Friday, December 1, 2023
Home उत्तराखंड भाजपा द्वारा ईवीएम में छेड़छाड़ या ईवीएम बदलने की घटना को अंजाम...

भाजपा द्वारा ईवीएम में छेड़छाड़ या ईवीएम बदलने की घटना को अंजाम दिया जा सकता है- पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत

[ad_1]

उत्तराखंड। 14 फरवरी को प्रदेश में चुनाव खत्म हो गए। लेकिन पूर्व सीएम व लालकुआं से कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत अपने बयानों से प्रदेश का सियासी पारा गर्म किए हुए हैं। वह लगातार अपने क्षेत्र में सक्रिय हैं। जगह-जगह घूमकर अनेक घोषणाएं कर रहे हैं। प्रदेश में 10 मार्च को मतगणना की जाएगी। पर उससे पूर्व हरदा अपने बयानों से छाए हैं। वह मतदाताओं से रुझान को लेकर फीडबैक लेने में व्यस्त है। इसी बीच पूर्व मुख्यमत्री हरीश रावत ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से छेड़छाड़ की आशंका जताई है।

शुक्रवार को हल्दुचौड़ में कार्यकर्ताओ से मुलाक़ात करने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पत्रकारों से कहा कि उन्होंने पूरे प्रदेश के आंकड़े लिए है। कार्यकर्ताओ व मतदाताओं के फीडबैक के अनुसार भाजपा हार रही है। जिसका अंदाजा भाजपा को लग गया है। जिससे बौखलाकर भाजपा द्वारा ईवीएम में छेड़छाड़ या फिर ईवीएम बदलने की घटना को अंजाम दिया जा सकता है। उन्होंने लोकतंत्र के प्रहरियों से इसपर नजर बनाये रखने की अपील की। उन्होंने कहा की कांग्रेस भी इसे लेकर सजग है।

उनका कहना है कि पोस्टल बैलट को बदला भी जा सकता है। हरीश रावत कहते हैं कि विधानसभा चुनाव के परिणामों को लेकर भाजपा डरी हुई है और इस तरह की सूचना है कि ईवीएम से छेड़छाड़ हो सकती है, क्योंकि भाजपा सरकार में कुछ भी मुमकिन है। पिछले दिनों हरीश रावत ने कोतवाली जाकर व ऑडियो क्लिप जारी कर वोट मांगे। उन्होंने पुलिसकर्मियों को ग्रेड पे की समस्या के निराकरण का भी भरोसा दिलाया। वे सरकार बनने पर अन्य ऐसी ही घोषणाएं लगातार कर रहे हैं। उन्होंने गुरुवार को मुंडन करने वालो के लिए सम्मान पेंशन योजना लागू करने की घोषणा की है। इससे पूर्व उन्होंने घस्यारी सम्मान योजना, शगुन आंखर पेंशन योजना के साथ ही पुलिस कर्मियों को ग्रेड पे करने का वादा भी किया है।



[ad_2]

Source link

RELATED ARTICLES

उत्तराखंड देश के सर्वाधिक सुरक्षित राज्यों में से एक और निवेश के लिए सर्वाधिक मुफीद: मुख्यमंत्री

*उत्तराखंड देश के सर्वाधिक सुरक्षित राज्यों में से एक और निवेश के लिए सर्वाधिक मुफीद: मुख्यमंत्री* *ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दृष्टिगत देहरादून में सोशल मीडिया...

उधम सिंह नगर पुलिस द्वारा नानकमत्ता क्षेत्र में हुई लूट की घटना करने वाले अभियुक्तों को किया एक घण्टे के अन्दर गिरफ्तार।

*उधम सिंह नगर पुलिस द्वारा नानकमत्ता क्षेत्र में हुई लूट की घटना करने वाले अभियुक्तों को किया एक घण्टे के अन्दर गिरफ्तार।* दिनांक- 30.11.2023 को...

संस्कार और संस्कृति आधारित बना साहित्य का पाठ्यक्रम केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में ’सम्पूर्ण साहित्य पाठ्यक्रम पुनर्निर्माण कार्यशाला’, देश के नामी विद्वानों ने लिया...

संस्कार और संस्कृति आधारित बना साहित्य का पाठ्यक्रम केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में ’सम्पूर्ण साहित्य पाठ्यक्रम पुनर्निर्माण कार्यशाला’, देश के नामी विद्वानों ने लिया भाग़ ...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

उत्तराखंड देश के सर्वाधिक सुरक्षित राज्यों में से एक और निवेश के लिए सर्वाधिक मुफीद: मुख्यमंत्री

*उत्तराखंड देश के सर्वाधिक सुरक्षित राज्यों में से एक और निवेश के लिए सर्वाधिक मुफीद: मुख्यमंत्री* *ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दृष्टिगत देहरादून में सोशल मीडिया...

उधम सिंह नगर पुलिस द्वारा नानकमत्ता क्षेत्र में हुई लूट की घटना करने वाले अभियुक्तों को किया एक घण्टे के अन्दर गिरफ्तार।

*उधम सिंह नगर पुलिस द्वारा नानकमत्ता क्षेत्र में हुई लूट की घटना करने वाले अभियुक्तों को किया एक घण्टे के अन्दर गिरफ्तार।* दिनांक- 30.11.2023 को...

संस्कार और संस्कृति आधारित बना साहित्य का पाठ्यक्रम केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में ’सम्पूर्ण साहित्य पाठ्यक्रम पुनर्निर्माण कार्यशाला’, देश के नामी विद्वानों ने लिया...

संस्कार और संस्कृति आधारित बना साहित्य का पाठ्यक्रम केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में ’सम्पूर्ण साहित्य पाठ्यक्रम पुनर्निर्माण कार्यशाला’, देश के नामी विद्वानों ने लिया भाग़ ...

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में पीटीसी नरेन्द्र नगर में प्रशिक्षणरत 53 सहायक अभियोजन अधिकारियों ने मुलाकात की।

  देहरादून, राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में पीटीसी नरेन्द्र नगर में प्रशिक्षणरत 53 सहायक अभियोजन अधिकारियों ने मुलाकात की। ...

Recent Comments