Headline
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ*  *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ* *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री*  *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री* *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना*  *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना* *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
स्वास्थ्य मंत्री ने फार्मेसी अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिये आवश्यक कार्यवाही के निर्देश*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
*26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र*  “ *आधुनिक शिक्षा से ही बच्चों का भविष्य बनेगा उज्ज्वल”*
*26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र* “ *आधुनिक शिक्षा से ही बच्चों का भविष्य बनेगा उज्ज्वल”*
अहमदाबाद की धनगौरी बरोलिया ने सीएम धामी को भावुक पत्र के साथ भेजी राखी*
अहमदाबाद की धनगौरी बरोलिया ने सीएम धामी को भावुक पत्र के साथ भेजी राखी*
मुख्यमंत्री ने चम्पावत में किया ‘खेल महाकुम्भ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026’ का शुभारम्भ*
मुख्यमंत्री ने चम्पावत में किया ‘खेल महाकुम्भ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026’ का शुभारम्भ*

भारत का भविष्य बनेंगे उत्तराखंड के युवा- रेखा आर्या

भारत का भविष्य बनेंगे उत्तराखंड के युवा- रेखा आर्या

युवा दिवस कार्यक्रम में दिए गये राज्य स्तरीय युवा पुरस्कार

राष्ट्रीय खेलों के वॉलिंटियर्स को भी प्रमाण पत्र वितरित

हल्द्वानी। हल्द्वानी के गौलापार खेल परिसर में युवा दिवस कार्यक्रम में युवा उत्साह का जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला। इस मौके पर प्रदेश के विभिन्न युवा मंगल दलों को सम्मानित किया गया। साथ ही राष्ट्रीय खेलों में रजिस्ट्रेशन करने वाले वाले वॉलिंटियर्स को प्रमाण पत्र भी दिए गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, सांसद अजय भट्ट और कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया। इस अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने राष्ट्रीय खेलों में पंजीकरण करने वाले वॉलिंटियर्स से कहा कि इस आयोजन में आपके कंधों पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। खेल मंत्री ने कहा कि यह युवा दिवस उस मौके पर मनाया जा रहा है जब प्रदेश अपने 25वें साल में प्रवेश करके पूर्ण युवा हो गया है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि रजत जयंती की बेला पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में 38 वे राष्ट्रीय खेलों का बेहतरीन आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड की टीमों का प्रदर्शन प्रदेश को खेल भूमि के रूप में स्थापित करेगा।

स्वामी विवेकानंद के प्रसिद्ध उद्घोषं “उठो जागो” का आह्वान करते हुए प्रदेश के युवाओं को उनके जीवन दर्शन से प्रेरणा लेने की सीख दी। पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि युवाओं के कंधे पर प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं से नशे जैसी बुरी चीजों से दूर रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय खेलों में इस्तेमाल की जाने वाली रीसाइकिल्ड वॉटर बॉटल्स का विमोचन भी किया गया। सांसद अजय भट्ट ने कहा कि हमेशा युवाओं ने ही समाज में बदलाव किया है। विधायक खेल निदेशक प्रशांत आर्य आदि भी मौजूद रहे।इस अवसर पर लालकुआँ विधायक मोहन सिंह बिष्ट, मंडल अध्यक्ष मुकेश बेलवाल, निदेशक खेल एवं युवा कल्याण प्रशांत आर्य मौजूद रहे।

‘शबासी मेरो मोतिया’ ने सजीव की कुमांउनी संस्कृति

कार्यक्रम में लोक कलाकारों ने ‘शबासी मेरो मोतिया’ लोकगीत का मंच पर सजीव चित्रण करके कुमाऊनी संस्कृति को प्रदर्शित किया। कलाकारों के नृत्य और बैल का रूप धरे कलाकार के नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया। इसके अलावा स्कूली छात्राओं द्वारा किए गए आर्टिस्टिक योगा के प्रदर्शन को भी खूब सराहना मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top