Headline
उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया*
चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर FIR दर्ज*  *आस्था पर प्रहार नहीं सहेंगे: चारधाम यात्रा पर अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा*
चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर FIR दर्ज* *आस्था पर प्रहार नहीं सहेंगे: चारधाम यात्रा पर अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा*
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले भगवान श्री बद्रीनाथ के कपाट, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम*
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले भगवान श्री बद्रीनाथ के कपाट, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम*
प्रधानमंत्री ने फिर व्यक्त की बाबा केदार में अटूट श्रद्धा* *सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए, केदारनाथ धाम के पिछले दौरों की तस्वीरें जारी की*
मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की*
मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा,*  *विकास कार्यों का लिया जायजा*  *शत-प्रतिशत “लखपति दीदी” गांव माणा बना आत्मनिर्भरता का मॉडल*
मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा,* *विकास कार्यों का लिया जायजा* *शत-प्रतिशत “लखपति दीदी” गांव माणा बना आत्मनिर्भरता का मॉडल*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चारधाम यात्रा के लिए प्रेषित की शुभकामनाएं* *डिजिटल उपवास पर रहते हुए, उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लें तीर्थयात्री*
श्रद्धा, आस्था और दिव्यता की अद्भुत त्रिवेणी ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ के कपाट विधि-विधान के साथ खुले*
श्रद्धा, आस्था और दिव्यता की अद्भुत त्रिवेणी ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ के कपाट विधि-विधान के साथ खुले*
नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सीएम धामी का विपक्ष पर तीखा प्रहार — “महिलाओं के अधिकारों में बाधा डालने वालों को मातृशक्ति देगी करारा जवाब”*
नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सीएम धामी का विपक्ष पर तीखा प्रहार — “महिलाओं के अधिकारों में बाधा डालने वालों को मातृशक्ति देगी करारा जवाब”*

नए अंदाज का राजुला मालूशाही गीत, कमाल की जुगलबंदी

नए अंदाज का राजुला मालूशाही गीत, कमाल की जुगलबंदी

प्रियंका महर की नई और कमला देवी की पुरानी आवाज का मिला जुला प्रभाव

देहरादून। उत्तराखंड के लोक जीवन में तमाम प्रेम कहानियां बिखरी पड़ी हैं। इन्हें हम वर्षों से सुनते आ रहे हैं। लोक जीवन में ये कहानियां हैं, तो जाहिर तौर पर लोक संगीत में भी इनकी प्रभावी उपस्थिति देेखने कोे मिलती है। राजुला मालूशाही की प्रेम कहानी को समय-समय पर लोक कलाकारों ने अपने-अपने ढंग और अपने-अपने अंदाज में पेश किया है। ये सिलसिला आज भी जारी है। अब प्रियंका महर एक नए अंदाज में राजुला मालूशाही की प्रेम कहानी को सामने लाई है। प्रियंका मेहर के आॅफिसियल यूट्यूब चैनल पर राजुला मालूशाही के गीत की खासियत यह है कि यह नई और पुरानी पीढ़ी की आवाजों का संगम है।

इस गीत में एक तरफ प्रियंका मेहर की दमदार नई आवाज है, तो दूसरी तरफ कमला देवी की वो पुरानी लोक आवाज, जो सुनने वाले के दिल में गहरा प्रभाव छोड़ती है। कमला देवी वर्षों से अपने अंदाज में राजुला मालूशाही की प्रेम कथा कहती आ रही हैं, लेकिन आधुनिक संगीत के साथ लोक संगीत को जोड़ते हुए प्रियंका महर ने उन्हें जो अवसर उपलब्ध कराया है, वह एकदम अलग है। उत्तराखंडी संगीत में घुस आए डीजे सांग युग में यह गीत सुनना वाकयी अच्छा लगता है।

राजुला मालूशाही का गीत और उसकी धुन पारंपरिक है, लेकिन इसमें प्रदीप रावत खुदेड़ और विवेक नौटियाल ने कुछ लाइनें अलग से जोड़ दी हैं। यह लाइनें हिंदी में हैं, जिन्हें प्रियंका मेहर ने गाया है, जबकि पारंपरिक कुमाऊंनी बोल कमला देवी की आवाज में ही हैं। इस तरह के प्रयोग के पीछे का मकसद समझा जा सकता है। दरअसल, ये इस गाने के साथ नई पीढ़ी को कनेक्ट करने की कोशिश है। दीपक मेहर और विवेक नौटियाल ने गाने को कंपोज करते हुए भरपूर मेहनत की है और नए जमाने के मूड का पूरा ध्यान रखा है।

प्रियंका महर अपनी संगीत यात्रा में इस तरह के प्रयोग अक्सर कर रही है, जिसमें लोक और आधुनिक संगीत दोनों ही नजर आए। हालांकि संगीत प्रेमियों का एक वर्ग लोक संगीत के साथ किसी तरह के प्रयोग के पक्ष में नहीं है। प्रियंका मेहर के तौर तरीकों पर भी वे सवाल उठाते हैं, लेकिन देखा जाए, तो वह नई पीढ़ी को अपने ही अंदाज में लोक संगीत से परिचित करा रही हैं। कमला देवी जैसी लोक गायिका के साथ राजुला मालूशाही के इस गीत का हमें स्वागत करना चाहिए। कम से कम प्रियंका महर की इस कोशिश के चलते उस नई पीढ़ी को राजुला मालूशाही के बारे में कुछ तो पता चलेगा, जो कि पहाड़ी लोेक जीवन, लोक संस्कृति और लोक संगीत से दूर है। इस गीत से संबंधित विस्तृत और दिलचस्प जानकारी के लिए धुन पहाड़ की यू ट्यूब चैनल के ताजा वीडियो को देखना न भूलें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top