Headline
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
कुंभ मेला 2027 के लिए उत्तराखंड को अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित,मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में तंजानिया स्थित अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो का सफल आरोहण करने वाले उत्तराखंड के नन्हे पर्वतारोही मास्टर रियांश पंत और प्रिशा रावत ने भेंट की।
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ*  *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ* *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री*  *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री* *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना*  *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना* *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
स्वास्थ्य मंत्री ने फार्मेसी अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिये आवश्यक कार्यवाही के निर्देश*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*

उत्तराखण्ड में 10वीं वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस एण्ड अरोग्य एक्सपो दिसम्बर माह में

उत्तराखण्ड में 10वीं वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस एण्ड अरोग्य एक्सपो दिसम्बर माह में

देहरादून। राज्य में 10वीं वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस एण्ड अरोग्य एक्सपो के आयोजन की पुख्ता व्यवस्था को लेकर आयोजित बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में आज आयुष, पर्यटन, लोक निर्माण, संस्कृति, परिवहन, उच्च शिक्षा व चिकित्सा शिक्षा विभाग को तैयारियों को अन्तिम रूप देने के निर्देश दिए।

वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस के उत्तराखण्ड राज्य में आयोजन को ऐतिहासिक एवं स्वर्णिम अवसर बताते हुए मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने निर्देश दिए किए कि इस दौरान राज्य की आयुर्वेद क्षेत्र में उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाना चाहिए। उन्होंने इस आयोजन के दौरान सभी आयुष हितधारकों, आयुर्वेदिक शैक्षणिक संस्थाओं, उद्यमों व राज्य एवं केन्द्रीय स्तर के संगठनों, औषधीय पौध क्षेत्र, आयुष हेल्थ केयर से जुड़े लोगो व अंतराष्ट्रीय प्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। अभी तक राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय स्तर के 4501 डेलिगेट्स उत्तराखण्ड के देहरादून में आयोजित होने वाली आगामी वल्र्ड आयुर्वेद कांग्रेस के लिए रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। डेलिगेट्स हेतु रजिस्ट्रेशन 15 नवम्बर तक खुले हुए हैं।

मुख्य मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जिलाधिकारी देहरादून को वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस के आयोजन की विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर नोडल अधिकारियों को जल्द नामित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने उक्त सम्मेलन में देश और विश्वभर से प्रतिभाग करने वाले अतिथियों हेतु सभी व्यवस्थाओं के पुख्ता प्रबन्धन करने के निर्देश दिए हैं। लोक निर्माण विभाग को आयोजन स्थल एवं अन्य सम्बन्धित मार्गों की सुव्यवस्था एवं आवश्यक मरम्मत हेतु निर्देश दिए गए हैं। सीएस ने संस्कृति विभाग को वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस के आयोजन के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के संचालन हेतु निर्देश दिए हैं। परिवहन विभाग को अतिथियों के आवागमन हेतु विशेष बसों की व्यवस्था एवं ट्रैफिक के प्रबन्धन के निर्देश दिए गए हैं।

उत्तराखण्ड में 12 से 15 दिसम्बर 2024 तक प्रस्तावित 10वीं वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस एण्ड अरोग्य एक्सपो प्रस्तावित है। वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस, वर्ल्ड आयुर्वेद फाउण्डेशन द्वारा स्थापित मंच है, जिसका लक्ष्य आयुर्वेद का वैश्विक स्तर पर प्रचार-प्रसार करना है। पहला वल्र्ड आयुर्वेद कांग्रेस 2002 में कोच्चि में एक आउटरीच कार्यक्रम के रूप में अयोजित किया गया था। इसके बाद हर दो साल में पुणे, जयपुर, बैंगलोर, भोपाल, दिल्ली, कोलकाता और अहमदाबाद में आयोजित वल्र्ड आयुर्वेद कांग्रेस के माध्यम से आयुर्वेद को प्रोत्साहित करने व वैश्विक स्तर पर प्रचार-प्रसार में सहायता मिली। आगामी 10वीं वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस एण्ड अरोग्य एक्सपो में देशभर से आयुष व आयुर्वेद क्षेत्र जुड़े प्रतिनिधियों, संस्थाओं, संगठनों, एनजीओं के साथ ही यूरोप, अफ्रीका, एशिया, लेटिन अमेरिका, नार्थ ईस्ट एशिया के विभिन्न देश प्रतिभाग करेंगे। 10वीं वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस एण्ड अरोग्य एक्सपो की थीम ‘‘डिजिटल हेल्थ’’ रखी गई है।

बैठक में सचिव रविनाथ रमन, दीपेन्द्र कुमार चौधरी, अपर सचिव विजय कुमार जोगदण्डे सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top