Headline
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
कुंभ मेला 2027 के लिए उत्तराखंड को अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित,मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में तंजानिया स्थित अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो का सफल आरोहण करने वाले उत्तराखंड के नन्हे पर्वतारोही मास्टर रियांश पंत और प्रिशा रावत ने भेंट की।
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ*  *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ* *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री*  *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री* *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना*  *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना* *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
स्वास्थ्य मंत्री ने फार्मेसी अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिये आवश्यक कार्यवाही के निर्देश*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*

पूर्व इंजीनियर की छाती और पेट में अनगिनत वारकर की गई हत्या, बाथरुम में पड़ा मिला शव 

पूर्व इंजीनियर की छाती और पेट में अनगिनत वारकर की गई हत्या, बाथरुम में पड़ा मिला शव 

मकान में अकेले रहते थे अशोक कुमार गर्ग 

पेट के घावों से बाहर निकल गई आंतें 

देहरादून। जीएमएस रोड के अलकनंदा एन्क्लेव में ओएनजीसी के पूर्व इंजीनियर 76 वर्षीय बुजुर्ग अकेले रहते थे। मकान के पिछले हिस्से के बाथरूम में उनका शव मिला। सोमवार रात करीब आठ बजे पुलिस को घटना की जानकारी मिली। बुजुर्ग के छाती और पेट में अनगिनत वार किए गए थे।

यहां 25 अलकनंदा एन्क्लेव पर बृज निवास नाम से अशोक कुमार गर्ग का मकान है। पुलिस घर के अंदर पहुंची तो मकान के मुख्य हिस्से में कोई नहीं था। घर की सारी लाइटें खुली थीं। घर के पिछले हिस्से में देखा तो वहां भी सारी लाइटें जल रही थीं। इस हिस्से के बाथरूम से कराहने की आवाज आ रही थी।

पुलिस वहां पहुंची तो देखा कि बुजुर्ग घायल अवस्था में बाथरूम में पड़े थे। पड़ोसियों ने उनकी पहचान अशोक कुमार गर्ग के रूप में की। पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया लेकिन चंद मिनट के इलाज के बाद ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

हत्यारे ने जिस तरह से अशोक कुमार गर्ग की हत्या की इससे ये तो साफ है कि उसे उन पर गुस्सा था। इस बात की गवाही भी बुजुर्ग के शरीर के घाव दे रहे हैं। उनके सीने और पेट पर सीधे और लंबवत कई ऐसे घाव हैं जिन्हें एक बेहद गुस्से से भरा व्यक्ति ही दे सकता है।

पेट के इन घावों से उनकी आंतें भी बाहर आ गई हैं। इस गुस्से का कारण कुछ क्षण भर का तो बिल्कुल नहीं लगता। देखकर लग रहा था कि काफी दिनों से कोई गुस्सा पाले हुए था और जब मौका मिला तो अशोक कुमार गर्ग के शरीर पर इस कदर वार कर दिया। अलकनंदा एन्क्लेव निवासी अशोक कुमार गर्ग की हर पड़ोसी से बनती थी। गर्ग यहां पर 1995 से रह रहे थे।

इन लगभग 30 साल में उनकी हर किसी से दोस्ती थी। पत्नी के स्वर्गवास हो जाने के बाद वह बिल्कुल अकेले हो गए थे। पड़ोसी बताते हैं कि उनके घर में हर रोज कोई न कोई होम डिलिवरी करने वाला आता था। कभी कोई खाना लेकर आता था तो कोई अन्य सामान लेकर आता था। ऐसे में ऐसे लोगों के ऊपर भी पुलिस का शक जा रहा है।

पुलिस इस मामले में कई दिशाओं में जांच कर रही है। कई ऐसे सवाल हैं जिनके जवाब पुलिस खोजने का प्रयास कर रही है। उनके घर और आसपास ऐसे कई साक्ष्य मिले हैं जिनका जुड़ाव इस घटना से हो सकता है। मगर, जिस तरह के घाव उनके शरीर पर मिले हैं उनका अभी तक कोई जुड़ाव पुलिस को नहीं मिला है।

हालांकि, आने वाले 24 घंटों में पुलिस के सामने ऐसे कई साक्ष्य और दिशाएं आएंगी जिनके मेल से इस घटना का खुलासा संभव है। टेबल पर मिलीं कई तरह की दवाएं : पुलिस को बुजुर्ग के घर पर जांच के दौरान टेबल पर कई तरह की दवाएं मिली हैं। माना जा रहा है कि उन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं रही होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top