Headline
उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया*
चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर FIR दर्ज*  *आस्था पर प्रहार नहीं सहेंगे: चारधाम यात्रा पर अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा*
चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर FIR दर्ज* *आस्था पर प्रहार नहीं सहेंगे: चारधाम यात्रा पर अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा*
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले भगवान श्री बद्रीनाथ के कपाट, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम*
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले भगवान श्री बद्रीनाथ के कपाट, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम*
प्रधानमंत्री ने फिर व्यक्त की बाबा केदार में अटूट श्रद्धा* *सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए, केदारनाथ धाम के पिछले दौरों की तस्वीरें जारी की*
मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की*
मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा,*  *विकास कार्यों का लिया जायजा*  *शत-प्रतिशत “लखपति दीदी” गांव माणा बना आत्मनिर्भरता का मॉडल*
मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा,* *विकास कार्यों का लिया जायजा* *शत-प्रतिशत “लखपति दीदी” गांव माणा बना आत्मनिर्भरता का मॉडल*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चारधाम यात्रा के लिए प्रेषित की शुभकामनाएं* *डिजिटल उपवास पर रहते हुए, उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लें तीर्थयात्री*
श्रद्धा, आस्था और दिव्यता की अद्भुत त्रिवेणी ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ के कपाट विधि-विधान के साथ खुले*
श्रद्धा, आस्था और दिव्यता की अद्भुत त्रिवेणी ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ के कपाट विधि-विधान के साथ खुले*
नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सीएम धामी का विपक्ष पर तीखा प्रहार — “महिलाओं के अधिकारों में बाधा डालने वालों को मातृशक्ति देगी करारा जवाब”*
नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सीएम धामी का विपक्ष पर तीखा प्रहार — “महिलाओं के अधिकारों में बाधा डालने वालों को मातृशक्ति देगी करारा जवाब”*

महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र को दी 19 करोड़ 42 लाख 71 हजार की विकास योजनाओं की सौगात

महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र को दी 19 करोड़ 42 लाख 71 हजार की विकास योजनाओं की सौगात

बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड का हो रहा है चौमुखी विकास

बीरोंखाल (पौड़ी)। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र को सड़क, शिक्षा, पंचायत, ग्राम्य विकास एवं संस्कृति विभाग से संबंधित 19 करोड़ 42 लाख 71 हजार की विभिन्न विकास योजनाओं की सौगात दी।

प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र भ्रमण के तहत मंगलवार को राजकीय इंटर कॉलेज सैंधार और राजकीय इंटर कॉलेज बीरोंखाल में आयोजित दो अलग-अलग कार्यक्रमों के दौरान अपने विधानसभा क्षेत्र को सड़क, शिक्षा, पंचायत, ग्राम्य विकास एवं संस्कृति विभाग से संबंधित 19 करोड़ 42 लाख 71 हजार की विभिन्न विकास योजनाओं की सौगात दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड का तेजी से चौमुंखी विकास हो रहा है। इसी के तहत विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल में भी सड़क, शिक्षा, पंचायत, ग्राम्य विकास, पर्यटन, सिंचाई, पेयजल, संस्कृति और रोजगार से संबंधित अनेक विकास योजनाओं पर काम चल रहा है जबकि कई लोक कल्याण की योजनाएं पूर्ण कर ली गई हैं।

कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री और क्षेत्रीय विधायक सतपाल महाराज ने चौबट्टाखाल विधानसभा के अन्तर्गत पी०एम०जी०एस०वाई० से लोक निर्माण विभाग को हस्तान्तरित 30.35 लाख की लागत से बनी भरोली से मैठाना मोटर मार्ग की मरम्मत कार्य के साथ-साथ 73.60 लाख की धनराशि से बेदीखाल से चोरखिण्डा मोटर मार्ग के मरम्मत कार्य, 61.69 लाख से बेदीखाल से भौराड मोटर मार्ग की मरम्मत कार्य, 339.76 लाख की कसानी से ढिस्वानी मोटर मार्ग के मरम्मत कार्य के साथ-साथ राज्य योजना के अन्तर्गत 133.58 लाख की लागत के बेदीखाल भरोलीखाल एरोली मोटर मार्ग का चन्दोली तक विस्तारीकरण के कार्य (द्वितीय चरण स्टेज-1), 133.17 लाख की विकासखण्ड बीरोंखाल के अन्तर्गत बीरोखाल से डुमैला तल्ला भमरईखाल-पखोली-दुनाव मोटर मार्ग के मरम्मत कार्य और 72.31 लाख की विकासखण्ड बीरोंखाल के अन्तर्गत मैठाणा से घनस्याली मोटर मार्ग के मरम्मत कार्य, राज्य योजना के अन्तर्गत 139.36 लाख की विकासखण्ड बीरोंखाल के अन्तर्गत जामरी-तलाई खटलगढ़-महादेव मोटर मार्ग का सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य का लोकार्पण करने के अलावा राज्य योजना के अन्तर्गत 169.37 लाख की लागत से बेदीखाल-भरोलीखाल मोटर मार्ग पर सेतुखाल से अवशेष भाग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य (द्वितीय चरण), 158.34 लाख की लागत की विकासखण्ड बीरोंखाल के अन्तर्गत सैन्धार नेग्याणा चोरखिण्डा मोटर मार्ग का सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य के (द्वितीय चरण) का शिलान्यास किया।

महाराज ने 40.04 लाख की लागत से राजकीय इन्टर कालेज वेदीखाल के निर्मित कक्षा-कक्षों के निर्माण कार्य, 56.37 लाख की धनराशि से बने राजकीय इंटर कॉलेज सैंधार में आर्टस/काफ्टस रूम, पुस्तकालय रूम, साइंस रूम भवन, 77.27 लाख से रा०क०इं०कॉ० बीरोंखाल में बने कक्षा-कक्षों, 73.82 लाख से रा०इं०कॉ० सुन्दरनगर में निर्मित कक्षा-कक्षों के निर्माण और 65.93 लाख से रा०इं०कॉ० स्यूँसी में निर्मित कक्षा-कक्षों के निर्माण, 61.50 लाख की लागत से राजकीय इंटर कालेज सुन्दरनगर में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान व जीव विज्ञान प्रयोगशाला के निर्माण का लोकार्पण करने के साथ-साथ जी.एच.एस.एच. डुमलौट में 22.60 लाख की लागत से स्वीकृत कम्प्यूटर कक्ष के निर्माण कार्य, 22.60 लाख से जी.एच.एस.एच.मोक्षण में स्वीकृत कम्प्यूटर कक्ष के निर्माण कार्य, 22.44 लाख से जीआईसी फरसाड़ी में कला एवं शिल्प कक्ष के निर्माण कार्य, 49.84 लाख से राजकीय महाविद्यालय वेदीखाल भवन के मरम्मत कार्य, 26.77 लाख से जीआईसी बैजरों में बायो लैब के निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया।

पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज ने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल के ग्राम पंचायत डुमैला मल्ला में 10 लाख की लागत से स्वीकृत पंचायत भवन का शिलान्यास करने के साथ-साथ 45.00 लाख की धनराशि से विकासखण्ड बीरोंखाल के आवासीय भवन टाईप-2 संख्या-2, विकास खण्ड बीरोंखाल के अन्तर्गत ग्राम पंचायत सुगरिया बड़ा, तलाई, नानस्यो, सिन्दुड़ी व कोटा में 50 लाख की धनराशि से निर्मित पांच पंचायत भवनों के अलावा बीरोंखाल में 7.00 लाख की लागत से बनी स्वंतत्रता संग्राम सेनानी जीत सिंह गढ़वाली की प्रतिमा का भी लोकार्पण किया।

इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष ओमपाल, महामंत्री सुरेंद्र ढोंडियाल, बद्री केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य पुष्कर जाशी, मेहरबान सिंह, कुलदीप बौखण्डी, सुमित्रा देवी, दलीप सिंह बिष्ट, प्रदीप कुमार बौखण्डी, स्वराज बौखण्डी, धीरेन्द्रचन्द्र, रामचरण निराला, दिलीप सिंह रावत, पूर्व मण्डल अध्यक्ष प्रेम सिंह नेगी, पातीराम ढोंडियाल, ध्यानपाल गुसाई, पूर्व मण्डल अध्यक्ष व संचालन कर्ता यशपाल गोरला सहित अनेक विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top