Friday, December 1, 2023
Home मनोरंजन रणबीर कपूर-आलिया भट्ट इसी महीने राजस्थान में करेंगे सगाई?

रणबीर कपूर-आलिया भट्ट इसी महीने राजस्थान में करेंगे सगाई?

[ad_1]

वर्तमान में बॉलीवुड में कई कपल अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल में विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने निर्देशक कबीर खान के घर पर सगाई की है। अब इस कड़ी में एक और कपल का नाम जुडऩे वाला है। ऐसी चर्चा है कि अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द सगाई करने वाले हैं। खबरों की मानें तो ये दोनों इसी महीने राजस्थान में अपनी सगाई सेरेमनी करेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, रणबीर और आलिया की जोड़ी इसी महीने राजस्थान में सगाई करेगी। एक फोटोग्राफर ने बताया कि रणबीर और आलिया 29 नवंबर, 2021 को राजस्थान के एक रिसॉर्ट में सगाई कर सकते हैं। लोकप्रिय फोटोग्राफर विरल भियानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर इस संबंध में जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि रणबीर के एक्सप्रेशन ही सब कुछ बयां कर देते हैं। हालांकि, रणबीर ने अपनी सगाई की खबर पर चुप्पी साध ली है।

रणबीर ने अपनी शादी की योजनाओं के बारे में खुलासा किया था। उन्होंने कहा था, मेरी और आलिया की बहुत पहले ही शादी हो चुकी होती, यदि कोरोना महामारी ने हमारे जीवन को प्रभावित नहीं किया होता। मैं कुछ भी कह कर इसका मजाक नहीं बनाना चाहता। मैं अपने जीवन में बहुत जल्द अपनी शादी के प्लान को पूरा करना चाहता हूं।
रणबीर और आलिया 2017 से रिलेशनशिप में हैं। इन दोनों कलाकारों के परिवार वालों को भी इस बात की जानकारी है। आलिया को अक्सर रणबीर की मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा कपूर साहनी के साथ घूमते हुए देखा गया है। वहीं, रणबीर को भी आलिया की बहन शाहीन भट्ट और मां सोनी राजदान के साथ समय बिताते हुए देखा गया है। 2017 में अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र के सेट पर दोनों के बीच प्यार पनपा था। रणबीर फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भी नजर आएंगी। रणबीर करण मल्होत्रा की शमशेरा में दिखेंगे। उन्हें फिल्म एनिमल में भी देखा जाएगा। वहीं, आलिया फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में नजर आने वाली हैं। वह करण जौहर की तख्त में भी दिखेंगी। उन्हें करण की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में देखा जाएगा। वह अपनी फिल्म डार्लिंग्स को लेकर भी चर्चा में हैं।



[ad_2]

Source link

RELATED ARTICLES

कोटी कालोनी, टिहरी गढवाल में 24 नवम्बर, 2023 से आयोजित 05 दिवसीय एक्रो फेस्टिवल की तैयारियां जोरो पर।

टिहरी ‘‘कोटी कालोनी, टिहरी गढवाल में 24 नवम्बर, 2023 से आयोजित 05 दिवसीय एक्रो फेस्टिवल की तैयारियां जोरो पर।‘‘ उत्तराखण्ड पर्यटन विकास...

मुख्यमंत्री ने मुंबई में किया फिल्म उद्योग से जुड़ी हस्तियों से विचार विमर्श। फिल्म निर्माताओं ने उत्तराखण्ड में फ़िल्म शूटिंग के लिए दिखाया...

मुख्यमंत्री ने मुंबई में किया फिल्म उद्योग से जुड़ी हस्तियों से विचार विमर्श। फिल्म निर्माताओं ने उत्तराखण्ड में फ़िल्म शूटिंग के लिए दिखाया उत्साह। ...

फीचर फिल्म, वेबसीरीज, टीवी सीरीयल आदि के निर्माण के लिए उत्तराखण्ड को देश में हब के रूप में विकसित किया जायेगा-मुख्यमंत्री

*फीचर फिल्म, वेबसीरीज, टीवी सीरीयल आदि के निर्माण के लिए उत्तराखण्ड को देश में हब के रूप में विकसित किया जायेगा-मुख्यमंत्री* *उत्तराखण्ड को फिल्म,...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

मातृ शक्ति के सहयोग से होगा राष्ट्र का संपूर्ण विकास* *प्रदेश के विकास के लिए हर क्षेत्र में महिलाओं का योगदान जरूरी- सीएम...

*मातृ शक्ति के सहयोग से होगा राष्ट्र का संपूर्ण विकास* *प्रदेश के विकास के लिए हर क्षेत्र में महिलाओं का योगदान जरूरी- सीएम धामी* ...

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गुरुवार को एम्स ऋषिकेश पहुंचकर सिलक्यारा सुरंग से रेस्क्यू किए गए श्रमिकों का हालचाल जाना।

देहरादून राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गुरुवार को एम्स ऋषिकेश पहुंचकर सिलक्यारा सुरंग से रेस्क्यू किए गए श्रमिकों का हालचाल जाना। ...

मुख्यमंत्री द्वारा हल्द्वानी नैनीताल से जनपद टिहरी कुल संकलित धनराशि लागत रुपए 101 करोड़ 78 लाख 98 हजार की 40 विकास योजनाओं का वर्चुअल...

टिहरी ’’मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा गुरुवार को हल्द्वानी नैनीताल से जनपद टिहरी कुल संकलित धनराशि लागत रुपए 101 करोड़ 78 लाख 98 हजार...

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गुरूवार को सचिवालय स्थित अपने सभागार में 08 एवं 09 दिसम्बर, 2023 को देहरादून में आयोजित हो रहे...

*देहरादून मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गुरूवार को सचिवालय स्थित अपने सभागार में 08 एवं 09 दिसम्बर, 2023 को देहरादून में आयोजित हो रहे...

Recent Comments