Headline
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
कुंभ मेला 2027 के लिए उत्तराखंड को अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित,मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में तंजानिया स्थित अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो का सफल आरोहण करने वाले उत्तराखंड के नन्हे पर्वतारोही मास्टर रियांश पंत और प्रिशा रावत ने भेंट की।
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ*  *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ* *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री*  *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री* *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना*  *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना* *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
स्वास्थ्य मंत्री ने फार्मेसी अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिये आवश्यक कार्यवाही के निर्देश*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*

हम उजाड़ने नहीं बसाने पर विश्वास करते हैं- सीएम धामी

हम उजाड़ने नहीं बसाने पर विश्वास करते हैं- सीएम धामी

सीएम धामी ने ऋषिकेश में कहा, क्षेत्रवाद से ऊपर उठ भाजपा को वोट दें

ऋषिकेश। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगर निगम के चुनाव में ऋषिकेश से मेयर प्रत्याशी शंभू पासवान एवं अन्य पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ऋषिकेश की जनता ने हमेशा भाजपा का साथ दिया है और इन चुनाव में भी यहां की जनता निकाय चुनाव में ट्रिपल इंजन सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश देवभूमि के साथ ही संपूर्ण भारत की पहचान है। यह स्थान भारत की सांस्कृतिक धरोहर है और यहां का विकास हमारी प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हमारी सरकार विकल्प रहित संकल्प के साथ उत्तराखण्ड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए कार्य कर रही है। प्रदेश में मूलभूत सुविधाओं का तेजी से विकास किया जा रहा है। प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों का ही नतीजा है कि आज देवभूमि उत्तराखंड की गिनती देश के अग्रणी राज्यों में हो रही है। सतत विकास के लक्ष्यों की प्राप्ति में उत्तराखण्ड पहले नंबर पर है।

उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि जब भी हम कोई अच्छा काम करते हैं तो कांग्रेस के लोग भ्रम फैलाकर लोगों को तोड़ने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भ्रम फैलाती है कि हम लोगों को उजाड़ देंगे, जबकि हम उजाड़ने पर नहीं बसाने पर विश्वास करते हैं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भाजपा भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने का काम कर रही है वहीं कांग्रेस वोट बैंक और तुष्टिकरण की राजनीति करती है। कांग्रेस ने तुष्टिकरण के लिए प्रभु श्री राम के अस्तित्व को भी नकार दिया। उन्होंने कहा कि ट्रिपल इंजन सरकार बनने पर ऋषिकेश की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। हमें क्षेत्रवाद और जातिवाद से उठकर राष्ट्र हित में कार्य करने वाली भाजपा को विजयी बनाना है और धर्म संस्कृति का उपहास बनाने वाली कांग्रेस को जड़ से उखाड़ना है।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ,कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल, चुनाव प्रभारी दान सिंह रावत, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, निवर्तमान मेयर श्रीमती अनिता ममगाई, संजय शास्त्री, सुमित पंवार, सुरेश सिंह, कविता शाह, सतीश सिंह, सुरेंद्र मोघा, इंद्रमोहन, सुनीता भंडारी, दिनेश सती, दीपक धमिजा, गौतम, गौरव समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top