Headline
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
कुंभ मेला 2027 के लिए उत्तराखंड को अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित,मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में तंजानिया स्थित अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो का सफल आरोहण करने वाले उत्तराखंड के नन्हे पर्वतारोही मास्टर रियांश पंत और प्रिशा रावत ने भेंट की।
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ*  *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ* *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री*  *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री* *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना*  *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना* *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
स्वास्थ्य मंत्री ने फार्मेसी अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिये आवश्यक कार्यवाही के निर्देश*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*

केदारनाथ विधानसभा के प्रत्याशियों की तकदीर ईवीएम में हुई कैद

केदारनाथ विधानसभा के प्रत्याशियों की तकदीर ईवीएम में हुई कैद

कई राजनीतिक कहानियां उभरेंगी केदारनाथ के चुनावी पिटारे से

लगभग 60 प्रतिशत मतदान की संभावना, फाइनल आंकड़े का इंतजार

23 नवंबर को होगी मतगणना

रूद्रप्रयाग/देहरादून। कई दिन तक चले तूफानी प्रचार के बाद बुधवार को मतदाताओं ने प्रत्याशियों की तकदीर का फैसला कर दिया।
जाड़ों की गुनगुनी धूप के बीच केदारनाथ विधानसभा में लगभग 60 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। निर्वाचन आयोग ने शाम छह बजे तक 57.64 प्रतिशत मतदान का आंकड़ा जारी किया।

सुदूरवर्ती पोलिंग पार्टी के मुख्यालय आने तक मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी दर्ज किए जाने की उम्मीद है। 23 नवंबर को मतगणना होगी।

मतदान में महिला मतदाताओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। सुबह 9 बजे तक 4.30 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया था।

1 बजे तक 34.40 ,3 बजे तक 47 व 5 बजे तक 56.78 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान में हिस्सा।लिया।

इसके बाद मतदान ने तेजी पकड़ी। शाम छह बजे तक 57.64 प्रतिशत मतदान का आंकड़ा जारी किया गया।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी वी आर सी पुरुषोत्तम के कुशल नेतृत्व में 07-केदारनाथ विधानसभा उप निर्वाचन शांतिपूर्वक एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न हो गया है। सायं 6 बजे तक कुल 57.64 प्रतिशत मतदान हुआ। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे ने सफलता पूर्वक संपन्न हुए मतदान के लिए समस्त अधिकारियों-कार्मिकों को बधाई दी है। साथ ही सभी जनपद वासियों का भी सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है।
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 07-केदारनाथ उप निर्वाचन में कुल 57.64 प्रतिशत मतदान हुआ है। उन्होंने कहा कि विधान सभा उप निर्वाचन में इस बार कुल 90 हजार, 875 मतदाता थे जिनमें 45 हजार 956 महिला मतदाता तथा 44 हजार 919 पुरुष मतदाता शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि विधान सभा के अंतर्गत सभी पोलिंग बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान हुआ है। किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना की सूचना कहीं से भी प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि निर्वाचन हेतु मतदेय स्थलों हेतु तैनात अधिकतर पोलिंग पार्टियां वापस आना शुरू हो गई हैं।

मुख्य मुकाबला भाजपा की आशा नौटियाल व कांग्रेस के मनोज रावत के बीच है। मतदान के बाद दोनों दलों के नेताओं ने अपनी अपनी जीत का दावा किया।

सीएम धामी ने केदारनाथ विधानसभा में पांच जनसभाएं कर भाजपा को जिताने की अपील की। कांग्रेस के सभी क्षत्रप केदारनाथ विस के गांव -गांव प्रचार करते देखे गए। दोनों दलों ने मुद्दों को लेकर एक दूसरे पर कड़े प्रहार किए।

पूर्व में बदरीनाथ व मंगलौर विधानसभा का उपचुनाव भाजपा हार चुकी है। लिहाजा, केदारनाथ विधानसभा की जीत-हार दोनों दलों के लिए मायने रखेगी। 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले केदारनाथ के सेमीफाइनल मैच में मतदाताओं का फैसला प्रदेश की राजनीति में एक नई इबारत लिखेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top