Headline
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
कुंभ मेला 2027 के लिए उत्तराखंड को अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित,मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में तंजानिया स्थित अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो का सफल आरोहण करने वाले उत्तराखंड के नन्हे पर्वतारोही मास्टर रियांश पंत और प्रिशा रावत ने भेंट की।
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ*  *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ* *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री*  *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री* *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना*  *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना* *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
स्वास्थ्य मंत्री ने फार्मेसी अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिये आवश्यक कार्यवाही के निर्देश*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*

मुनि की रेती क्षेत्र में वनमंत्री सुबोध उनियाल ने पहाड़ी रसोई का शुभारम्भ किया

मुनि की रेती क्षेत्र में वनमंत्री सुबोध उनियाल ने पहाड़ी रसोई का शुभारम्भ किया

पहाड़ी रसोई के व्यंजन और ऑर्गनिक उत्पाद जन स्वास्थ्य के लिये लिए होंगे लाभकारी। महिला उत्थान एवं स्वरोजगार को भी मिलेगा बढ़ावा- सुबोध उनियाल।

मुनि की रेती में पहाड़ी रसोई का शुभारम्भ, महिला शक्ति की सार्थक सोच का परिणाम

ऋषिकेश। आज मुनि की रेती पर्यटक आवास गृह ऋषिलोक मार्ग के समीप देवभूमि मां गंगा चेरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से पहाड़ के प्रसिद्ध व्यंजनों की रसोई का शुभारम्भ प्रदेश के वन मंत्री सुबोध उनियाल ने मुख्य अतिथि के रूप में किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज समाज मे उचित खान पान न होने के कारण कई रोग पैदा हो रहे हैं। इसके लिए पहाड़ी रसोई के व्यंजन और ऑर्गेनिक उत्पाद जन स्वास्थ्य के  लिए लाभकारी होंगें तथा इससे महिला उत्थान एवं स्वरोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा।

इस अवसर पर जगतगुरु शंकराचार्य ब्रह्मलीन माधवानन्द जी के परम शिष्य केशव स्वरूप ब्रह्मचारी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष महन्त मनोज द्विवेदी ,सामाजिक क्षेत्र में अग्रणीय भूमिका निभाने वाले रामकृष्ण पोखरियाल और दूरसंचार विभाग के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी गजेन्द्र उनियाल, गजेंद्र कण्डियाल, दिनेश डबराल सहित पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं ट्रस्ट की सचिव अमिता उनियाल ने भी वैदिक मंत्रोच्चार के बाद इस पहाड़ी रसोई का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर सभी आंगतुकों को पहाड़ी उड़द की दाल के पकोड़े, पहाड़ी चावलों का भात, स्वाले, भंगजीर की चटनी, अरसे , झंगोरे की खीर सहित अन्य पकवान परोसे गए, जिसकी सभी ने मुक्तकंठ से तारीफ की। इस अवसर पर महिला समूह का नेतृत्व करने वाली तीलू रौतेली एवं कई अन्य पुरुस्कारों से सम्मानित रीना उनियाल और योगेश उनियाल ने सभी का स्वागत कर उन्हें स्वयं पकवान परोसकर सभी का दिल जीता। इस अवसर पर मनोज मलासी, विनोद पँवार, मनोज बिष्ट, संजय बडोला, गढ़वाल मण्डल विकास निगम के वरिष्ठ प्रबन्धक भारत भूषण कुकरेती, धनीराम बिंजोला, मनीष कुकरेती , सुनील कपरूवान भाजपा के मंडल अध्यक्ष प्रेमदत्त सेमवाल सहित महिला स्वयं समूह के सभी सदस्य एवं नगर के सम्मानित लोग उपस्थित रहे।

सनद रहे कि देश विदेश में पहाड़ी भोजन का डंका मनवाने वाले पहाड़ी सैफ बृजमोहन काला अपनी माटी से इस कदर प्रभावित हैं, कि अपने उत्तराखण्ड की माटी में पर्यटन एवं योग नगरी मुनि की रेती में आने वाले देश विदेश के सैलानियों को वर्ष भर अपने पहाड़ के व्यंजन परोसने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा खान पान हर दृष्टि से लाभकारी गुणकारी है और पाचन शक्ति में व्रद्धि करने वाला और औषधियो से भरपूर एवं शक्तिदायक है। समाचार लिखे जाने तक पहाड़ी रसोई में बने व्यंजनों का स्वाद लेने वालों का तांता लगा हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top