Headline
चंपावत के अनुज पंत ने UPSC में हासिल की 69वीं रैंक, मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने फोन कर दी बधाई*
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह शनिवार को हरिद्वार में ‘जन-जन की सरकार : चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग*
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह शनिवार को हरिद्वार में ‘जन-जन की सरकार : चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग*
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम*
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम*
आंगनबाड़ी राशन में गड़बड़ी पर डीएम का बड़ा एक्शन, रुड़की के सेंट्रल गोदाम पर मारा छापा
आंगनबाड़ी राशन में गड़बड़ी पर डीएम का बड़ा एक्शन, रुड़की के सेंट्रल गोदाम पर मारा छापा
डीएम देहरादून सविन बंसल का बड़ा एक्शन; राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में छापेमारी
17 लाख से अधिक मरीजों ने कराया आयुष्मान योजना के तहत निःशुल्क उपचार- डाॅ. धन सिंह रावत
17 लाख से अधिक मरीजों ने कराया आयुष्मान योजना के तहत निःशुल्क उपचार- डाॅ. धन सिंह रावत
देहरादून में ट्रैफिक व्यवस्था का एसएसपी ने लिया जायजा, प्रमुख चौराहों का किया निरीक्षण
देहरादून में ट्रैफिक व्यवस्था का एसएसपी ने लिया जायजा, प्रमुख चौराहों का किया निरीक्षण
बिना सिम और इंटरनेट के मोबाइल-टीवी पर दिखेंगी फिल्में, ग्राफिक एरा और फ्रीस्ट्रीम के बीच एमओयू
बिना सिम और इंटरनेट के मोबाइल-टीवी पर दिखेंगी फिल्में, ग्राफिक एरा और फ्रीस्ट्रीम के बीच एमओयू
टी20 विश्व कप 2026- दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में आज भारत और इंग्लैंड होगी आमने-सामने
टी20 विश्व कप 2026- दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में आज भारत और इंग्लैंड होगी आमने-सामने

कांग्रेस ने बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार पर उठाए सवाल

कांग्रेस ने बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार पर उठाए सवाल

उत्तरकाशी। यमुना घाटी में कांग्रेस की बैठक के दौरान प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार को लेकर सरकार को आड़े हाथों लिया।

धस्माना ने कहा कि भाजपा सरकार की युवा विरोधी नीतियों के चलते प्रदेश के युवा आज बेरोजगारी के संकट से जूझ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले आठ वर्षों से प्रदेश में पुलिस और फॉरेस्ट गार्ड जैसी महत्वपूर्ण भर्तियां नहीं हुई हैं। जिन भर्तियों की प्रक्रिया शुरू हुई भी, वे भ्रष्टाचार और घोटालों की भेंट चढ़ गईं।

महंगाई के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि बढ़ती कीमतों ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। उन्होंने कहा, “सरकार में बैठे लोग भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे हुए हैं और जनता के दुख-दर्द से पूरी तरह बेखबर हैं।”

धस्माना ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं से भाग रही है। उन्होंने कहा, “भाजपा न तो छात्र संघ चुनाव करवा रही है, न निकाय चुनाव, न सहकारिता चुनाव। अब तो पंचायत चुनाव से भी सरकार बचने का प्रयास कर रही है। निकायों के बाद पंचायतों में प्रशासक नियुक्त कर दिए गए हैं, जो लोकतंत्र का सीधा अपमान है।”

धस्माना ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनता के बीच जाकर सरकार की नाकामियों को उजागर करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही प्रदेश को भ्रष्टाचार और अव्यवस्थाओं से मुक्त कर सकती है। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर आगामी चुनावों में पार्टी को सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी उत्तरकाशी (यमुनाघाटी) के जिलाध्यक्ष दिनेश चौहान, निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष हरिमोहन सिंह, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष लोकेंद्र रावत, जिलाध्यक्ष अनुसूचित विभाग मोहन लाल, ब्लॉक अध्यक्ष बड़कोट गुरुदेव रावत, ब्लॉक अध्यक्ष पुरोला धीरेन्द्र नेगी , ब्लॉक अध्यक्ष नौगांव चंद्रमोहन पंवार, नौनियाल सिंह (जिलाध्यक्ष, आईटी) के साथ तमाम कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top