Headline
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना*  *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना* *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
स्वास्थ्य मंत्री ने फार्मेसी अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिये आवश्यक कार्यवाही के निर्देश*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
*26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र*  “ *आधुनिक शिक्षा से ही बच्चों का भविष्य बनेगा उज्ज्वल”*
*26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र* “ *आधुनिक शिक्षा से ही बच्चों का भविष्य बनेगा उज्ज्वल”*
अहमदाबाद की धनगौरी बरोलिया ने सीएम धामी को भावुक पत्र के साथ भेजी राखी*
अहमदाबाद की धनगौरी बरोलिया ने सीएम धामी को भावुक पत्र के साथ भेजी राखी*
मुख्यमंत्री ने चम्पावत में किया ‘खेल महाकुम्भ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026’ का शुभारम्भ*
मुख्यमंत्री ने चम्पावत में किया ‘खेल महाकुम्भ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026’ का शुभारम्भ*
ड्रग फ्री उत्तराखंड’ से ‘विकसित भारत 2047’ तक के विषय पर बनबसा में मुख्यमंत्री का युवाओं से संवाद*
ड्रग फ्री उत्तराखंड’ से ‘विकसित भारत 2047’ तक के विषय पर बनबसा में मुख्यमंत्री का युवाओं से संवाद*
विदेशों में रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप राज्य के युवाओं को दिया जाए कौशल एवं भाषा प्रशिक्षण : मुख्यमंत्री
विदेशों में रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप राज्य के युवाओं को दिया जाए कौशल एवं भाषा प्रशिक्षण : मुख्यमंत्री

खेल सुविधाओं के मामले में अग्रणी राज्यों में शामिल हुआ उत्तराखंड – रेखा आर्या

खेल सुविधाओं के मामले में अग्रणी राज्यों में शामिल हुआ उत्तराखंड – रेखा आर्या

खेल अवस्थापनाओं के संरक्षण के लिए भी जल्द तैयार की जाएगी नीति

देहरादून। 38 वें राष्ट्रीय खेल कराने के लिए बीते सालों में हमने जो खेल सुविधाएं जुटायी है, उनसे प्रदेश खेल अवस्थापना के मामले में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो गया है। खेल मंत्री रेखा आर्या का कहना है कि खेल सुविधाओं को सुरक्षित, संरक्षित और सुचारू रखने के लिए जल्द नीति बनाई जाएगी। राष्ट्रीय खेलों की आयोजन के लिए विभिन्न जनपदों के आयोजन स्थलों पर जो भी निर्माण या सुंदरीकरण कार्य चल रहे हैं वह सभी अगले तीन से चार दिन के भीतर संपूर्ण हो जाएंगे। इनमें देहरादून, हरिद्वार, हल्द्वानी, अल्मोड़ा, रुद्रपुर आदि शहरों में होने वाले खेल आयोजनों स्थल शामिल है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि वह खुद बीते दो माह से हर जनपद में जाकर निर्माण कार्यों का निरीक्षण करती रही है। सारी तैयारी पूरी हो चुकी है सिर्फ कुछ स्थानों पर सुंदरीकरण और राष्ट्रीय खेलों के प्रतीकों को स्थापित करने का काम बाकी है जो अगले दो से तीन दिन में पूरा हो जाएगा।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि बड़े शहरों के अलावा छोटे कस्बों और गांव में भी जो स्टेडियम, खेल छात्रावास, साइकिलिंग वैलोडरोम आदि के निर्माण किए गए हैं, वह प्रदेश को खेल जगत में स्थापित करने में दीर्घकालिक भूमिका निभाएंगे। इसलिए इन सभी को सुचारू और सुरक्षित रखने के लिए भी विशेष प्रयासों की जरूरत होगी। तभीआगे प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को तराशा जा सकेगा। इसके साथ ही मंत्री रेखा आर्या ने कहा हमारी सरकार ने राष्ट्रीय खेलों के लिए नए खेल अवस्थापनाओं को तो तैयार किया ही बल्कि पूर्व में लंबित खेल अवस्थापनाओं को भी तैयार किया गया है।

खेल अवस्थापनों के संरक्षण के लिए लेगेसी प्रोग्राम के तहत बनेगी नीति

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा बहुत जल्द प्रदेश के सभी खेल अवस्थापनों के रख रखाव और संरक्षण के लिए सरकार लेगेसी प्रोग्राम के तहत नीति बनाएगी जिससे भविष्य में खेल अवस्थापनाओं के रख रखाव के साथ ही खेल मैदानों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता आयोजित कर सदुपयोग किया जाएगा।

इस नीति से न सिर्फ़ मैदानों का संरक्षण होगा बल्कि हमारे प्रदेश के खिलाड़ी और राष्ट्रीय स्तर से लेकर ओलंपिक स्तर के अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रदेश और देश का नाम रोशन कर गौरवान्वित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top