Headline
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना*  *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना* *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
स्वास्थ्य मंत्री ने फार्मेसी अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिये आवश्यक कार्यवाही के निर्देश*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
*26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र*  “ *आधुनिक शिक्षा से ही बच्चों का भविष्य बनेगा उज्ज्वल”*
*26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र* “ *आधुनिक शिक्षा से ही बच्चों का भविष्य बनेगा उज्ज्वल”*
अहमदाबाद की धनगौरी बरोलिया ने सीएम धामी को भावुक पत्र के साथ भेजी राखी*
अहमदाबाद की धनगौरी बरोलिया ने सीएम धामी को भावुक पत्र के साथ भेजी राखी*
मुख्यमंत्री ने चम्पावत में किया ‘खेल महाकुम्भ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026’ का शुभारम्भ*
मुख्यमंत्री ने चम्पावत में किया ‘खेल महाकुम्भ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026’ का शुभारम्भ*
ड्रग फ्री उत्तराखंड’ से ‘विकसित भारत 2047’ तक के विषय पर बनबसा में मुख्यमंत्री का युवाओं से संवाद*
ड्रग फ्री उत्तराखंड’ से ‘विकसित भारत 2047’ तक के विषय पर बनबसा में मुख्यमंत्री का युवाओं से संवाद*
विदेशों में रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप राज्य के युवाओं को दिया जाए कौशल एवं भाषा प्रशिक्षण : मुख्यमंत्री
विदेशों में रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप राज्य के युवाओं को दिया जाए कौशल एवं भाषा प्रशिक्षण : मुख्यमंत्री

संस्कृत भारती देहरादून ने गीता शिक्षण केंद्र का शुभारम्भ किया

संस्कृत भारती देहरादून ने गीता शिक्षण केंद्र का शुभारम्भ किया

देहरादून। आज संस्कृत भारती देहरादून के द्वारा पंचायती मंदिर घोसी गली में मुख्य अतिथि रवि गिरी महाराज जंगम शिवालय, विशिष्ट अतिथि  विकास वर्मा हनुमान चालीसा साप्ताहिक मिलन प्रांत प्रमुख बजरंग दल, कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ प्रदीप सेमवाल जनपद मंत्री देहरादून केंद्र, शिक्षक आचार्य योगेश कुकरेती एवं सहकेंद्र शिक्षक नवनीत राजवंशी के द्वारा दीप प्रज्वलन कर संयुक्त रूप से शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्वामी रवि गिरी जी महाराज ने गीता का महत्व बताते हुए कहा  कि गीता हमारी भारतीय संस्कृति का आधार है इसलिए प्रत्येक भारतीय को गीता का ज्ञान प्राप्त करना चाहिए।

विशिष्ट अतिथि विकास वर्मा ने कहा कि धर्म की रक्षा के लिए इस प्रकार के आयोजन होना बहुत आवश्यक है। आज हमारे बच्चे अपनी संस्कृति को भूलते जा रहे हैं। गीता शिक्षण केंद्र के माध्यम से हमारे समाज में एक नई ऊर्जा का समावेश होगा।

कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ प्रदीप सेमवाल ने कहा कि भारतीय संस्कृति का मूल आधार संस्कृत भाषा है। संस्कृत के बिना भारत की कल्पना नहीं की जा सकती। संस्कृत भारती के द्वारा भारतीय संस्कृति को जीवित रखने के लिए संस्कृत संभाषण केंद्र, बाल केंद्र, गीता शिक्षण केंद्र जैसे विविध केन्द्रों का आयोजन किया जा रहा है जिनमें संस्कृत बोलने से लेकर संस्कृत के शास्त्रों को पढ़ने का भी कार्य हो रहा है। बिना गीता और रामायण के भारतीय संस्कृति को सुरक्षित रखना संभव नहीं है। गीता विश्व कल्याण की भावना से विश्व को जोड़ने का कार्य करती है।

कार्यक्रम में गीता शिक्षक आचार्य योगेश कुकरेती एवं नवनीत राजवंशी के द्वारा छात्रों को गीता के श्लोक का अभ्यास करवाया गया।

इससे पूर्व धृति पुरोहित और अक्षय पुरोहित ने स्वागत गान किया। कार्यक्रम में संस्कृत भारती रायपुर खंड के खंड संयोजक आचार्य नीतीश मैठाणी, सहखंड संयोजिका डॉ. बीना पुरोहित, संस्कृत भारती के विभाग संयोजक नागेंद्र व्यास सहसंयोजक डॉ. नवीन जसोल, डोईवाला खंड संयोजक डा. आनंद जोशी, विश्व हिंदू परिषद के राजेश सिंह एवं समाज के अन्य गणमान्य लोग तथा गीता के शिक्षार्थी उपस्थित रहे।

संस्कृत भारती देहरादून के महानगर मंत्री आचार्य माधव पटेल के द्वारा कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top