Friday, December 1, 2023
Home उत्तराखंड टिकट दावेदार मेरो सैरो परिवार, चुनौ को चक्कर, चुनौ को चक्कर नरेंद्र...

टिकट दावेदार मेरो सैरो परिवार, चुनौ को चक्कर, चुनौ को चक्कर नरेंद्र सिंह नेगी ने चुनावी माहौल पर कसा तंज

[ad_1]

उत्तराखंड। चुनावी माहौल पर नरेंद्र सिंह नेगी की तंज कसती कविता हुई वायरल।  टिकट दावेदार मेरो सैरो परिवार, चुनौ को चक्कर, चुनौ को चक्कर…कुछ इस अंदाज में प्रख्यात लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी ने रंग बदलती चुनावी सियासत पर तंज किया है। उनकी यह कविता सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

अपनी चिर-परिचित शैली में उन्होंने जहां लोगों से लोकतंत्र के उत्सव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है, वहीं चुनाव के दौरान दलबदलू नेताओं पर भी जमकर कटाक्ष किया है। इतना ही नहीं उन्होंने परिवारवाद की राजनीति के साथ नेताओं की योग्यता पर भी अपनी व्यंगात्मक कविता में तंज किया है।

चुनाव के समय रंग बदल रही राजनीति के बारे में उन्होंने कहा कि आजकल हम देख रहे हैं कि हमारे नेताओं का चाल-चरित्र कुछ बदला-बदला सा लग रहा है, इसी को उन्होंने एक व्यंग्यात्मक कविता के रूप में प्रस्तुत किया है। इस कविता को उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर भी शेयर किया है, जिसे 88 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। 

नरेंद्र सिंह नेगी की कविता की लाइनें कुछ इस तरह हैं…

सार-तार तेरि सब बिंगणू छौं
सुभौ मा मिश्री, छुयूंमा सक्कर
चुनौ को चक्कर, चुनौ को चक्कर…
ब्यालि परसि तक सेवा भि नि परची
आज बोनू सैरो भरोंसू त्वे पर 
चुनौ को चक्कर, चुनौ को चक्कर…
एक्की टोपला म बल जुव्वां पड़ जांदन
भाजपाई छौ, अब कांग्रेसि कट्टर
चुनौ को चक्कर, चुनौ को चक्कर…
कैकु दल और कैकी नीति
हम यख छां, जख सत्ता की र्झरफर
चुनौ को चक्कर, चुनौ को चक्कर…
टिकट दावेदार मेरो सैरो परिवार
चा घोड़ा गधा हो, चा हो खच्चर
चुनौ को चक्कर, चुनौ को चक्कर…

(नरेंद्र सिंह नेगी अपनी कविता में कह रहे हैं- तेरी सारी बात मैं जान रहा हूं, जुबान पर मिश्री और बातों में शक्कर है। यह चुनाव का चक्कर है। कल, परसों तक तू नमस्कार भी नहीं करता था, आज बोल रहा है, सारा भरोसा तुम पर ही है। लगातार एक ही टोपी पहनते हुए सिर में जूं पड़ जाते हैं, पहले भाजपाई था, अब कट्टर कांग्रेसी हूं। मेरा सारा परिवार टिकट का दावेदार, वह चाहे घोड़ा-गधा हो या खच्चर। किसका दल और किसकी नीति, हम वहीं रहेंगे, जहां सत्ता की चमक-दमक होगी।)



[ad_2]

Source link

RELATED ARTICLES

मातृ शक्ति के सहयोग से होगा राष्ट्र का संपूर्ण विकास* *प्रदेश के विकास के लिए हर क्षेत्र में महिलाओं का योगदान जरूरी- सीएम...

*मातृ शक्ति के सहयोग से होगा राष्ट्र का संपूर्ण विकास* *प्रदेश के विकास के लिए हर क्षेत्र में महिलाओं का योगदान जरूरी- सीएम धामी* ...

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गुरुवार को एम्स ऋषिकेश पहुंचकर सिलक्यारा सुरंग से रेस्क्यू किए गए श्रमिकों का हालचाल जाना।

देहरादून राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गुरुवार को एम्स ऋषिकेश पहुंचकर सिलक्यारा सुरंग से रेस्क्यू किए गए श्रमिकों का हालचाल जाना। ...

मुख्यमंत्री द्वारा हल्द्वानी नैनीताल से जनपद टिहरी कुल संकलित धनराशि लागत रुपए 101 करोड़ 78 लाख 98 हजार की 40 विकास योजनाओं का वर्चुअल...

टिहरी ’’मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा गुरुवार को हल्द्वानी नैनीताल से जनपद टिहरी कुल संकलित धनराशि लागत रुपए 101 करोड़ 78 लाख 98 हजार...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

मातृ शक्ति के सहयोग से होगा राष्ट्र का संपूर्ण विकास* *प्रदेश के विकास के लिए हर क्षेत्र में महिलाओं का योगदान जरूरी- सीएम...

*मातृ शक्ति के सहयोग से होगा राष्ट्र का संपूर्ण विकास* *प्रदेश के विकास के लिए हर क्षेत्र में महिलाओं का योगदान जरूरी- सीएम धामी* ...

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गुरुवार को एम्स ऋषिकेश पहुंचकर सिलक्यारा सुरंग से रेस्क्यू किए गए श्रमिकों का हालचाल जाना।

देहरादून राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गुरुवार को एम्स ऋषिकेश पहुंचकर सिलक्यारा सुरंग से रेस्क्यू किए गए श्रमिकों का हालचाल जाना। ...

मुख्यमंत्री द्वारा हल्द्वानी नैनीताल से जनपद टिहरी कुल संकलित धनराशि लागत रुपए 101 करोड़ 78 लाख 98 हजार की 40 विकास योजनाओं का वर्चुअल...

टिहरी ’’मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा गुरुवार को हल्द्वानी नैनीताल से जनपद टिहरी कुल संकलित धनराशि लागत रुपए 101 करोड़ 78 लाख 98 हजार...

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गुरूवार को सचिवालय स्थित अपने सभागार में 08 एवं 09 दिसम्बर, 2023 को देहरादून में आयोजित हो रहे...

*देहरादून मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गुरूवार को सचिवालय स्थित अपने सभागार में 08 एवं 09 दिसम्बर, 2023 को देहरादून में आयोजित हो रहे...

Recent Comments