चाय बनाकर उसमें 1 चम्मच नींबू का रस मिला लें। इस मिश्रण को बालों पर अच्छी तरह लगाएं और 20-30 मिनट तक छोड़ दें। फिर गुनगुने पानी से बाल धो लें।

मेहंदी और आंवला पाउडर

मेहंदी को आंवला पाउडर के साथ मिलाकर बालों में लगाने से बालों का रंग गहरा होता है और सफेद बालों को काला करने में मदद मिलती है। इसके लिए मेहंदी और आंवला पाउडर को पानी में मिला कर पेस्ट बना लें। इसे बालों में लगाकर 1-2 घंटे के लिए छोड़ दें, फिर धो लें।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top