Headline
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
कुंभ मेला 2027 के लिए उत्तराखंड को अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित,मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में तंजानिया स्थित अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो का सफल आरोहण करने वाले उत्तराखंड के नन्हे पर्वतारोही मास्टर रियांश पंत और प्रिशा रावत ने भेंट की।
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ*  *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ* *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री*  *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री* *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना*  *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना* *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
स्वास्थ्य मंत्री ने फार्मेसी अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिये आवश्यक कार्यवाही के निर्देश*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*

डबरालस्यूं पट्टी में फिर से रहस्यमई जानवर (चरक) सक्रिय। गोशाला उजाड़कर पालतू पशुओं को उठाकर ले जा रहा है

डबरालस्यूं पट्टी में फिर से रहस्यमई जानवर (चरक) सक्रिय।  गोशाला उजाड़कर पालतू पशुओं को उठाकर ले जा रहा है

15 दिन में 2 बार कर चुका है हमला। एक साल के अंदर एक ही गोशाला को चार बार बनाया निशाना। दूसरी गोशाला से ले गया बछिया

द्वारीखाल। द्वारीखाल ब्लॉक की ग्राम पंचायत अमाल्डू के जल्ठा गाँव में रहस्यमयी अज्ञात जंगली जानवर ने 3 नवम्बर की रात को ढाई बजे के लगभग मदन मोहन उनियाल की गोशाला को उजाड़ दिया। पठालों के गिरने की आवाज सुनकर लोग जाग गये, लोगों के शोर मचाने पर जानवर भाग गया। उस गोशाला में रहने वाले पालतू पशु इतने देर हुए हैं कि किसी को अपने पास नहीं आने दे रहे हैं। यह रहस्यमई जानवर इस गोशाला पर एक साल के अंदर चार बार हमला कर चुका है।

पीड़ित आशादेवी पत्नी मदनमोहन उनियाल ने बताया कि यह जानवर उनकी गोशाला को एक साल में चार बार निशाना बना चुका है। लेकिन वन विभाग द्वारा उनको कोई मुआवजा नहीं मिला। ऐसा कहते हुए पीड़िता आशादेवी की आंखों में आंसू आ गए, उन्होंने रुंधे हुए स्वर में सरकार से मांग की कि हमें पक्की गौशाला बनाने के लिए आर्थिक सहायता दी जाय।

इससे पहले रहस्यमयी जानवर ने 16 अक्टूबर की रात को 10 बजे के लगभग जल्ठा गाँव के ही मोहन चन्द्र ममगांई की गोशाला को उजाड़कर एक बछिया को गोशाला से बाहर निकाल दिया। बछिया के चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग जाग गये लोगों के शोर मचाने पर वह जानवर बछिया को जंगल की ओर ले गया। सुबह गांव वालों ने बछिया की काफी खोजबीन की लेकिन बछिया का कोई सुराग नहीं मिला।

गांव वाले इस जानवर का नाम चरक बता रहे हैं, लोगों का कहना है कि यह जानवर बाघ और रीछ के मेल से पैदा होता है। जो अत्यधिक ताकतवर होता है, यह जानवर कभी भी दरवाजे नहीं तोड़ता, बल्कि गोशाला के पठाल निकाल कर अंदर घुसता है, और दीवार दौड़कर गाय भैंस आदि को बाहर निकालता है।

गांव की महिलाओं ने बताया कि यह जानवर अपने शिकार को जान से नहीं मारता बल्कि मांस नोचकर खाता है, जिंदा जानवरों की चमड़ी उधेड़ देता है।

रहस्यमई जानवर के आतंक से पूरे क्षेत्र में लोग भयभीत हैं।  लोगों का आरोप है कि वन विभाग ने इन घटनाओं पर मौनधारण कर रखा है। अभी तो पालतू जानवरों की जान जा रही है, अगर ऐसे ही चलता रहा तो कुछ दिनों में इंसान भी इसी तरह रहस्यमई जानवर का शिकार बनेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top