Headline
चंपावत के अनुज पंत ने UPSC में हासिल की 69वीं रैंक, मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने फोन कर दी बधाई*
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह शनिवार को हरिद्वार में ‘जन-जन की सरकार : चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग*
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह शनिवार को हरिद्वार में ‘जन-जन की सरकार : चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग*
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम*
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम*
आंगनबाड़ी राशन में गड़बड़ी पर डीएम का बड़ा एक्शन, रुड़की के सेंट्रल गोदाम पर मारा छापा
आंगनबाड़ी राशन में गड़बड़ी पर डीएम का बड़ा एक्शन, रुड़की के सेंट्रल गोदाम पर मारा छापा
डीएम देहरादून सविन बंसल का बड़ा एक्शन; राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में छापेमारी
17 लाख से अधिक मरीजों ने कराया आयुष्मान योजना के तहत निःशुल्क उपचार- डाॅ. धन सिंह रावत
17 लाख से अधिक मरीजों ने कराया आयुष्मान योजना के तहत निःशुल्क उपचार- डाॅ. धन सिंह रावत
देहरादून में ट्रैफिक व्यवस्था का एसएसपी ने लिया जायजा, प्रमुख चौराहों का किया निरीक्षण
देहरादून में ट्रैफिक व्यवस्था का एसएसपी ने लिया जायजा, प्रमुख चौराहों का किया निरीक्षण
बिना सिम और इंटरनेट के मोबाइल-टीवी पर दिखेंगी फिल्में, ग्राफिक एरा और फ्रीस्ट्रीम के बीच एमओयू
बिना सिम और इंटरनेट के मोबाइल-टीवी पर दिखेंगी फिल्में, ग्राफिक एरा और फ्रीस्ट्रीम के बीच एमओयू
टी20 विश्व कप 2026- दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में आज भारत और इंग्लैंड होगी आमने-सामने
टी20 विश्व कप 2026- दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में आज भारत और इंग्लैंड होगी आमने-सामने

भाजपा ने गंदी राजनीति करते हुए दिल्ली की हवा और पानी को बनाया जहरीला- मुख्यमंत्री आतिशी

भाजपा ने गंदी राजनीति करते हुए दिल्ली की हवा और पानी को बनाया जहरीला- मुख्यमंत्री आतिशी

भाजपा शासित हरियाणा से छोड़े जा रहे उद्योगों के प्रदूषित पानी से यमुना में बढ़ा अमोनिया का स्तर- मुख्यमंत्री आतिशी

जानबूझकर हरियाणा-यूपी से गंदा पानी दिल्ली भेजा जा रहा- मुख्यमंत्री

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री आतिशी ने भाजपा पर दिल्ली की हवा को प्रदूषित करने के बाद पानी जहरीला करने का आरोप लगाया है। कहा कि हरियाणा से छोड़े जा रहे उद्योगों के प्रदूषित पानी से वजीराबाद बैराज में अमोनिया का स्तर काफी ज्यादा बढ़ गया है। इससे वजीराबाद, सोनिया विहार व भागीरथी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के उत्पादन पर असर पड़ा है।

आतिशी ने अधिकारियों के साथ मौके का निरीक्षण करने के बाद कहा कि भाजपा ने गंदी राजनीति करते हुए पहले दिल्ली की हवा प्रदूषित की और अब पानी को भी जहरीला बना रही है। भाजपा शासित हरियाणा से छोड़े जा रहे उद्योगों के प्रदूषित पानी से यमुना में अमोनिया का स्तर बढ़ा है। कालिंदी कुंज बैराज पर भी हरियाणा-यूपी के उद्योगों से आ रहा जहरीला पानी यमुना को प्रदूषित कर रहा है। इससे नदी में झाग बन रहा है।
भाजपा शासित हरियाणा-उत्तर प्रदेश में पराली जलाने की घटनाएं बढ़ी हैं। पराली की दमघोंटू हवा से दिल्ली में प्रदूषण बढ़ रहा है। दिल्ली में यमुना या हवा में प्रदूषण की वजह भाजपा की राजनीति है। यमुना में प्रदूषण इसलिए हो रहा है क्योंकि हरियाणा-यूपी औद्योगिक कचरा यमुना में भेज रहे हैं। यमुना में कालिंदी कुंज बैराज पर लगातार झाग बन रहा है। हर साल सिर्फ दीपावली और छठ के समय झाग बनता है। जानबूझकर इस समय हरियाणा-यूपी से गंदा पानी दिल्ली भेजा जा रहा है। कालिंदी कुंज बैराज पर हरियाणा-यूपी के उद्योगों से आ रहा जहरीला पानी यमुना को प्रदूषित कर रहा है। इससे यमुना में झाग बन रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top