Headline
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
कुंभ मेला 2027 के लिए उत्तराखंड को अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित,मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में तंजानिया स्थित अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो का सफल आरोहण करने वाले उत्तराखंड के नन्हे पर्वतारोही मास्टर रियांश पंत और प्रिशा रावत ने भेंट की।
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ*  *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ* *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री*  *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री* *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना*  *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना* *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
स्वास्थ्य मंत्री ने फार्मेसी अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिये आवश्यक कार्यवाही के निर्देश*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*

द्वारीखाल में भव्य स्वागत के साथ महेंद्र सिंह राणा ने क्षेत्र पंचायत प्रमुख प्रशासक का कार्यभार ग्रहण किया

द्वारीखाल में भव्य स्वागत के साथ महेंद्र सिंह राणा ने क्षेत्र पंचायत प्रमुख प्रशासक का कार्यभार ग्रहण किया

द्वारीखाल। निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख महेन्द्र सिह राणा का निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख प्रशासक संगठन का प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर आज क्षेत्रीय जनता एवं जनप्रतिनिधियों ने ब्लॉक मुख्यालय द्वारीखाल पहुंचने पर उनका ढोल दमाऊ एवं फूल मालाओं से भब्य स्वागत किया। महेंद्र सिंह राणा के ब्लॉक प्रमुख प्रशासक संगठन उत्तराखण्ड के निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर क्षेत्रवासियों के खुशी की लहर दौड रही है। इसी खुशी का इजहार करते हुए द्वारीखाल की जनता प्रशासक ग्राम पंचायत एवं निवर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने विकास खण्ड मुख्यालय पर सम्मान समारोह का आयोजन किया।

महेन्द्र सिह राणा द्वारा अपने प्रमुख कार्यकाल में कराये गये विकास कार्यो के लिए उनका धन्यवाद ज्ञापित करते हुये उनके उज्जवल भविष्य की शुभकानाएं दी। इस अवसर पर निवर्तमान प्रधानों को प्रशासक का कार्यभार सौंपा गया।

अपने सम्बोधन में महेन्द्र सिह राणा ने कहा कि आप लोगों ने जो सम्मान दिया है, उसके लिए मैं सदैव आपका आभारी रहूंगा। भविष्य में भी आपका स्नेह एवं आर्शिवाद इसी प्रकार मिलता रहा तो मैं क्षेत्र के विकास के लिए कोई कसर नही छोडूंगा, तन मन धन से आपके साथ विकास कार्यो को आगे बढाने का प्रयास करता रहूंगा। हमारी सरकार द्वारा जन प्रतिनिधियों को पहली बार प्रशासक का दायित्व सौंपा गया है मै पूरे सदन की ओर से मा0मुख्यमंत्री धामी जी एवं पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज जी एवं उत्तराखंड सरकार का धन्यवाद एवं आभार प्रकट करता हॅू तथा सभी ग्राम पंचायत प्रशासकों को भी बधाई देता हॅू, कि वे अपने प्रशासक का दायित्व अच्छी प्रकार से निवर्हन करें। ये हमारे संगठन की बहुत बडी जीत है मैं सभी साथियों का एक बार दिल की गहराईयों से धन्यवाद ज्ञापित करता हॅू।

निवर्तमान प्रमुख महेन्द्र सिह राणा द्वारा क्षेत्र पंचायत प्रशासक का पदभार ग्रहण किया। साथ ही प्रशासक प्रधान ग्राम पंचायतों को भी प्रभारी सहा0विकास अधिकारी(पं) राजेश जोशी द्वारा समस्त ग्राम पंचायतों का पदभार सौंपते हुये शुभकानाएं दी गयी। इस अवसर पर मंचासीन खण्ड विकास अधिकारी जयकृत सिह बिष्ट, निवर्तमान ज्येष्ठ उपप्रमुख नीलम नैथानी, निवर्तमान कनिष्ठ उपप्रमुख रविन्द्र रावत, निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य कुलभूषण, पूर्व सांसद प्रतिनिधि मनोज रावत, महिला मोर्चा एवं जिला मंहामंत्री शकुन्तला देवी, मण्डल अध्यक्ष सुखपाल सिह नेगी, निवर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य राजमोहन सिह नेगी, प्रदीप कुकरेती, विक्रम सिह बिष्ट, यशपाल सिह, ममता रावत, सुनीता देवी, बिट्टू सिह, प्रधान प्रशासक संगठन के अध्यक्ष अर्जुन सिह नेगी, गणेश कण्डवाल, नीरज कण्डवाल, कुलदीप विष्ट, दीपचन्द शाह, श्याम सिह, चन्द्रमोहन चौधरी, शोभा नैथानी, सुजाता देवी, सूमा देवी, रेनू उनियाल, मुन्नी देवी, बबीता देवी, सरिता देवी, संजीता देवी, मानसी देवी, विजय सिह, सीमा देवी, प्रभाकर डोबरियाल, नीलम देवी, सामाजिक कार्यकर्ता संजीव जुयाल, धर्मेन्द्र बिष्ट, कल्जीखाल से निवर्तमान कनिष्ठ उपप्रमुख अर्जुन सिह पटवाल, संजय सिह, मनमोहन सिह बिष्ट, सौरभ डोबरियाल, आदि बडी संख्या में समस्त विकास खण्ड स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन सतीश शर्मा ग्रा.पं.वि.अ. द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top