Headline
उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया*
चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर FIR दर्ज*  *आस्था पर प्रहार नहीं सहेंगे: चारधाम यात्रा पर अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा*
चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर FIR दर्ज* *आस्था पर प्रहार नहीं सहेंगे: चारधाम यात्रा पर अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा*
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले भगवान श्री बद्रीनाथ के कपाट, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम*
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले भगवान श्री बद्रीनाथ के कपाट, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम*
प्रधानमंत्री ने फिर व्यक्त की बाबा केदार में अटूट श्रद्धा* *सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए, केदारनाथ धाम के पिछले दौरों की तस्वीरें जारी की*
मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की*
मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा,*  *विकास कार्यों का लिया जायजा*  *शत-प्रतिशत “लखपति दीदी” गांव माणा बना आत्मनिर्भरता का मॉडल*
मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा,* *विकास कार्यों का लिया जायजा* *शत-प्रतिशत “लखपति दीदी” गांव माणा बना आत्मनिर्भरता का मॉडल*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चारधाम यात्रा के लिए प्रेषित की शुभकामनाएं* *डिजिटल उपवास पर रहते हुए, उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लें तीर्थयात्री*
श्रद्धा, आस्था और दिव्यता की अद्भुत त्रिवेणी ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ के कपाट विधि-विधान के साथ खुले*
श्रद्धा, आस्था और दिव्यता की अद्भुत त्रिवेणी ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ के कपाट विधि-विधान के साथ खुले*
नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सीएम धामी का विपक्ष पर तीखा प्रहार — “महिलाओं के अधिकारों में बाधा डालने वालों को मातृशक्ति देगी करारा जवाब”*
नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सीएम धामी का विपक्ष पर तीखा प्रहार — “महिलाओं के अधिकारों में बाधा डालने वालों को मातृशक्ति देगी करारा जवाब”*

निकाय चुनाव- पोलिंग पार्टियों को मिलेगी पेमेंट बेस्ड यातायात सुविधा

निकाय चुनाव- पोलिंग पार्टियों को मिलेगी पेमेंट बेस्ड यातायात सुविधा

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने निकाय चुनाव की तैयारियों को परखा

देहरादून। राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जनपदों के जिलाधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों नागर स्थानीय निकाय निर्वाचन 2024-25 की तैयारियों की समीक्षा की। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने प्रदेश में नागर स्थानीय निकाय निर्वाचन निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से कराये जाने हेतु जिलाधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों को विभिन्न दिशा निर्देश दिए। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि सभी जनपदों में बैलेट पेपर पहुंच गए हैं। उन्होंने निर्वाचन ड्यूटी में लगे सभी विभागों को आपसी तालमेल के साथ नागर स्थानीय निकाय निर्वाचन को सफलतापूर्वक पूर्ण करने की बात कही।

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने सभी जिलाधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों को मतदान प्रक्रिया पूर्ण होने तक आदर्श आचार संहिता का अनुपालन सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि बैलेट पेपर बूथ तक पहुंचाने के लिए लिए पैकेटिंग एवं बंडलिंग सहित अन्य आवश्यक गतिविधियां समय से पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि पोलिंग पार्टियों को दी जाने वाली किट्स, बैलेट बॉक्स आदि की समुचित व्यवस्था भी समय से पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने मतदान एवं मतगणना सहित सभी गतिविधियों के लिए मतदान कर्मियों को दिए जाने वाले सभी प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों को समय से पूर्ण कराए जाने की बात कही।

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने पोलिंग पार्टियों की रवानगी, उनका रूट चार्ट, सुरक्षा दलोें एवं यातायात हेतु वाहनों की उचित व्यवस्था आदि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जाए। मतदान के उपरान्त पोलिंग पार्टियों को वापस आने में काफी लेट हो जाती है, जिससे उनके वापस घर लौटने के लिए यातायात सुविधा नहीं हो पाती। पोलिंग पार्टियों द्वारा बैलेट बॉक्स वापस जमा कराए जाने के बाद उनको उनके गंतव्य तक पहुंचने के लिए पेमेंट बेस्ड यातायात सुविधा उपलब्ध कराना भी सुनिश्चित किया जाए।

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील पोलिंग स्टेशनों के लिए आवश्यक सुरक्षा बल का आकलन एवं तैनाती पर भी विशेष बल दिए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस और प्रशासन की टीमें लगातार अपने क्षेत्रों का भ्रमण कर पोलिंग स्टेशन एवं पोलिंग बूथ की व्यवस्थाएँ चाक चौबंद रखें। उन्होंने कहा कि क्षेत्रों के भ्रमण कर लॉ एंड ऑर्डर एवं लॉजिस्टिक्स की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जायें।
राज्य निर्वाचन आयुक्त ने पोलिंग पार्टीज के लिए उचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए जाने के भी निर्देश दिए।

कहा कि सभी सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट्स को अपने क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पोलिंग स्टेशन और पोलिंग बूथों का लगातार दौरा कर नागर स्थानीय निकाय निर्वाचन निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से कराये जाने हेतु उचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। उन्होंने शराब सहित अवैध मादक पदार्थों के जब्ती पर संतुष्टि व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के गतिविधियों को रोके जाने हेतु प्रवर्तन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने मतदान ड्यूटी में लगे वाहनों के ईंधन के लिए चिन्हित पेट्रोल पम्पों को पूर्व से ही उचित मात्रा में फ्यूल रिजर्व रखे जाने की बात कही।

इस अवसर पर सचिव राज्य निर्वाचन आयोग राहुल कुमार गोयल, संयुक्त सचिव कमलेश मेहता एवं उपसचिव वीरेन्द्र रावत सहित अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top