Friday, December 1, 2023
Home राष्ट्रीय दुखद। नहीं रही स्वर कोकिला लता मंगेशकर

दुखद। नहीं रही स्वर कोकिला लता मंगेशकर

[ad_1]

दिल्ल्ली। 30 हजार से अधिक गाने गाकर उनकी आवाज ने संगीत की दुनिया को सुरों से नवाजा है। लता दीदी बेहद ही शांत स्वभाव और प्रतिभा की धनी थी। देश की शान और संगीत जगत की शिरमोर स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर जी का निधन बहुत ही दुखद है। पुण्यात्मा को मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि। उनका जाना देश के लिए अपूरणीय क्षति है। वे सभी संगीत साधकों के लिए सदैव प्रेरणा थी। लता मंगेशकर के निधन से आज पूरा देश गमगीन है। अपनी आवाज के जरिए गीतों में जान फूंकने वाली लता मंगेशकर के निधन के साथ एक स्‍वर्णीम युग का भी अंत हो गया है। उनकी आवाज का जादू हमेशा देशवासियों पर राज करता रहेगा। उनके निधन पर पीएम नरेन्‍द्र मोदी और राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दुख व्‍यक्‍त किया है। उनके निधन पर दो केंद्र सरकार ने दो दिन के राष्‍ट्रीय शोक की घोषणा की है। पीएम नरेन्‍द्र मोदी ने अपने ट्वीट में उनके निधन को अपूर्णीय क्षति बताया है। 

बता दें कि लता मंगेशकर को कोरोना पाजीटिव पाए जाने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। उनके इलाज के दौरान कई बार हालात सामान्‍य हुए तो कई बार गंभीर भी हुए। बीच में हालत में सुधार होने के बाद उन्‍हें वेंटिलेटर से हटा दिया गया था। उनका इलाज कर रहे डाक्‍टरों के मुताबिक लता मंगेशकर का निधन रविवार सुबह 8:12 मिनट पर मल्‍टी आर्गन फेल्‍योर की वजह से हो गया। 

अंतिम संस्‍कार साढ़े चार बजे

उनका अंतिम संस्‍कार शाम 4:30 बजे किया जाएगा। इससे पहले दोपहर 12-3 बजे के बीच आम जन उनके आखिरी दर्शन कर सकेंगे। उनके निधन पर केंद्र सरकार ने दो दिन के राष्‍ट्रीय शोक की घोषणा की है। 

पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा कि लता दीदी के गानों ने कई तरह के इमोशन्स को उभारा। उन्होंने दशकों तक भारतीय फिल्म जगत के बदलावों को करीब से देखा। फिल्मों से परे, वह हमेशा भारत के विकास के बारे में भावुक थीं। वह हमेशा एक मजबूत और विकसित भारत देखना चाहती थी। मैं इसे अपना सम्मान मानता हूं कि मुझे हमेशा लता दीदी से अपार स्नेह मिला है। उनके साथ मेरी बातचीत अविस्मरणीय रहेगी। लता दीदी के निधन पर मुझे अपने साथी भारतीयों के साथ शोक है। उनके परिवार से बात की और संवेदना व्यक्त की। शांति।

राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने ट्वीट में लिखा एक कलाकार का जन्म लेकिन सदियों में एक बार, लता-दीदी एक असाधारण इंसान थीं, जो गर्मजोशी से भरी हुई थीं, जैसा कि मैं उनसे जब भी मिलती थी। दिव्य आवाज हमेशा के लिए शांत हो गई है लेकिन उसकी धुन अमर रहेगी, अनंत काल तक गूंजती रहेगी। उनके परिवार और हर जगह प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। लता जी का निधन मेरे लिए हृदयविदारक है, जैसा कि दुनिया भर के लाखों लोगों के लिए है। उनके गीतों की विशाल श्रृंखला में, भारत के सार और सुंदरता को प्रस्तुत करते हुए, पीढ़ियों ने अपनी आंतरिक भावनाओं की अभिव्यक्ति पाई। भारत रत्न, लता जी की उपलब्धियां अतुलनीय रहेंगी। 

महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन पर दुख व्यक्त किया, उनका कहना है कि इस खबर से उनका दिल टूट गया। मुख्यमंत्री कार्यालय का कहना है कि लता मंगेशकर का राजकीय अंतिम संस्कार किया जाएगा।

राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में कहा कि लता मंगेशकर जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त किया। वह कई दशकों तक भारत की सबसे प्रिय आवाज बनी रहीं। उनकी सुनहरी आवाज अमर है और उनके प्रशंसकों के दिलों में गूंजती रहेगी। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।



[ad_2]

Source link

RELATED ARTICLES

रिलायंस ज्वैलरी शोरूम लूट प्रकरण में अभियुक्तो को चोरी के वाहन उपलब्ध कराने वाले गैंग के एक सदस्य को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार…

देहरादून *रिलायंस ज्वैलरी शोरूम लूट प्रकरण में अभियुक्तो को चोरी के वाहन उपलब्ध कराने वाले गैंग के एक सदस्य को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार* *मुख्य...

अपनी मन की बात के जरिये प्रधानमंत्री कराते हैं पूरे देश की यात्रा,प्रधानमंत्री जी की बातों को आत्मसात करने की है जरूरत-रेखा आर्या

  *अपनी मन की बात के जरिये प्रधानमंत्री कराते हैं पूरे देश की यात्रा,प्रधानमंत्री जी की बातों को आत्मसात करने की है जरूरत-रेखा आर्या* *आज...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित जनसभाओं को संबोधित…

*मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने किया राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित जनसभाओं को संबोधित* *कांग्रेस ने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

मातृ शक्ति के सहयोग से होगा राष्ट्र का संपूर्ण विकास* *प्रदेश के विकास के लिए हर क्षेत्र में महिलाओं का योगदान जरूरी- सीएम...

*मातृ शक्ति के सहयोग से होगा राष्ट्र का संपूर्ण विकास* *प्रदेश के विकास के लिए हर क्षेत्र में महिलाओं का योगदान जरूरी- सीएम धामी* ...

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गुरुवार को एम्स ऋषिकेश पहुंचकर सिलक्यारा सुरंग से रेस्क्यू किए गए श्रमिकों का हालचाल जाना।

देहरादून राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गुरुवार को एम्स ऋषिकेश पहुंचकर सिलक्यारा सुरंग से रेस्क्यू किए गए श्रमिकों का हालचाल जाना। ...

मुख्यमंत्री द्वारा हल्द्वानी नैनीताल से जनपद टिहरी कुल संकलित धनराशि लागत रुपए 101 करोड़ 78 लाख 98 हजार की 40 विकास योजनाओं का वर्चुअल...

टिहरी ’’मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा गुरुवार को हल्द्वानी नैनीताल से जनपद टिहरी कुल संकलित धनराशि लागत रुपए 101 करोड़ 78 लाख 98 हजार...

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गुरूवार को सचिवालय स्थित अपने सभागार में 08 एवं 09 दिसम्बर, 2023 को देहरादून में आयोजित हो रहे...

*देहरादून मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गुरूवार को सचिवालय स्थित अपने सभागार में 08 एवं 09 दिसम्बर, 2023 को देहरादून में आयोजित हो रहे...

Recent Comments