Headline
उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया*
चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर FIR दर्ज*  *आस्था पर प्रहार नहीं सहेंगे: चारधाम यात्रा पर अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा*
चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर FIR दर्ज* *आस्था पर प्रहार नहीं सहेंगे: चारधाम यात्रा पर अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा*
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले भगवान श्री बद्रीनाथ के कपाट, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम*
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले भगवान श्री बद्रीनाथ के कपाट, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम*
प्रधानमंत्री ने फिर व्यक्त की बाबा केदार में अटूट श्रद्धा* *सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए, केदारनाथ धाम के पिछले दौरों की तस्वीरें जारी की*
मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की*
मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा,*  *विकास कार्यों का लिया जायजा*  *शत-प्रतिशत “लखपति दीदी” गांव माणा बना आत्मनिर्भरता का मॉडल*
मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा,* *विकास कार्यों का लिया जायजा* *शत-प्रतिशत “लखपति दीदी” गांव माणा बना आत्मनिर्भरता का मॉडल*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चारधाम यात्रा के लिए प्रेषित की शुभकामनाएं* *डिजिटल उपवास पर रहते हुए, उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लें तीर्थयात्री*
श्रद्धा, आस्था और दिव्यता की अद्भुत त्रिवेणी ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ के कपाट विधि-विधान के साथ खुले*
श्रद्धा, आस्था और दिव्यता की अद्भुत त्रिवेणी ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ के कपाट विधि-विधान के साथ खुले*
नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सीएम धामी का विपक्ष पर तीखा प्रहार — “महिलाओं के अधिकारों में बाधा डालने वालों को मातृशक्ति देगी करारा जवाब”*
नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सीएम धामी का विपक्ष पर तीखा प्रहार — “महिलाओं के अधिकारों में बाधा डालने वालों को मातृशक्ति देगी करारा जवाब”*

गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने अपने दिल्ली आवास पर आयोजित किया इगास का उत्सव

गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने अपने दिल्ली आवास पर आयोजित किया इगास का उत्सव

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया सहभाग

उत्तराखण्ड की गौरवशाली एवं समृद्ध संस्कृति का प्रतीक इगास पर्व – स्वामी चिदानंद सरस्वती

ऋषिकेश। गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने अपने नई दिल्ली आवास पर उत्तराखंड के लोकपर्व ‘इगास’ का दिव्य एवं भव्य आयोजन किया। इस अवसर पर देश के प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी , उपराष्ट्रपति महामहिम जगदीप धनखड़, परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती, योगगुरू स्वामी रामदेव , म. म.स्वामी अवधेशानन्द गिरि, बागेश्वर धाम सरकार आचार्य  धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, उत्तराखण्ड के कैबिनेट मंत्री धनसिंह रावत जी, हरिद्वार सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत आदि अनेक महानुभावों एवं पूज्य सन्तों की उपस्थिति में इगास पर्व मनाया गया। इस अवसर पर सभी ने पूजन अर्चन कर उत्तराखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को संजों कर रखने का संदेश दिया।

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार प्रभु श्रीराम के वनवास से अयोध्या लौटने की सूचना गढ़वाल, कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों को दीपावली के ग्यारह दिन बाद कार्तिक शुक्ल एकादशी को मिली इसलिये इस पर्व को बूढ़ी दीपावली भी कहा जाता है।

एक और मान्यता के अनुसार, गढ़वाल के वीर भड़ माधो सिंह भंडारी, टिहरी के राजा महिपति शाह की सेना के सेनापति थे। लगभग 400 साल पहले, राजा ने माधो सिंह को सेना के साथ तिब्बत से लड़ने के लिए भेजा था।

इस दौरान, बग्वाल (दीवाली) का पर्व भी था, लेकिन इस पर्व तक कोई भी सैनिक वापस नहीं आ सका। सभी ने सोचा कि माधो सिंह और उनके सैनिक युद्ध में शहीद हो गए, इसलिए किसी ने दीवाली (बग्वाल) नहीं मनाई लेकिन दीवाली के 11वें दिन, माधो सिंह भंडारी तिब्बत से अपने सैनिकों के साथ दवापाघाट की लड़ाई जीतकर लौटे। इस खुशी में दीवाली मनाई गई।

स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने कहा कि देवभूमि, उत्तराखंड, की अपनी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और प्राकृतिक सुंदरता है, ईश्वर ने इस राज्य को स्वयं अपने हाथों से गढ़ा है। यहां हिमालय भी है और गंगा भी है, यह हमारा स्विजरलैंड भी है और स्पिरिचुअल लैंड भी है।

इस पर्वतीय राज्य की संस्कृति और परंपराओं में प्रकृति और आध्यात्मिकता का अद्भुत समन्वय हैं। यहां के लोगों ने अपने संस्कृति व संस्कार, पर्व व परम्परा, परिधान और पकवान सबको धरोहर के रूप में सहेज कर रखा है इगास पर्व इसका उत्कृष्ट उदाहरण है।

स्वामी जी ने कहा कि इगास में उत्तराखंड की विविधता और समृद्धि समाहित है। उत्तराखंड की संस्कृति, प्रकृति को समर्पित है। यहाँ के लोग प्राकृतिक संसाधनों और पर्यावरण का आदर व सम्मान करते हैं और प्रकृति को अपनी संस्कृति का अभिन्न अंग मानते हैं।

उत्तराखंड के सांसद श्री अनिल बलूनी जी ने अपने नई दिल्ली आवास पर इगास का उत्सव आयोजित कर उत्तराखंड के पारंपरिक परिधानों, पकवान, पर्व और लोकनृत्य झुमैला और चैंफला आदि सांस्कृतिक धरोहर का सम्मान व राष्ट्रीय पहचान प्रदान की है। वास्तव में यह उत्तराखंड की संस्कृति अद्वितीय है सब प्रदेशवासी मिलकर अपने इन दिव्य पर्वों व परम्पराओं को जीवंत व जागृत बनाये रखें तथा प्रकृति और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते रहें ताकि भावी पीढ़ियां भी संतुलित और समृद्ध जीवन जी सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top