Headline
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ*  *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ* *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री*  *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री* *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना*  *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना* *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
स्वास्थ्य मंत्री ने फार्मेसी अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिये आवश्यक कार्यवाही के निर्देश*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
*26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र*  “ *आधुनिक शिक्षा से ही बच्चों का भविष्य बनेगा उज्ज्वल”*
*26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र* “ *आधुनिक शिक्षा से ही बच्चों का भविष्य बनेगा उज्ज्वल”*
अहमदाबाद की धनगौरी बरोलिया ने सीएम धामी को भावुक पत्र के साथ भेजी राखी*
अहमदाबाद की धनगौरी बरोलिया ने सीएम धामी को भावुक पत्र के साथ भेजी राखी*
मुख्यमंत्री ने चम्पावत में किया ‘खेल महाकुम्भ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026’ का शुभारम्भ*
मुख्यमंत्री ने चम्पावत में किया ‘खेल महाकुम्भ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026’ का शुभारम्भ*

देहरादून के रानीपोखरी में भू-माफ़िया का तीन सौ करोड़ का ‘खेल’

देहरादून के रानीपोखरी में भू-माफ़िया का तीन सौ करोड़ का ‘खेल’

पर्यटन हब के नाम पर मिली ज़मीन, प्लॉट के नाम पर हो गई करोड़ों की ठगी

देहरादून। मूल निवास भू कानून समन्वय संघर्ष समिति के संयोजक मोहित डिमरी ने कहा कि उत्तराखंड में ज़मीनों का एक बड़ा घोटाला सामने आया है। पर्यटन हब के नाम पर दी गई ज़मीन पर भू-माफिया ने प्लॉट देने के नाम पर पहाड़ के लोगों से करोड़ों रुपए ठग लिए।

मोहित डिमरी ने कहा मामला संज्ञान में आने के बाद मूल निवास, भू-कानून संघर्ष समिति के संयोजक मोहित डिमरी अपने साथी नमन चंदोला के साथ देहरादून के रानीपोखरी (झीलवाला) पहुँचे तो हमारे पैरों तले ज़मीन खिसक गई।

दरअसल, आरए कंस्ट्रक्शन रियल एस्टेट कंपनी द्वारा यहां 123 बीघा ज़मीन पर ऋषिधाम एनक्लेव नाम से प्लॉटिंग का काम शुरू किया गया। जबकि यह ज़मीन पर्यटन हब के नाम पर दी गई थी।

कंपनी द्वारा दो साल पहले प्लॉटिंग का काम शुरू किया गया और खरीददारों से पचास प्रतिशत धनराशि एडवांस में ली गई, वहीं खरीददारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि दो साल बीत जाने के बावजूद ना उनके पैसे वापस मिले हैं और ना ही प्लाट। आज स्थिति यह है कि जिन लोगों ने प्लॉट के लिए 50 प्रतिशत एडवांस दिए, वो अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं।

123 बीघा ज़मीन का बाज़ार मूल्य लगभग तीन सौ करोड़ है। मोहित डिमरी ने कहा कि मूल निवास – भू कानून समन्वय संघर्ष समिति, जब तक हर एक खरीददार को उसका पाई-पाई पैसा वापस नहीं दिलाती, पीछे नहीं हटेगी।

उन्होंने कहा कि हम सरकार से मांग करते हैं कि जल्द पर्यटन विभाग की 123 बीघा जमीन को सरकार में निहित किया जाय और लुटेरों के खिलाफ़ क़ानूनी कार्रवाई की जाय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top