Headline
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
कुंभ मेला 2027 के लिए उत्तराखंड को अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित,मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में तंजानिया स्थित अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो का सफल आरोहण करने वाले उत्तराखंड के नन्हे पर्वतारोही मास्टर रियांश पंत और प्रिशा रावत ने भेंट की।
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ*  *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ* *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री*  *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री* *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना*  *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना* *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
स्वास्थ्य मंत्री ने फार्मेसी अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिये आवश्यक कार्यवाही के निर्देश*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को गुणवत्तापूर्ण खाद, बीज और कीटनाशक सुनिश्चित करने का दिया आदेश

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को गुणवत्तापूर्ण खाद, बीज और कीटनाशक सुनिश्चित करने का दिया आदेश

नई दिल्ली: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि देश के किसानों को हर हाल में अच्छी गुणवत्ता की खाद, बीज और कीटनाशक मिलना सुनिश्चित किया जाना चाहिए। शिवराज सिंह चौहान ने अपने मंत्रालय की विभागवार समीक्षा के दौरान इस संदर्भ में अधिकारियों को किसानों की भलाई के लिए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कई राज्यों में दोषी व्यक्तियों के खिलाफ प्रभावी अभियोजन कार्रवाई नहीं होने के कारण वे बच निकलते हैं। इस पर उन्होंने बताया कि वे शीघ्र ही राज्य सरकारों से इस मुद्दे पर बात करेंगे ताकि राज्यों के स्तर पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके और दोषियों को कड़ी सजा मिल सके, जिससे इस तरह के घृणित कृत्य रुक सकें।

कृषि भवन, नई दिल्ली में कृषि मंत्रालय की विभागवार समीक्षा करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कीटनाशक, बीज और उर्वरक किसी भी हालत में उच्च गुणवत्ता के ही होने चाहिए। उन्होंने बताया कि किसानों से शिकायतें आ रही हैं कि उन्हें घटिया गुणवत्ता के बीज, खाद और कीटनाशक मिलते हैं, जिससे उन्हें नुकसान उठाना पड़ता है। केंद्रीय मंत्री ने इस संबंध में अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि नकली या घटिया उत्पादों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

केंद्रीय मंत्री चौहान ने कहा कि आगामी फसल सीजन को ध्यान में रखते हुए किसानों को इस समस्या से राहत मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वे शीघ्र ही राज्यों के मुख्यमंत्रियों और कृषि मंत्रियों से भी इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे, क्योंकि राज्यों के स्तर पर ही इस पर प्रभावी कार्रवाई की जा सकती है। समीक्षा बैठक में यह बात सामने आई कि कई राज्यों में जांच और अभियोजन प्रक्रिया प्रभावी नहीं होने के कारण दोषी बरी हो जाते हैं या उन्हें हल्के दंड मिलते हैं।

केंद्रीय मंत्री ने जोर देते हुए कहा कि इस मामले में बड़े विक्रेताओं और निर्माताओं पर भी सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए और मौजूदा कानूनों का प्रभावी तरीके से उपयोग किया जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि वे खाद, बीज और कीटनाशकों के बारे में एक संयुक्त अभियान की कार्ययोजना तैयार करें, ताकि इस अभियान को बिना देरी के देशभर में, राज्य सरकारों के सहयोग से चलाया जा सके।

केंद्रीय मंत्री चौहान ने कहा कि किसानों के हित में यह अभियान बेहद महत्वपूर्ण है और इस पर किसी भी हालत में कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि किसानों से इस संबंध में इनपुट लिया जाए, ताकि उनकी समस्याओं का समाधान सही तरीके से किया जा सके और उन्हें गुणवत्तापूर्ण उत्पाद मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top