Headline
उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया*
चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर FIR दर्ज*  *आस्था पर प्रहार नहीं सहेंगे: चारधाम यात्रा पर अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा*
चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर FIR दर्ज* *आस्था पर प्रहार नहीं सहेंगे: चारधाम यात्रा पर अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा*
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले भगवान श्री बद्रीनाथ के कपाट, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम*
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले भगवान श्री बद्रीनाथ के कपाट, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम*
प्रधानमंत्री ने फिर व्यक्त की बाबा केदार में अटूट श्रद्धा* *सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए, केदारनाथ धाम के पिछले दौरों की तस्वीरें जारी की*
मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की*
मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा,*  *विकास कार्यों का लिया जायजा*  *शत-प्रतिशत “लखपति दीदी” गांव माणा बना आत्मनिर्भरता का मॉडल*
मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा,* *विकास कार्यों का लिया जायजा* *शत-प्रतिशत “लखपति दीदी” गांव माणा बना आत्मनिर्भरता का मॉडल*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चारधाम यात्रा के लिए प्रेषित की शुभकामनाएं* *डिजिटल उपवास पर रहते हुए, उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लें तीर्थयात्री*
श्रद्धा, आस्था और दिव्यता की अद्भुत त्रिवेणी ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ के कपाट विधि-विधान के साथ खुले*
श्रद्धा, आस्था और दिव्यता की अद्भुत त्रिवेणी ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ के कपाट विधि-विधान के साथ खुले*
नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सीएम धामी का विपक्ष पर तीखा प्रहार — “महिलाओं के अधिकारों में बाधा डालने वालों को मातृशक्ति देगी करारा जवाब”*
नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सीएम धामी का विपक्ष पर तीखा प्रहार — “महिलाओं के अधिकारों में बाधा डालने वालों को मातृशक्ति देगी करारा जवाब”*

‘श्री नित्यानंद स्वामी जनसेवा’ समिति ने डॉ. धन सिंह रावत को किया सम्मानित

‘श्री नित्यानंद स्वामी जनसेवा’ समिति ने डॉ. धन सिंह रावत को किया सम्मानित

कैबिनेट मंत्री को ‘‘स्वच्छ राजनीतिज्ञ सम्मान’’ से नवाजा 

डॉ. रावत ने जताया समिति के पदाधिकारियों का आभार

देहरादून। सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को उनकी साफ-सुथरी राजनीतिक छवि के लिये ‘‘स्वच्छ राजनीतिज्ञ सम्मान’’ से नवाजा गया है। यह सम्मान श्री नित्यानंद स्वामी जनसेवा समिति द्वारा उन्हें प्रदान किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. रावत ने अपने संबोधन में समिति का आभार व्यक्त किया। राजनीतिक सक्रियता, निरंतर चिंतनशील, दूरदर्शिता, पारदर्शी कार्य और निश्छल जनसेवा भाव को देखते हुये समिति द्वारा इस सम्मान के लिये डॉ. रावत का चयन किया गया।

प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री नित्यानंद स्वामी जी की 96वीं जयंती के अवसर आज राजभवन में श्री नित्यानंद स्वामी जनसेवा समिति द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुये। इस विशेष कार्यक्रम में श्री नित्यानंद स्वामी जनसेवा समिति द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में अपना अमूल्य योगदान देने वाले महानुभावों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समिति द्वारा प्रदेश के युवा कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को उनकी साफ-सुथरी राजनीतिक छवि के लिये उन्हें ‘‘स्वच्छ राजनीतिज्ञ सम्मान’’ से सम्मानित किया गया। जिसे उन्होंने राज्यपाल के हाथों ग्रहण किया। सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुये डॉ. रावत ने कहा कि “श्री नित्यानंद स्वामी जी के आदर्श और समाज सेवा के प्रति उनका समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है। यह सम्मान मुझे समाज और प्रदेश की भलाई के लिए और अधिक निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।“ उन्होंने कहा कि नित्यानंद स्वामी छात्र राजनीति से उभरे हुये राजनेता थे।

उनका जीवन संघर्षों से भरा रहा। वह प्रदेश के ऐसे राजनेता थे जो जनहितैषी और उदार छवि के थे, सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी के कारण उनका सम्मान पक्ष और विपक्ष के सभी लोग किया करते थे। डॉ. रावत ने कहा कि हमें स्वामी जी के पद चिन्हों पर चल कर राजनीतिक सुचिता के साथ जनसेवा करना चाहिये, यहीं उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। डॉ. रावत ने इस सम्मान के लिए श्री नित्यानंद स्वामी जनसेवा समिति का आभार व्यक्त करते हुए, इस सम्मान को समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया।

इस अवसर पर श्री नित्यानंद स्वामी जनसेवा समिति के पदाधिकारी अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top