Headline
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
कुंभ मेला 2027 के लिए उत्तराखंड को अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित,मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में तंजानिया स्थित अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो का सफल आरोहण करने वाले उत्तराखंड के नन्हे पर्वतारोही मास्टर रियांश पंत और प्रिशा रावत ने भेंट की।
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ*  *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ* *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री*  *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री* *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना*  *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना* *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
स्वास्थ्य मंत्री ने फार्मेसी अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिये आवश्यक कार्यवाही के निर्देश*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*

सुन ले दिल्ली देहरादून हमें चाहिए भू कानून। हरिद्वार में मूल निवास, भू कानून की मांग को लेकर ऋषिकुल से हरकी पैड़ी तक स्वाभिमान रैली में उमड़ा जनसैलाब

सुन ले दिल्ली देहरादून हमें चाहिए भू कानून। हरिद्वार में मूल निवास, भू कानून की मांग को लेकर ऋषिकुल से हरकी पैड़ी तक स्वाभिमान रैली में उमड़ा जनसैलाब

26 नवंबर से संघर्ष समिति का भूख हड़ताल का निर्णय

त्रिलोक चन्द्र भट्ट

हरिद्वार। उत्तराखंड में मूल निवास और सशक्त भू कानून की मांग को लेकर स्वाभिमान महारैली में ऋषिकुल से हर की पैड़ी तक विशाल जनसमूह उमड़ पड़ा।

उत्तराखण्ड में मूल निवास-1950 और सशक्त भू कानून लागू करने की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर आज रविवार के दिन प्रदर्शनकारियों ने रैली के माध्यम से अपनी भावनाओं को व्यक्त किया। ऋषिकुल से हर की पैड़ी तक निकली स्वाभिमान रैली में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। रैली की अगुवाई कर रहे संघर्ष समिति के संयोजक मोहित डिमरी ने हरकी पैड़ी पहुंच कर प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए घोषणा की कि मूल निवास – 1950 और सशक्त भू कानून की मांग को लेकर 26 नवंबर से ऋषिकेश में त्रिवेणी घाट पर भूख हड़ताल शुरू की जायेगी। उत्तराखण्ड में सशक्त भू कानून लागू होने तक जारी रहेगी, उन्होंने कहा कि सशक्त भू कानून का जो ड्राफ्ट सरकार के पास है उसे जनता के बीच सार्वजनिक किया जाय।

ऋषिकुल से शिवमूर्ति, बाल्मीकि चौक, पोस्ट आफिस से अपर रोड होते हुए स्वाभिमान रैली हर की पैड़ी पहुंच कर जलसभा में परिवर्तित हो गयी।

रैली में शामिल प्रदर्शनकारी ‘‘ सुन ले दिल्ली देहरादून, हमे चाहिए भू कानून”, ‘‘गुड़, गन्ना, गंगा को बचाना है, मजबूत भू कानून लाना है’’, ‘‘जल, जंगल, जमीन हमारी, नहीं चलेगी, धौंस तुम्हारी’’ जैसे जोशीले नारे लगा रहे थे। रैली में चल रही महिलाएं और युवा परम्परागत वाद्ययंत्रों की थाप पर आन्दोलन के जनगीत गाकर लोगों में जोश भर रहे थे।

दोपहर बारह बजे स्वाभिमान महारैली ऋषिकुल से आरंभ हुई, रैली लगभग 2 घंटे में हरकी पैड़ीपहुंची। जहां समिति के संयोजक मोहित डिमरी ने रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अनेकों बलिदान एवं संघर्षों के बाद हमे उत्तराखण्ड राज्य मिला है लेकिन हमारे राज्य के जल, जमीन, जंगलों पर पूंजीपति और बाहरी लोग कब्जा कर रहे हैं। हमारे संसाधनों की खुली लूट की जा रही है। उत्तरखण्ड की भावी पीढ़ी का भविष्य अंधकार हो रहा है। डिमरी ने कहा राज्य के मूल निवासियों और कई दशकों से यहां निवास कर रहे लोगों के बच्चों को सरकारी गैर सरकारी नौकरियों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। जबकि बाहरी से आये लोग फर्जी निवास प्रमाण पत्र बनाकर हमारे हकों पर डाका डाल रहे हैं। उन्होनंे कहा कि अपने ही राज्य में मूल निवासियों के सामने आज पहचान का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में बाहरी लोगों के राज्य में आने से यहां सांस्कृतिक परंपराओं पर भी खतरा मंडरा रहा है। जिससे आने वाली पीढ़ी का भविष्य भी सुरक्षित नहीं है।

