Headline
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सच हो रहा विकसित भारत का संकल्प – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सच हो रहा विकसित भारत का संकल्प – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
*न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ एवं सुदृढ़ बनाने में “जूडिशियम 2.0” महत्वपूर्ण पहल : मुख्यमंत्री*
*न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ एवं सुदृढ़ बनाने में “जूडिशियम 2.0” महत्वपूर्ण पहल : मुख्यमंत्री*
ब्रिक्स मंच पर चमका उत्तराखंड का आपदा प्रबंधन मॉडल, सिल्क्यारा रेस्क्यू की गूंज अंतरराष्ट्रीय स्तर तक*
6 करोड़ रुपए से जनपद अल्मोड़ा में कराई जाएगी तारबाड़। खेती होगी सुरक्षित : मुख्यमंत्री*
6 करोड़ रुपए से जनपद अल्मोड़ा में कराई जाएगी तारबाड़। खेती होगी सुरक्षित : मुख्यमंत्री*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी पूज्य माता जी के नाम से पौधा रोपित किया*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी पूज्य माता जी के नाम से पौधा रोपित किया*
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में जनपदीय विकास कार्यों की समीक्षा बैठक*
पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना में उत्तराखण्ड ने देशभर में लहराया परचम, चार प्रमुख श्रेणियों में प्राप्त किया प्रथम स्थान”
पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना में उत्तराखण्ड ने देशभर में लहराया परचम, चार प्रमुख श्रेणियों में प्राप्त किया प्रथम स्थान”
मुख्यमंत्री आवास परिसर में 3-बी गार्डन (बी-फ्रेंडली, बटरफ्लाई-फ्रेंडली एवं बर्ड-फ्रेंडली गार्डन) के निर्माण कार्य का शुभारम्भ*
मुख्यमंत्री ने 9.74 लाख लाभार्थियों को 176.59 करोड़ रूपये की पेंशन राशि हस्तांतरित की*
मुख्यमंत्री ने 9.74 लाख लाभार्थियों को 176.59 करोड़ रूपये की पेंशन राशि हस्तांतरित की*

छह आरोपियों ने नाबालिग और उसकी मौसी को शराब पिलाकर किया सामूहिक दुष्कर्म 

छह आरोपियों ने नाबालिग और उसकी मौसी को शराब पिलाकर किया सामूहिक दुष्कर्म 

क्लब ले जाने के बहाने दिया वारदात को अंजाम 

लड़की की बिगड़ी हालत 

पांच आरोपियों को किया गया गिरफ्तार, एक फरार 

दिल्ली- एनसीआर। लाजपत नगर के कस्तूरबा निकेतन स्थित एक घर में छह आरोपियों द्वारा एक नाबालिग व उसकी मौसी को शराब या नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने क्लब ले जाने के बहाने वारदात को अंजाम दिया। लड़की की हालत बिगड़ने पर उसे सफदरगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल से पुलिस को सूचना दी गई। लाजपत नगर थाना पुलिस ने पीड़िताओं के बयान लेकर उनकी काउंसलिंग कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर पांच आरोपियों शिवम परछा, अमन पाल, आशीष उर्फ अंशुमान, अमर मेहरा और अभिषेक उर्फ ईशु को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से वारदात की रात इस्तेमाल कार को भी जब्त कर लिया है। फरार छठे आरोपी की तलाश की जा रही है।

परिवार के साथ आश्रम इलाके में रहने वाली पीड़िता 17 वर्षीय नाबालिग अपनी 22 वर्षीय मौसी के साथ 10 नवम्बर की रात क्लबिंग के लिए रात करीब 12 बजे अंडरपास क्लब के पास गई थी। जब दोनों बाहर खड़ी थीं, तभी एक कार में सवार कुछ युवक वहां पहुंचे। युवकों ने लड़की व उसकी मौसी से बात की और उन्हें मालवीय नगर या फिर गुरुग्राम स्थित एक क्लब में ले चलने का वादा किया।

कार में लड़की मौसी और आरोपियों के बीच मोबाइल नंबरों का अदान-प्रदान हुआ। इसके बाद आरोपी उन्हें लेकर गुरुग्राम गए। आरोप है कि आरोपियों ने दोनों को गाड़ी में बैठने के बाद कोल्ड ड्रिंक में शराब या अन्य नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद दोनों को काफी देर तक गुरुग्राम के कई इलाकों में घुमाया और फिर कस्तूरबा निकेतन स्थित एक घर में ले गए। यहां सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी शुभम वारदात के बाद दोनों पीड़िताओं को उनके आश्रम स्थित घर के पास छोड़कर फरार हो गया।

हालत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया
अगले दिन सुबह यानी मंगलवार सुबह करीब चार बजे लड़की हालत बिगड़ने लगी। उसके पेट में दर्द हुआ था। परिजनों ने उसे सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। जांच के बाद पता लगा कि उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है।

पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया
सूचना मिलने के बाद लाजपत नगर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। यहां पर लड़की की मौसी मौजूद थी। पुलिस ने दोनों के बयान दर्ज किए। बयान लेने के बाद दोनों की काउंसलिंग कराई गई और डीडी एंट्री के आधार पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद आरोपियों की पहचान की। इसके बाद पांच को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top