Headline
धामी सरकार की सख्ती, अवैध प्लॉटिंग और रियल एस्टेट अनियमितताओं पर कसेगा शिकंजा, रेरा में बड़े सुधारों की तैयारी*
नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने प्रस्तुत किया उत्तराखंड के विकास का रोडमैप*
नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने प्रस्तुत किया उत्तराखंड के विकास का रोडमैप*
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर उनके सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर दी शुभकामनाएं।*
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर उनके सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर दी शुभकामनाएं।*
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 89 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सच हो रहा विकसित भारत का संकल्प – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सच हो रहा विकसित भारत का संकल्प – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
*न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ एवं सुदृढ़ बनाने में “जूडिशियम 2.0” महत्वपूर्ण पहल : मुख्यमंत्री*
*न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ एवं सुदृढ़ बनाने में “जूडिशियम 2.0” महत्वपूर्ण पहल : मुख्यमंत्री*
ब्रिक्स मंच पर चमका उत्तराखंड का आपदा प्रबंधन मॉडल, सिल्क्यारा रेस्क्यू की गूंज अंतरराष्ट्रीय स्तर तक*
6 करोड़ रुपए से जनपद अल्मोड़ा में कराई जाएगी तारबाड़। खेती होगी सुरक्षित : मुख्यमंत्री*
6 करोड़ रुपए से जनपद अल्मोड़ा में कराई जाएगी तारबाड़। खेती होगी सुरक्षित : मुख्यमंत्री*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी पूज्य माता जी के नाम से पौधा रोपित किया*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी पूज्य माता जी के नाम से पौधा रोपित किया*

आज दिल्ली में 30 फुट की रोड से गुजरेगा प्रधानमंत्री मोदी का काफिला

आज दिल्ली में 30 फुट की रोड से गुजरेगा प्रधानमंत्री मोदी का काफिला

प्रधानमंत्री राजधानी को देंगे कई बड़ी विकास योजनाए 

पीएम मोदी वीर सावरकर कॉलेज समेत तीन शैक्षणिक परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास  

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को कई बड़ी विकास योजनाए देंगे। पीएम मोदी की रैली अशोक विहार में होगी। वहां जाने के लिए प्रधानमंत्री का काफिला 30 फुट की रोड से गुजरेगा। इस रोड पर दोनों तरफ आवासीय कॉलोनी हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री के लिए लगने वाला रूट दिल्ली पुलिस के एक बड़ी चुनौती है। दिल्ली पुलिस ने रैली के दौरान लोगों को घरों की छतों पर आने और खिड़की खोलने पर रोक लगा दी है। दिल्ली पुलिस मुख्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले मेट्रो से जाएंगे। इसके बाद वह मॉडल डाउन से सड़क मार्ग से जाएंगे। इस दौरान पीएम का काफिला एक गांव से गुजरेगा। इस गांव में करीब 3 से 4 किलोमीटर का संकरा रोड है। ये घनी आबादी वाला जगह है। पीएम के रूट को देखते हुए पुलिस ने यहां रहने वाले दो से ढाई हजार परिवारों का पुलिस वेरीफिकेशन किया है। सभी का पता किया है कि कहां के रहने वाले हैं और कब से रह रहे हैं।

विकास योजनाओं में झुग्गी-झोपड़ी वासियों के लिए 1,675 फ्लैटों, नौरोजी नगर में विश्व व्यापार केंद्र (डब्ल्यूटीसी), सरोजिनी नगर में जनरल पूल आवासीय आवास टाइप-2 क्वार्टर और द्वारका में 300 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सीबीएसई के एकीकृत कार्यालय परिसर का उद्घाटन शामिल है। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पीएम मोदी दिल्ली विवि में 600 करोड़ रुपये की लागत वाली तीन परियोजनाओं की नींव भी रखेंगे। इनमें नजफगढ़ में वीर सावरकर कॉलेज व पूर्वी दिल्ली तथा द्वारका में एक-एक शैक्षणिक ब्लॉक का शिलान्यास शामिल है।

पीएम मोदी अशोक विहार स्थित स्वाभिमान अपार्टमेंट में झुग्गी-झोपड़ी पुनर्वास परियोजना के तहत लाभार्थियों को नवनिर्मित फ्लैट की चाबियां सौंपेंगे। यह प्रधानमंत्री की सभी के लिए आवास पहल का हिस्सा है। इसमें केंद्र सरकार की ओर से प्रत्येक फ्लैट के निर्माण पर खर्च किए गए 25 लाख रुपये में से पात्र लाभार्थियों को कुल राशि का सात फीसदी से भी कम भुगतान करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top