Wednesday, December 6, 2023
Home अंतर्राष्ट्रीय यूक्रेन पर हमले से पहले सप्लाई चेन मजबूत कर रहा रूस

यूक्रेन पर हमले से पहले सप्लाई चेन मजबूत कर रहा रूस

[ad_1]

यूक्रेन और रूस के बीच तनातनी ने दुनिया को संकट में डाल दिया है। यूरोप में हालात बिगड़ने की कगार पर हैं। किसी भी तरफ से हमला होते ही हालात विश्व युद्ध जैसे बन जाएंगे। वहीं दूसरी तरफ रूस भले ही बार-बार हमले की आशंका से इंकार कर रहा हो, लेकिन उसकी तैयारी भीषण युद्ध जैसी ही है। अमेरिका की खुफया रिपोर्ट के मुताबिक, रूस ने यूक्रेन की सीमा पर एक लाख 30 हजार सैनिकों को तैनात कर दिया है। यूक्रेन की घेराबंदी के लिए मिसाइल, एयर फोर्स, नेवी भी तैयार हो गई हैं। रूस के काला सागर में छह जंगी जहाजों को भी उतार दिया गया है। वहीं यूक्रेन के सीमावर्ती देश बेलारूस में रसियन सैनिकों को युद्धाभ्यास के लिए भेजा गया है। अमेरिकी रिपोर्ट के मुताबिक, रूस हमले से पहले अपनी सप्लाई चेन को भी मजबूत कर रहा है। 

अमेरिका को पता चल गई हमले की तारीख?
एक तरफ दुनिया की तमाम एजेंसी   यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि रूस, यूक्रेन पर हमला कब करेगा। वहीं दूसरी तरफ एक अमेरिकी अधिकारी ने खुफिया जानकारियों के विश्लेषण के आधार पर बताया है कि रूस 16 फरवरी को अपने पहले टारगेट को हिट कर सकता है। हालांकि, यह अधिकारी अमेरिकी प्रशासन की ओर से बयान देने के लिए अधिकृत नहीं है। इससे पहले अमेरिका ने पहले ही संकेत दिए थे कि रूस विंटर ओलंपिक से पहले हमला कर सकता है। 

बाइडन ने दी थी पुतिन को चेतावनी
उधर, रविवार को बाइडन और पुतिन के बीच करीब एक घंटे की टेलीफोनिक बातचीत हुई थी। इसी दौरान बाइडन ने सीधे तौर पर चेतावनी दी थी कि, अगर रूस यूक्रेन पर हमला करता है तो अमेरिका अपने सहयोगी देशों के साथ मिलकर इसका जवाब देगा। यह हमला बहुत ही तेज होगा। 

कई देशों ने खत्म किया राजनयिक मिशन 
यूक्रेन में हमले की आशंका से पहले ही कई देशों ने वहां पर अपना राजनयिक मिशन समाप्त कर दिया है। यहां तक कि, कई देशों ने अपने नागरिकों से तुरंत युक्रेन छोड़ने की अपील की तक कर दी है। 



[ad_2]

Source link

RELATED ARTICLES

दुबई स्थित फर्जी सेल कंपनियों के जरिए न्यूनतम 18 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश…

  *कार्यालय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, स्पेशल टास्क फोर्स, देहरादून, उत्तराखंड* *दुबई स्थित फर्जी सेल कंपनियों के जरिए न्यूनतम 18 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश* *संदिग्ध आरोपी भारत...

*यू.के. भ्रमण रहा सफल, 12500 करोड़ रूपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों पर हुआ करार : सीएम पुष्कर सिंह धामी

*यू.के. भ्रमण रहा सफल, 12500 करोड़ रूपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों पर हुआ करार : सीएम पुष्कर सिंह धामी* *मुख्यमंत्री कार्यालय में एक उत्तराखण्ड...

बार्मिघम में 250 से अधिक व्यवसाइयों से मिले मुख्यमंत्री धामी, ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए किया आमंत्रित…

बार्मिघम में 250 से अधिक व्यवसाइयों से मिले मुख्यमंत्री धामी *- ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए किया आमंत्रित* बर्मिघम। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ब्रिेटेन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

मुख्यमंत्री ने भारतीय संविधान के निर्माता “भारत रत्न” डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर मुख्यमंत्री आवास पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर...

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शोषित एवं वंचित वर्ग के लिए संघर्षरत रहे महान समाज सुधारक, प्रसिद्ध शिक्षाविद् एवं भारतीय संविधान के निर्माता...

वीरेंद्र पैन्यूली : विश्वविद्यालय आंदोलन के लिए आईआईटी से अध्यापन छोड़ दिया था !

*वीरेंद्र पैन्यूली : विश्वविद्यालय आंदोलन के लिए आईआईटी से अध्यापन छोड़ दिया था !* *गडोलिया गांव से एक रोड़ पौखाल श्रीनगर को जाती है दूसरी...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ आज पीएम मोदी के आगमन को लेकर इन्वेस्टर समिट स्थल का जायजा लिया…

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ आज पीएम मोदी के आगमन को लेकर इन्वेस्टर समिट स्थल का जायजा लिया ।...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में आदर्श चम्पावत के तहत संचालित योजनाओं और प्रस्तावित कार्यक्रमों की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में आदर्श चम्पावत के तहत संचालित योजनाओं और प्रस्तावित कार्यक्रमों की समीक्षा की।...

Recent Comments