मूल निवास भू कानून समन्वय संघर्ष समिति के सह संयोजक लुशुन टोडरिया ने कहा कि हरिद्वार से गुरूकुल नारसन तक के किसान और दशकों से व्यवसाय कर कर लोग भी उत्तराखण्ड के मूल निवासी हैं। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधन वाले उत्तराखण्ड में बाहरी लोगों का आगमन होने के कारण खेतीबाड़ी करने वाले उत्तराखण्ड के किसान भूमिधर से भूमिहीन हो रहे हैं। उनको बहला फुसला कर उनकी बेशकीमती जमीनों को बाहरी लोग नेता और नौकरशाहों के सिंडीकेट के साथ मिलकर कौड़ियों कर भाव खरीदकर उनको उनकी जड़ों से दूर कर रहे हैं।

सचिव प्रांजल नौडियाल, गढ़वाल संयोजक अरुण नेगी ने कहा कि यहां के कल कारखानों में उत्तराखण्ड के युवाओं और मूल निवासियों को रोजगार नहीं मिल पा रहे हैं।

स्वाभिमान रैली के आरंभ होने से पूर्व ऋषिकुल में भी अनेक नेताओं ने प्रर्दशनकारियों को संबोधित किया।

रैली में रूड़की, पथरी, लालढांग, श्यामपुर, नवोदयनगर, शिवालिकनगर, टिहरी विस्थापित कालोनी, सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों ने भाग लिया। महिलाओं और युवाओं ने भी रैली में बढ़ चढ़ कर सहभागिता की। इस दौरान वे ‘सुन लो दिल्ली देहरादून, ले के रहेंगे भू कानून’, जैसे जोशीले नारे लगा रहे थे। महिलाएं उत्तराखण्ड की परंपरागत वेशभूषा में नृत्य करती हुई चल रही थी। कई छोटे-छोटे बच्चें भी भू कानून, मूल निवास और राजधानी गैरसैण लिखी तख्तियां लिए हुए रैली के साथ-साथ चल रहे थे।

मूल निवास, भू कानून समन्वय संघर्ष समिति ने नेतृत्व में आयोजित इस रैली को पहाड़ी महासभा, उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारी संयुक्त संघर्ष समिति हरिद्वार, उत्तराखण्ड चिन्हित राज्य आन्दोलनकारी संघर्ष समिति हरिद्वार, कुमाऊँनी एकता परिषद शिवालिकनगर, उत्तराखण्ड चिन्हित राज्य आन्दोलनकारी संघर्ष समिति रूड़की, पर्वतीय बंधु समाज समिति नवोदक नगर, जिला/शहर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव पराशर, महामंत्री संजीव नैयर, सैनी सभा हद्विार के सम्राट सैनी, रोड़ धर्मशाला के अध्यक्ष सेवाराम, सिडकुल ट्रांसपोर्ट ऐसोसियेशन के अध्यक्ष सुधीर जोशी, सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी कल्याणकारी समिति के प्रेमलाल साह, व्यापार सभा हरकी पैड़ी, भारती किसान यूनियन के अध्यक्ष पद्म सिंह रोड़, पूर्व सैनिक संगठन में अध्यक्ष दिनेश सकलानी, उदय भारत सिवित सोसाइटी की हेमा भंडारी, राजेन्द्र चौटाला, सहित बड़ी संख्या में विभिन्न संस्थाओं और लोगों ने समर्थन दिया था।

रैली में प्रमुख रूप् से पहाड़ी महासभा के अध्यक्ष तरूण व्यास, महासचिव जसवंत सिंह बिष्ट, पर्वतीय बंधु समाज समिति के अध्यक्ष मान सिंह रावत, कोषाध्यक्ष मयंक पोखरियाल, अतोल गुसांई, जय किशन न्यूली, डॉ. हरिनारायण जोशी, गंगादत्त मिश्रा, सुभाष पुरोहित, भगवती पंत, संजय नैथानी, प्रकाश चन्द जोशी, जे0पी0 जुयाल, एसपी बौठियाल, शिवरामपुरी, तेजसिंह रावत, अंजु उप्रेती, सरोजनी जोशी, मंगली रावत, सुषमा कोटनाला, निशा जोशी, भुवनेश पाठक, दीपक नौटियाल, महावीर नेगी, मुकुल जोशी, हर्ष प्रकाश काला, कमला बमोला आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top