Headline
उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया*
चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर FIR दर्ज*  *आस्था पर प्रहार नहीं सहेंगे: चारधाम यात्रा पर अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा*
चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर FIR दर्ज* *आस्था पर प्रहार नहीं सहेंगे: चारधाम यात्रा पर अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा*
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले भगवान श्री बद्रीनाथ के कपाट, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम*
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले भगवान श्री बद्रीनाथ के कपाट, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम*
प्रधानमंत्री ने फिर व्यक्त की बाबा केदार में अटूट श्रद्धा* *सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए, केदारनाथ धाम के पिछले दौरों की तस्वीरें जारी की*
मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की*
मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा,*  *विकास कार्यों का लिया जायजा*  *शत-प्रतिशत “लखपति दीदी” गांव माणा बना आत्मनिर्भरता का मॉडल*
मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा,* *विकास कार्यों का लिया जायजा* *शत-प्रतिशत “लखपति दीदी” गांव माणा बना आत्मनिर्भरता का मॉडल*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चारधाम यात्रा के लिए प्रेषित की शुभकामनाएं* *डिजिटल उपवास पर रहते हुए, उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लें तीर्थयात्री*
श्रद्धा, आस्था और दिव्यता की अद्भुत त्रिवेणी ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ के कपाट विधि-विधान के साथ खुले*
श्रद्धा, आस्था और दिव्यता की अद्भुत त्रिवेणी ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ के कपाट विधि-विधान के साथ खुले*
नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सीएम धामी का विपक्ष पर तीखा प्रहार — “महिलाओं के अधिकारों में बाधा डालने वालों को मातृशक्ति देगी करारा जवाब”*
नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सीएम धामी का विपक्ष पर तीखा प्रहार — “महिलाओं के अधिकारों में बाधा डालने वालों को मातृशक्ति देगी करारा जवाब”*

नब्बे प्रतिशत हार्ड कोर कैडर और युवाओं को दी गयी प्राथमिकता- महेंद्र भट्ट

नब्बे प्रतिशत हार्ड कोर कैडर और युवाओं को दी गयी प्राथमिकता- महेंद्र भट्ट

भाजपा सैद्धांतिक और विचार समर्पित कार्यकर्ता आधारित पार्टी-  भट्ट

देहरादून। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि पार्टी ने निकाय चुनावों में संगठन को सर्वोपरि रखते हुए 85 से कम 90 प्रतिशत हार्ड कोर कार्यकर्ताओ और युवाओं को निकाय मे टिकट दिये हैं। पार्टी ने अधिकांश टिकटों में पार्टी प्रतिबद्धता और सक्रियता को तरजीह दी है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने अनुशासनात्मक कार्यवाही से पूर्व अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध नाम वापिस नहीं लेने वालों को भी समर्थन देने का एक और मौका दिया है।

मीडिया से हुई बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि स्पष्ट किया कि भाजपा सैद्धांतिक और विचार समर्पित कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। यही वजह है कि इस बार के निकाय चुनाव में लगभग सभी सीटों पर संगठन के समर्पित कार्यकर्ताओ को टिकट मे तरजीह दी गई है। जो कार्यकर्ता लंबे समय से पूरी कर्मठता और समर्पण भाव से पार्टी के लिए काम कर रहा है, उन्हें प्राथमिकता दी गई है। जिसमें हार्ड कोर कैडर और युवाओं को भी विशेष रूप से अधिक अवसर दिए गए हैं। देहरादून और हल्द्वानी निगमों में सौरभ थपलियाल और गजराज बिष्ट इसका सर्वश्रेष्ठ उदाहरण हैं। निगमों के अतिरिक्त नगरपालिका एवं नगर पंचायत अध्यक्ष समेत पार्षदों, सभासदों और वार्ड मेंबरों में भी लगभग शतप्रतिशत पार्टी के पुराने योग्य और जुझारू कार्यकर्ता को आगे बढ़ाया गया है।

उन्होंने कहा कि जीत की संभावना और योग्य उम्मीदवारों की संख्या अधिक होने के कारण हमारे सामने बड़े पैमाने पर विकल्प सामने आए थे। लेकिन पार्टी के अनुशासित सिपाही होने के नाते अधिकांश ने नाम वापिस ले लिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी कैडर आधारित पार्टी है, लिहाजा हमारी प्राथमिकता उनकी मनोभावना एवं अपेक्षाओं का अहसास करते हुए सामंजस्य बिठाने की है। पार्टी नहीं चाहती है कि जिन्होंने अपना अमूल्य योगदान पार्टी में दिया है उन पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाए। यही वजह है कि उन्हें अंतिम अवसर दिया जा रहा है, ताकि वे नाम वापिसी की तिथि निकलने के बाद भी पार्टी उम्मीदवार को समर्थन दे सकते हैं।

उन्होंने तीन स्थानों पर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष, निर्विरोध निर्वाचित होने पर खुशी जताई है। जिसके लिए उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और संबंधित क्षेत्र की जनता को बधाई दी है। साथ ही इसे सरकार के कार्यों और संगठन के कामों की जीत बताते हुए निकाय चुनावों के लिए शुभ शुरुआत बताया है। प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशों पर ऐसे तमाम कार्यकर्ताओं को एक दिन का मौका दिया गया है कि जिन लोगों नाम वापिस नहीं लिया है।

उन सभी से पदाधिकारियों द्वारा बातचीत हो रही है, ताकि वे पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार के पक्ष में खड़े हो जाएं। ऐसी कोशिशों के चलते ही कर्णप्रयाग से थराली विधायक के पुत्र ने पार्टी उम्मीदवार को समर्थन देने की घोषणा की है। वहीं रुद्रपुर से पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने भाई समेत अपना नामांकन भी वापिस ले लिए है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आज के बाद जो लोग पार्टी प्रत्याशी को समर्थन नहीं देंगे, उनके नामों पर एक दो दिन विचार विमर्श कर अनुशासनात्मक कार्यवाही को लेकर अंतिम फैसला लिया जाएगा।

पार्टी के चुनाव अभियान की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि सभी निकायों के अनुसार वहां के स्थानीय मुद्दों और समस्याओं को चिन्हित कर निराकरण योजना पर काम किया जा रहा है। वहीं हमारी राज्य और केंद्र सरकार ने क्या-क्या काम किए हैं उन कामों को सूचीबद्ध कर जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। इसी के साथ शहरी क्षेत्रों की 3457 बूथ कमेटियों की बैठक कर उन्हें सक्रिय किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top