Headline
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
कुंभ मेला 2027 के लिए उत्तराखंड को अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित,मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में तंजानिया स्थित अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो का सफल आरोहण करने वाले उत्तराखंड के नन्हे पर्वतारोही मास्टर रियांश पंत और प्रिशा रावत ने भेंट की।
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ*  *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ* *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री*  *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री* *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना*  *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना* *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
स्वास्थ्य मंत्री ने फार्मेसी अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिये आवश्यक कार्यवाही के निर्देश*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*

निवर्तमान प्रमुख बीना राणा ने कल्जीखाल क्षेत्र पंचायत प्रशासक प्रमुख का पदभार ग्रहण किया

निवर्तमान प्रमुख बीना राणा ने कल्जीखाल क्षेत्र पंचायत प्रशासक प्रमुख का पदभार ग्रहण किया

कल्जीखाल। आज विकासखण्ड मुख्यालय पहुचनें पर निवर्तमान प्रमुख बीना राणा ने क्षेत्र पंचायत प्रशासक प्रमुख का पद भार ग्रहण किया। कल्जीखाल पहुचने पर राणा दम्पति का जनप्रतिनिधियों एवं समस्त क्षेत्रीय जनता ने पारंपरिक वाद्य यन्त्रों एवं फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। विकासखण्ड कल्जीखाल सभागार में आयोजित बैठक में निवर्तमान प्रधान, ग्राम पंचायतो को भी प्रशासक का पद भार सौंपा गया।

वक्ताओं ने कहा कि पूर्व प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा को वर्तमान में प्रदेश ब्लॉक प्रमुख प्रशासक संगठन के निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने पर हम समस्त क्षेत्रीय जनता की ओर से उनका हार्दिक अभिनन्दन करते है। उनके अथक प्रयास से ही जनप्रतिनिधियों को सरकार द्वारा प्रशासक बनाया गया है।

अपने सम्बोधन में क्षेत्र पंचायत प्रशासक प्रमुख बीना राणा ने सभी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी आपका सहयोग इसी प्रकार मिलता रहा तो बड़ी से बड़ी चुनौती पर विजय प्राप्त हो सकती है। उन्होेने सभी ग्राम पंचायत प्रशासको को बधाई देते हुए कहा कि सरकार द्वारा पहली बार जनप्रतिनिधियों को प्रशासक बनाया गया है। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री धामी जी एवं पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज जी का धन्यवाद करती हूं। जब हमें प्रशासक का दायित्व मिला है तो हमें इसको बखूवी से निभाना चाहिए तथा जनहित के कार्य प्राथमिकता से करने चाहिए। जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रशासक प्रमुख बीना राणा एवं प्रदेश ब्लाक प्रमुख प्रशासक संगठन उत्तराखण्ड के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह राणा को शॉल ओढाकर सम्मानित किया।

प्रमुख महेेन्द्र सिंह राणा ने अपने सम्बोधन में कहा कि मेरा कल्जीखाल ब्लॉक से पुराना रिश्ता है, पहले से ही मुझे कल्जीखाल से काफी लगाव रहा है। आपने जो सम्मान दिया है उसके लिए मैं आपका हमेशा आभारी रहूंगा । भविष्य में भी आप लोगों का इसी प्रकार आर्शीवाद एवं प्यार मिलता रहे। मैं क्षेत्र के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोडूगां। रात-दिन आपके साथ रहूंगा हमारी सरकार द्वारा जनप्रतिनिधियों को पहली बार प्रशासक बनाया गया है। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री एवं सरकार का धन्यवाद करता हॅूं, तथा सभी प्रधान ग्राम पंचायत प्रशासकों बधाई देता हॅूं ये हमारे संगठन की जीत है।

इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी गंगा प्रसाद लखेड़ा, सहायक विकास अधिकारी पंचायत मेघराज सिंह, निवर्तमान कनिष्ठ प्रमुख अर्जुन पटवाल, विधायक प्रतिनिधि मनोज नैथानी, निवर्तमान प्रधान ग्राम पंचायत अगरोड़ा कविन्द्र, सुतारगांव सुनील, पूर्व प्रधान वीरेंद्र सिंह,पंचाली अशोक रावत, बिलखेत सुमित्रा देवी, भाजपा महिला अध्यक्ष कल्जीखाल यशोदा देवी, अनुसूचित जाति महिला अध्यक्ष रजनी मौर्य, धारी मदन रावत,ओलना श्रीमोहन, मिरचौड़ा बिरेन्द्र सिंह, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य दिगम्बर सिंह, पूर्व प्रमुख महेंद्र मवाना, पूर्व कनिष्क प्रमुख डी एस रावत , सांगुडा कुलदीप सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता जयकृत सिंह बिष्ट, लक्ष्मण डुकलान, अजय पटवाल दीपक असवाल इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top