Headline
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
कुंभ मेला 2027 के लिए उत्तराखंड को अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित,मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में तंजानिया स्थित अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो का सफल आरोहण करने वाले उत्तराखंड के नन्हे पर्वतारोही मास्टर रियांश पंत और प्रिशा रावत ने भेंट की।
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ*  *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ* *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री*  *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री* *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना*  *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना* *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
स्वास्थ्य मंत्री ने फार्मेसी अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिये आवश्यक कार्यवाही के निर्देश*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*

पीसीएस परीक्षा के पाठ्यक्रम को लेकर मूल निवास भू कानून समन्वय संघर्ष समिति ने आयोग के अधिकारियों से की बैठक

पीसीएस परीक्षा के पाठ्यक्रम को लेकर मूल निवास भू कानून समन्वय संघर्ष समिति ने आयोग के अधिकारियों से की बैठक

समिति ने आयोग के अधिकारियों के सामने विभिन्न विषय रखे

हरिद्वार।मूल निवास भू कानून समन्वय संघर्ष समिति ने लोक सेवा आयोग के अधिकारियों से मुलाकात कर पीसीएस परीक्षा के पाठ्यक्रम में संशोधन करने की मांग की। साथ ही तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को पांच से छह माह का अतिरिक्त समय देने और पाठ्यक्रम में उत्तराखंड से जुड़े विषयों को रखने की मांग भी मांग की।

सोमवार को संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने पीसीएस अभ्यर्थियों की विभिन्न समस्याओं जैसे सिलेबस में हुए परिवर्तन, तैयारी के लिए समय और केदारनाथ चुनाव ड्यूटी में लगे अभ्यर्थियों की समस्या और अन्य मांगों को लेकर संघ लोक सेवा आयोग हरिद्वार के अधिकारीयों के साथ बैठक की। संघर्ष समिति के संयोजक मोहित डिमरी ने कहा कि जो टॉपिक अंग्रेजी माध्यम में रखे गए हैं, उसे हिंदी माध्यम में नहीं रखा गया है। यह हिंदी माध्यम से तैयारी कर रहे छात्रों के साथ एक बड़ा धोखा है। जिस राज्य की राजकीय भाषा हिंदी हो, वहां अंग्रेजी माध्यम के युवाओं को फायदा पहुँचाने के लिए यह एक बड़ा षडयंत्र है। ताकि ग्रामीण परिवेश से आने वाले हिंदी माध्यम के युवाओं को परीक्षा से बाहर किया जा सके।

समिति के संयोजक मोहित डिमरी ने कहा कि 11 सितम्बर को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने नया सिलेबस जारी किया और 16 से 19 नवंबर को मुख्य परीक्षा होनी है। ऐसे में युवाओं के को नए सिलेबस की तैयारी के लिए समय ही नहीं दिया गया है, इसके अलावा सिलेबस में भी भारी विरोधाभास है।

मूल निवास – भू कानून समन्वय संघर्ष समिति के सह संयोजक लुशुन टोडरिया और महासचिव प्रांजल नौडियाल ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि पीसीएस परीक्षा का सिलेबस एक जैसा रखा जाए और उत्तराखंड से सम्बंधित विषयों पर ही परीक्षा केंद्रित हो। साथ ही सिलेबस में संशोधन के बाद छात्रों को पाँच से छह माह का समय दिया जाए।

इस मौके पर आयोग के उपसचिव प्रशांत भट्ट ने अभ्यर्थियों की मांगों को गंभीरता पूर्वक लेते हुए समिति के सदस्यों को आश्वासन दिया कि आज इन सभी विषयों को दोपहर में होने वाले बोर्ड की बैठक में रखा जाएगा और जल्द ही इस पर कोई ठोस निर्णय लेकर सूचना जारी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top