Headline
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सच हो रहा विकसित भारत का संकल्प – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सच हो रहा विकसित भारत का संकल्प – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
*न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ एवं सुदृढ़ बनाने में “जूडिशियम 2.0” महत्वपूर्ण पहल : मुख्यमंत्री*
*न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ एवं सुदृढ़ बनाने में “जूडिशियम 2.0” महत्वपूर्ण पहल : मुख्यमंत्री*
ब्रिक्स मंच पर चमका उत्तराखंड का आपदा प्रबंधन मॉडल, सिल्क्यारा रेस्क्यू की गूंज अंतरराष्ट्रीय स्तर तक*
6 करोड़ रुपए से जनपद अल्मोड़ा में कराई जाएगी तारबाड़। खेती होगी सुरक्षित : मुख्यमंत्री*
6 करोड़ रुपए से जनपद अल्मोड़ा में कराई जाएगी तारबाड़। खेती होगी सुरक्षित : मुख्यमंत्री*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी पूज्य माता जी के नाम से पौधा रोपित किया*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी पूज्य माता जी के नाम से पौधा रोपित किया*
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में जनपदीय विकास कार्यों की समीक्षा बैठक*
पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना में उत्तराखण्ड ने देशभर में लहराया परचम, चार प्रमुख श्रेणियों में प्राप्त किया प्रथम स्थान”
पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना में उत्तराखण्ड ने देशभर में लहराया परचम, चार प्रमुख श्रेणियों में प्राप्त किया प्रथम स्थान”
मुख्यमंत्री आवास परिसर में 3-बी गार्डन (बी-फ्रेंडली, बटरफ्लाई-फ्रेंडली एवं बर्ड-फ्रेंडली गार्डन) के निर्माण कार्य का शुभारम्भ*
मुख्यमंत्री ने 9.74 लाख लाभार्थियों को 176.59 करोड़ रूपये की पेंशन राशि हस्तांतरित की*
मुख्यमंत्री ने 9.74 लाख लाभार्थियों को 176.59 करोड़ रूपये की पेंशन राशि हस्तांतरित की*

भारत के महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद परमार्थ निकेतन शिविर अरैल प्रयागराज पधारे। राष्ट्रीय संत मोरारी बापू के श्रीमुख से सुनी रामकथा

भारत के महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद परमार्थ निकेतन शिविर अरैल प्रयागराज पधारे। राष्ट्रीय संत मोरारी बापू के श्रीमुख से सुनी रामकथा

मानस कथा से होता है संशय का नाश – मोरारी बापू

हम राम के साथ, राम की माने – रामनाथ कोविंद

हमारे दिल और हमारे घर के आगे मोहब्बत लिखा हो – स्वामी चिदानन्द सरस्वती

प्रयागराज। भारत के महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जी अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सविता कोविंद जी और बेटी स्वाति कोविंद महाकुंभ के पावन अवसर पर परमार्थ निकेतन शिविर, अरैल, प्रयागराज पधारे।

पूरे कोविंद परिवार ने परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी, म.म. स्वामी संतोषदास जी (सतुआ बाबा), साध्वी भगवती सरस्वती जी और पूज्य संतों के पावन सान्निध्य में राष्ट्रसंत पूज्य मोरारी बापू के श्रीमुख से हो रही दिव्य मानस कथा का रसपान किया।

स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी, साध्वी भगवती सरस्वती जी ने माननीय कोविंद जी और पूरे कोविंद परिवार का इलायची की माला पहनाकर अभिनन्दन किया।

राष्ट्रसंत पूज्य मोरारी बापू ने माननीय श्री रामनाथ कोविंद जी के साथ अपनी पुरानी स्मृतियों का स्मरण करते हुए कहा कि आपके सान्निध्य में बिताए दृश्य अद्भुत और अलौकिक हैं।

आज भी मुझे याद है, जब आप गुरूकुल आए थे, सभी व्यवस्थाएँ एक ओर थीं, पर आपकी आस्था एक ओर थी। आपने हमारे पूरे गांव को कहा था कि यदि कभी दिल्ली आओ तो कहीं और मत रुकना, राष्ट्रपति भवन में रुकना। इस प्रकार आपने राष्ट्रपति भवन को राष्ट्र भवन के रूप में सभी को दर्शन कराए। साधु संग माननीय राष्ट्रपति जी के लिए सदैव प्रथम रहा हैं।

उन्होंने कहा कि यह बात और है कि वह खामोश खड़े होते हैं, लेकिन जो बड़े होते हैं, वह बड़े ही होते हैं। बापू ने कहा कि पूज्य स्वामी जी के रूप में यहाँ पर परम विवेकी और परम विनयी बुद्ध पुरुषों का संगम अद्भुत है।

माननीय श्री रामनाथ कोविंद जी ने इस महाकुंभ व मानस संगम के अलौकिक कार्यक्रम में पूज्य बापू, पूज्य स्वामी जी, पूज्य साध्वी जी और सभी श्रद्धालुओं का अभिवादन करते हुए कहा कि आप सब मेरा परिवार हैं। मेरे मन में एक ही बात है कि बापू की श्रीराम कथा श्रृंखला की 950वीं कथा है, यह एक सुखद संयोग है और हम एक हजार श्रीराम कथाओं तक पहुंचने की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा, मैने देखा है कि हम श्रीराम को मानते हैं, उनके चरित्र को मानते हैं, उनके चरित्र को अपने जीवन में अपनाने का प्रयास करते हैं, उनकी शिक्षाओं को जानने का प्रयास करते हैं, लेकिन राम की नहीं मानते हैं। मानने में हम सभी लोग पहले हैं, परंतु जहाँ राम की बात मानने की बात आती है, वहां हम थोड़े से झिझकने लगते हैं। यह एक चुनौती है और इसे कैसे हम अपने जीवन में लाएं, इसके लिए हमें धीरे-धीरे चलते रहना होगा चरैवेति चरैवेति ताकि प्रभु श्रीराम का चरित्र हम सब के जीवन में आए।

स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने कहा कि पूज्य बापू सनातन की परम ज्योति हैं, उन्होंने जिसे छू लिया, उसे अपना बना लिया। बापू का जीवन सदैव सेतु निर्माण करता रहा और इसके लिए उन्होंने अनेक संघर्ष झेले, वे अपनी हर श्वास को पूरे विश्वास के साथ जी रहे हैं।

स्वामी जी ने कहा कि समुद्र मंथन संग्राम से शुरू हुआ और संगम तक पहुंचा, अमृत तक पहुंचा। बापू का जीवन संग्राम नहीं, संग-राम को चरित्रार्थ करता है। उन्होंने कहा कि इस बार का कुम्भ ग्लोबल कुम्भ बन गया है। वास्तव में इस बार का कुम्भ अद्भुत है।

श्री कोविंद जी ने सत्ता से नहीं सत्य से परिवर्तन किया। यह सृजन से संगम की यात्रा है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि हमारे दिल और हमारे घर के आगे मोहब्बत लिखा हो। अब समय आ गया है कि हम न बटेंगे, न बाटेंगे, न डरेंगे, न डराएंगे, न कटेंगे, न कटेंगे, न लड़ेंगे, न लड़ाएंगे। यही संगम के तट से संगम का संदेश है, जो हमारे देश के संगम को बचा के रखेगा।

श्री रामनाथ कोविंद जी और पूरे कोविंद परिवार ने स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के पावन सान्निध्य में बैठकर पूज्य बापू के श्रीमुख से हो रही मानस कथा का बड़े ही प्रेमभाव से रसपान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top