Headline
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
कुंभ मेला 2027 के लिए उत्तराखंड को अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित,मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में तंजानिया स्थित अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो का सफल आरोहण करने वाले उत्तराखंड के नन्हे पर्वतारोही मास्टर रियांश पंत और प्रिशा रावत ने भेंट की।
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ*  *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ* *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री*  *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री* *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना*  *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना* *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
स्वास्थ्य मंत्री ने फार्मेसी अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिये आवश्यक कार्यवाही के निर्देश*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*

महिला पुलिस कर्मी व पुलिस परिजनों के लिये निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

महिला पुलिस कर्मी व पुलिस परिजनों के लिये निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

पौड़ी गढ़वाल। विश्वभर में 8 मार्च को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाएगा लेकिन उससे पहले ही पौड़ी की एसएसपी श्वेता चौबे की पहल पर रोटरी क्लब देहरादून और हिमालयन हॉस्पिटल जॉलीग्रान्ट ने आपसी सहयोग से सभी महिला पुलिस कार्मिक और पुलिस परिवार की महिलाओं को महिला दिवस का तोहफा दिया और उनके बेहतर स्वास्थ्य और देखभाल के लिए 5 मार्च को निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया।

कार्यक्रम की शुरूआत में ही पुलिस परिवार की महिलाओं ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे को पुष्प गुच्छ भेंट कर उन्हें सम्मानित किया इसके बाद एसएसपी ने रिबन काटकर निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का शुभारंभ किया। स्वास्थ्य शिविर में सबसे पहले एसएसपी चौबे ने अपना हेल्थ चेकअप कराया। उसके बाद सभी महिला पुलिस कार्मियों और पुलिस परिवार की महिलाओं ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। शिविर में 50 से अधिक महिला पुलिस कार्मियों और 60 पुलिस परिवार की महिलाओं ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया

कैन्सर विशेषज्ञ महिला चिकित्सक डॉ0 शीजा और डॉ0 अनमोल ने पुलिस परिवार की महिलाओं एवं महिला पुलिस कर्मियों को ब्रेस्ट कैंसर होने के मुख्य कारणों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया साथ ही कैंसर से बचाव/सावधानियों के बारे में जानकारी देते हुए जागरुक किया।

इसके अलावा महिला चिकित्सको ने महिलाओं से सम्बन्धित अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में उचित परामर्श दिये और किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या होने पर समय से जांच कराने के लिए प्रेरित किया साथ ही सभी को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और समय समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने की सलाह भी दी।

डॉ0 शीजा ने कहा कि किसी भी परिवार में महिला ही परिवार की धुरी होती है जो हर मुसीबत में अपने परिवार के साथ खड़ी होती है और पूरे सर्मपण भाव से अपने परिवार की देखभाल करती हैं ऐसे में महिलाओं के अस्वस्थ होने पर पूरे परिवार का टाइम टेबल खराब हो जाता है और पूरा परिवार तक अस्वस्थ हो जाता है। महिलाओं के लिए निशुल्क स्वस्थ्य शिविर व कैन्सर जागरूकता को आयोजित कराने का उदेश्य महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के बारे में जागरूक कर समय समय पर अपना चेकअप कराने के लिए प्रेरित करना है क्योंकि महिलाएं अक्सर स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियों से जूझती रहती है और अपनी परेशानियों को बताने में संकोच करती है। जिस कारण छोटी-छोटी बीमारियाँ भी बड़ा रूप ले लेती है जो आगे चलकर यह घातक हो जाती है।

इसलिए समय पर अपने स्वास्थ्य की जाँच कराकर हम भविष्य में होने वाली बड़ी बीमारियों से बच सकते है। महिलाएं अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देने के साथ साथ नियमित रुप से व्यायाम, योगा व खेल कूद जैसे रस्सी कूद, बैडमिंटन आदि खेल में भी समय-समय पर खेलते रहें। क्योकि जब एक महिला स्वस्थ होती है तब वह प्रसन्न रहती है व पूरे परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहता है।
शिविर में हिमालयन हॉस्पिटल की कैंसर विशेषज्ञ डॉ0 शीजा, डॉ0 अनमोल, गाइनोलॉजिस्ट डॉ0 समृद्धि एवं नर्सिंग अधिकारी प्रियंका तिवारी रोटरी क्लब की सचिव अंजना, आदर्श आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top