Headline
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
कुंभ मेला 2027 के लिए उत्तराखंड को अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित,मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में तंजानिया स्थित अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो का सफल आरोहण करने वाले उत्तराखंड के नन्हे पर्वतारोही मास्टर रियांश पंत और प्रिशा रावत ने भेंट की।
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ*  *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ* *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री*  *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री* *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना*  *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना* *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
स्वास्थ्य मंत्री ने फार्मेसी अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिये आवश्यक कार्यवाही के निर्देश*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*

दरियादिली और नेकी के जरिए गरीबों के मसीहा बन चुके सोनू सूद की फिल्म ‘फतेह’ का दूसरा ट्रेलर जारी 

दरियादिली और नेकी के जरिए गरीबों के मसीहा बन चुके सोनू सूद की फिल्म ‘फतेह’ का दूसरा ट्रेलर जारी 

सोनू सूद की आगामी फिल्म है ‘फतेह’। अपनी दरियादिली और नेकी के जरिए गरीबों के मसीहा बन चुके सोनू सूद परदे पर एक्शन का दम दिखाते नजर आएंगे। उस पर फिल्म के निर्देशन की कमान भी उन्होंने संभाली है। अब जब फिल्म अपनी रिलीज के एकदम नजदीक है तो अभिनेता प्रचार भी खूब जोर-शोर से कर रहे हैं। देखना होगा कि क्या निर्देशन और एक्शन के मामले में वह फतह कर पाएंगे। फिलहाल, बता दें कि आज सोमवार को ‘फतेह’ का दूसरा ट्रेलर जारी किया गया है। जानते हैं कैसा है.

एक्शन और रोमांस दोनों की झलक
पिछले ट्रेलर की तरह यह भी खतरनाक है। ट्रेलर की शुरुआत में सोनू सूद नजर आते हैं और आईना देखते हुए कहते हैं, ‘मैं दिखने में सीधा-सादा और शांत था। लेकिन, अपने दिमाग में मैंने तुम्हें पिछले पांच मिनट में दस अलग-अलग तरीकों से 20 बार मार दिया था। जैकलीन फर्नांडिस कहती हैं, ‘बचपन में एक प्रिंसेस की कहानी पढ़ी थी। जब भी वो मुसीबत में होती, हमेशा एक सेवियर उसे बचाने आ जाता’। ट्रेलर में एक्शन और गोलीबारी के बीच सोनू सूद और जैकलीन के रोमांस की झलकियां भी हैं।

सलमान खान ने शेयर किया ट्रेलर
ट्रेलर में एक संवाद है, ‘रामायण में रावण जरूर मरता है’। सोनू सूद की यह फिल्म शुक्रवार 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।  फिल्म के दूसरे ट्रेलर पर सलमान खान ने रिएक्शन दिया है। उन्होंने ट्रेलर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। इसके साथ सोनू सूद और जैकलीन को टैग करते हुए लिखा है, ‘फिल्म के लिए बहुत बधाई’।

महेश बाबू ने दोस्त के लिए किया पोस्ट
सलमान खान के अलावा महेश बाबू ने भी सोनू सूद की ‘फतेह’ का ट्रेलर पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर ट्रेलर साझा किया है। इसके साथ लिखा है, ‘एक्शन से भरपूर ट्रेलर वाकई शानदार है। मेरे प्यारे दोस्त सोनू सूद को ढेर सारी शुभकामनाएं। इस फिल्म को परदे पर देखना का जादू अलग और दिलचस्प होगा। इसका बेसब्री से इंतजार है’।

यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
फिल्म के ट्रेलर पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी दिलचस्प हैं। सोनू सूद के अंदाज की फैंस तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘आवाज से लेकर फिल्म के डायलॉग तक…सबकुछ एकदम धांसू है’। कुछ यूजर्स तो सोनू सूद की तुलना अमिताभ बच्चन से कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘ऐसा लग रहा है कि हर डायलॉग अमिताभ बच्चन बोल रहे हैं’। वहीं, कुछ यूजर्स लिख रहे हैं, ‘सोनू सूद नेक इंसान हैं और ये फिल्म भी अच्छी है। हमें उन्हें सपोर्ट करना चाहिए’।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top