Headline
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में तंजानिया स्थित अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो का सफल आरोहण करने वाले उत्तराखंड के नन्हे पर्वतारोही मास्टर रियांश पंत और प्रिशा रावत ने भेंट की।
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ*  *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ* *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री*  *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री* *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना*  *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना* *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
स्वास्थ्य मंत्री ने फार्मेसी अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिये आवश्यक कार्यवाही के निर्देश*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
*26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र*  “ *आधुनिक शिक्षा से ही बच्चों का भविष्य बनेगा उज्ज्वल”*
*26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र* “ *आधुनिक शिक्षा से ही बच्चों का भविष्य बनेगा उज्ज्वल”*
अहमदाबाद की धनगौरी बरोलिया ने सीएम धामी को भावुक पत्र के साथ भेजी राखी*
अहमदाबाद की धनगौरी बरोलिया ने सीएम धामी को भावुक पत्र के साथ भेजी राखी*

जन्मशताब्दी – पर्वतीय गांधी स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी

जन्मशताब्दी – पर्वतीय गांधी स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी

पर्वतीय गांधी स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी का जन्म 24 दिसंबर सन 1924 को तत्कालीन टिहरी रियासत के अखोड़ी गांव में हुआ था। स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी ने 1949 में डीएवी पीजी कॉलेज से स्नातक किया। उन्होंने ग्राम प्रधान से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की, इसके वे जखोली ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख रहे।

सन 1967 में पहली बार देवप्रयाग विधान सभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में विधायक के रूप में उत्तर प्रदेश विधानसभा पहुंचे।

बडोनी जी पृथक उत्तराखंड राज्य निर्माण के लिए प्रतिबद्ध थे। सन 1979 में उन्होंने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उत्तराखंड क्रांति दल की स्थापना की।

1994 में उत्तराखंड राज्य की मांग को लेकर बडोनी जी ने आमरण अनशन शुरू किया, सरकार द्वारा बडोनी को मुजफ्फर नगर जेल में डाल दिया गया। जिसके फलस्वरूप छात्र शक्ति एवं मातृशक्ति आंदोलन सम्मिलित हो गए। राज्य आंदोलन की अलख पर्वतीय क्षेत्र के हर गांव तक पहुंच गई।

उत्तराखंड राज्य आंदोलन में कई बार लाठी चार्ज हुआ, पुलिस की गोली से कई लोगों की जान गई। लेकिन बडोनी जी हमेशा अहिंसा के समर्थक रहे। अहिंसा के प्रति उनके अटूट विश्वास के कारण ही “द वाशिंगटन पोस्ट” ने उन्हें “माउंटेन गांधी” कहा।

18 अगस्त 1999 को विट्ठल आश्रम ऋषिकेश में उनका देहांत हुआ। उनकी कर्मनिष्ठता और ईमानदारी के कारण ही वे उत्तराखंड के सर्वमान्य व्यक्ति हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top