Thursday, November 30, 2023
Home अंतर्राष्ट्रीय चीन की हरकतो पर बरसा अमेरिका, सुधर जाए या फिर जंग को...

चीन की हरकतो पर बरसा अमेरिका, सुधर जाए या फिर जंग को रहे तैयार

[ad_1]

प्रो. हर्ष वी पंत का कहना है कि अमेरिकी नौसेना ने अपनी सबसे शक्तिशाली पनडुब्‍बी को हिंद-प्रशांत क्षेत्र में उतार कर उसने उत्‍तर कोरिया और चीन को सख्‍त संदेश दिया है। बाइडन प्रशासन के इस कदम से यह साफ है क‍ि हिंद प्रशांत क्षेत्र में चीन के बढ़ते दखल और हस्‍तक्षेप पर वह अपनी आंखें नहीं बंद कर सकता है। इसके साथ अमेरिकी प्रशासन ने यह भी संदेश दिया है कि वह अपने मित्र राष्‍ट्रों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। वह मित्र राष्‍ट्रों के हितों की अनदेखी नहीं कर सकता। बता दें कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन के दखल से जापान एवं अन्‍य देशों की चिंता बढ़ रही है।

अमेरिकी नौसेना ने सबसे शक्तिशाली पनडुब्‍बी को गुआम द्वीप पर उतार कर यह संकेत दिया है कि चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो अमेरिकी सेना जंग के लिए भी तैयार है। यह अमेरिकी प्रशासन को चीन की खुली धमकी का जवाब है। बाइडन प्रशासन ने यह दिखा दिया है कि चीन की किसी भी हरकत के जवाब के लिए उसकी नौसेना पूरी तरह से तैयार और सक्षम है। उन्‍होंने कहा कि यह हमले की नहीं हमले के पूर्व की चेतावनी है। यह इशारा है कि मान जाओ नहीं तो युद्ध के लिए तैयार रहो।

बाइडन प्रशासन ने इसके जरिए अपने मित्र राष्‍ट्रों को भी यह संदेश दिया है कि वह किसी भी हाल में अपने मित्र देशों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। बाइडन प्रशासन ने हिंद प्रशांत क्षेत्र से संबद्ध राष्‍ट्रों को यह संदेश दिया है कि अमेरिका उनके साथ पूरी तरह खड़ा है। क्‍वाड के गठन के बाद बाइडन प्रशासन का यह कदम काफी अहम माना जा रहा है। बाइडन प्रशासन हिंद प्रशांत क्षेत्र में क्षेत्रीय अस्थिरता के प्रति पूरी तरह से सजग और सतर्क है।

बता दें कि ओहियो-क्लास की परमाणु शक्तिवाली पनडुब्बी 20 ट्राइडेंट बैलिस्टिक मिसाइल और दर्जनों परमाणु हथियार के साथ प्रशांत द्वीप क्षेत्र में यूएस नेवी के बेस पर पहुंची। इस सबमरीन को ‘बूमर’ भी कहा जाता है। 2016 के बाद से इस पनडुब्‍बी की गुआम की पहली यात्रा है। अमेरिका नौसेना ने एक बयान में कहा कि पनडुब्‍बी की बंदरगाह यात्रा अमेरिका और क्षेत्र में सहयोगियों के बीच आपसी सहयोग को मजबूत करती है। यह अमेरिकी क्षमता, तत्परता और लचीलेपन का प्रदर्शन है। यह हिंद-प्रशांत क्षेत्र की सुरक्षा और स्थिरता के लिए निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है।



[ad_2]

Source link

RELATED ARTICLES

दुबई स्थित फर्जी सेल कंपनियों के जरिए न्यूनतम 18 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश…

  *कार्यालय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, स्पेशल टास्क फोर्स, देहरादून, उत्तराखंड* *दुबई स्थित फर्जी सेल कंपनियों के जरिए न्यूनतम 18 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश* *संदिग्ध आरोपी भारत...

*यू.के. भ्रमण रहा सफल, 12500 करोड़ रूपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों पर हुआ करार : सीएम पुष्कर सिंह धामी

*यू.के. भ्रमण रहा सफल, 12500 करोड़ रूपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों पर हुआ करार : सीएम पुष्कर सिंह धामी* *मुख्यमंत्री कार्यालय में एक उत्तराखण्ड...

बार्मिघम में 250 से अधिक व्यवसाइयों से मिले मुख्यमंत्री धामी, ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए किया आमंत्रित…

बार्मिघम में 250 से अधिक व्यवसाइयों से मिले मुख्यमंत्री धामी *- ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए किया आमंत्रित* बर्मिघम। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ब्रिेटेन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

मातृ शक्ति के सहयोग से होगा राष्ट्र का संपूर्ण विकास* *प्रदेश के विकास के लिए हर क्षेत्र में महिलाओं का योगदान जरूरी- सीएम...

*मातृ शक्ति के सहयोग से होगा राष्ट्र का संपूर्ण विकास* *प्रदेश के विकास के लिए हर क्षेत्र में महिलाओं का योगदान जरूरी- सीएम धामी* ...

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गुरुवार को एम्स ऋषिकेश पहुंचकर सिलक्यारा सुरंग से रेस्क्यू किए गए श्रमिकों का हालचाल जाना।

देहरादून राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गुरुवार को एम्स ऋषिकेश पहुंचकर सिलक्यारा सुरंग से रेस्क्यू किए गए श्रमिकों का हालचाल जाना। ...

मुख्यमंत्री द्वारा हल्द्वानी नैनीताल से जनपद टिहरी कुल संकलित धनराशि लागत रुपए 101 करोड़ 78 लाख 98 हजार की 40 विकास योजनाओं का वर्चुअल...

टिहरी ’’मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा गुरुवार को हल्द्वानी नैनीताल से जनपद टिहरी कुल संकलित धनराशि लागत रुपए 101 करोड़ 78 लाख 98 हजार...

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गुरूवार को सचिवालय स्थित अपने सभागार में 08 एवं 09 दिसम्बर, 2023 को देहरादून में आयोजित हो रहे...

*देहरादून मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गुरूवार को सचिवालय स्थित अपने सभागार में 08 एवं 09 दिसम्बर, 2023 को देहरादून में आयोजित हो रहे...

Recent Comments