Friday, December 1, 2023
Home उत्तराखंड 'सब में डालो फुट,मिलकर करो लुट' के फॉर्मूले पर चल रहे है...

‘सब में डालो फुट,मिलकर करो लुट’ के फॉर्मूले पर चल रहे है विरोधी – पीएम मोदी

[ad_1]

अल्मोड़ा। पीएम नरेन्द्र माेदी ने अल्मोड़ा के हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम से जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग सर्जिकल स्ट्राइक, गलवान में सेना के सौर्य पर सवाल उठाते रहे, जनरल बिपिन रावत को गुंडा कहते हैं, इन लोगों को उत्तराखंड लोग कभी नहीं भूलेंगे। कांग्रेस की पार्टी के लोग जब कांग्रेस के पास ही नहीं आ रहे हैं, उत्तराखंड नहीं आ रहे हैं, तो आप के पास कहां से आएंगे। इसलिए जब आप 14 तारीख को वोट डालने जाएंगे, तो कमल के लिए आपका हर एक वोट इस दशक को उत्तराखंड का दशक बनाएगा। याद रखिएगा पहले मतदान फिर जलपान।

पीएम मोदी ने कहा कि कटारमल सूर्य मंदिर के लिए हमने काफी काम किया है। इन कार्यों को और विस्तार देंगे। धामी सरकार होम स्टे योजना को बढ़ावा दे रही है। मैंने होम स्टे का संचालन करने वाले पहाड़ के भाइयों बहनों से बात की थी। होम स्टे पहाड़ में उभरने वाला सबसे बड़ा व्यवसाय होने वाला है। कुमाऊं की धरती महान खोजकर्ता पं नैन सिंह और पं किशन सिंह की भी धरती है। पुरानी सरकारों के जमाने में पलायन यहां का सबसे बड़ा मुद्दा रहा। ये चुनाव पलायन की धारणा को तोड़न और पर्यटन को बढ़ाने वाला होना चाहिए। आपको तय करना है कि पलायन कराने वाली सरकार चाहिए या फिर पर्यटन को बढ़ावा देने वाली सरकार होनी चाहिए।

काली कमाई होती रहे, दिल्ली दरबार में पहुंचती रहे, पुरानी सरकारें इस बात का ध्यान रखती थीं। भाजपा की सरकार में पहली बार तस्वीर बदलने का काम हुआ। जमरानी का काम जल्द शुरू करने वाले हैं। घर घर पानी पहुंचा रहे हैं। आठ लाख घरों को पानी का कनेक्शन दिया जा चुका है। इस बार के बजट में पानी का कनेक्शन 60 हजार करोड़ खर्च करेंगे इसके लिए। धामी की सरकार दोबारा बनने के बाद, उत्तराखंड के हर घर को नल से जोड़ दिया जाएगा। जिससे हमारी माताओं को भटकना न पड़े। आपका मोदीदा आपके लिए काम करेगा। उत्तराखंड में नदियों को बचाने के लिए बसंती देवी ने जो काम किया है, इसलिए जब पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना टीके को लेकर विरोधी अफवाह फैला रहे थे। कह रहे थे कि पहाड़ों पर एक गांव तक वैक्सीन नहीं पहुंच सकती। उत्तराखंड पर इन लोगों का इतना अविश्वास है। क्योंकि ये लोग इतना पड़ा काम कर ही नहीं सकते थे। हमने यहां के लोगों की चिंता करते हुए सबके लिए वैक्सीन पहुंचाई। मैं इसके लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी और उनकी टीम को धन्यवाद देता हूं।

पीएम मोदी ने कहा कि हमारे विरोधी फूट डालने का काम करते हैं। ये कुमाऊं गढ़वाल को लड़ाते हैं, तराई-मैदान के लोगों को लड़ाते हैं। फूट डालकर लूटने का काम करते हैं। हमारे लिए पूरा उत्तराखंड एक है। उन्होंने कहा कि देवभूमि के देवतुल्य भइयों और बहनों, चारमंजिला आम सभा देख रहा हूं है। कोई कोना ऐसा नहीं दख रहा है, जहां अल्मोड़ा से लोग न आएं हों। कुमाऊं के साथ मेरी कितनी यादें जुड़ी हैं। देवभूमि उत्तराखंड का मानसखंड में, मतदाता साथियों का अभिवादन करता हूं।

आगे उन्होंने कहा की वोटर कभी अच्छे कामों को भूलते नहीं हैं। ये मैंने देखा है। इस चुनाव को भाजपा से ज्यादा जनता लड़ रही है। मताएं, नौवजवान और किसान लड़ रहे हैं। यूपी में पहले चरण के लिए भाजपा का भाजपा के प्रति अभूतपूर्व उत्साह नजर आया। इस बार सभी पुराने रिकार्ड इस बार टूटेंगे। भ्रम फैलाने वाले अज्मोड़ा आकर देखें, यहा जनसैलाब है। फिर एक बार भाजपा सरकार। जिन लोगों को यहां की जनता का निर्णय देखना हो। वो यहां के जनसैलाब को देख सकते हैं। उत्तराखंड के लोग ये बात जानते हैं कि भाजपा सरकार ही इस दशक को उत्तराखंड का उज्जवल दशक बना सकती है। इसलिए फिर डबल इंजन का आना तया है।



[ad_2]

Source link

RELATED ARTICLES

मातृ शक्ति के सहयोग से होगा राष्ट्र का संपूर्ण विकास* *प्रदेश के विकास के लिए हर क्षेत्र में महिलाओं का योगदान जरूरी- सीएम...

*मातृ शक्ति के सहयोग से होगा राष्ट्र का संपूर्ण विकास* *प्रदेश के विकास के लिए हर क्षेत्र में महिलाओं का योगदान जरूरी- सीएम धामी* ...

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गुरुवार को एम्स ऋषिकेश पहुंचकर सिलक्यारा सुरंग से रेस्क्यू किए गए श्रमिकों का हालचाल जाना।

देहरादून राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गुरुवार को एम्स ऋषिकेश पहुंचकर सिलक्यारा सुरंग से रेस्क्यू किए गए श्रमिकों का हालचाल जाना। ...

मुख्यमंत्री द्वारा हल्द्वानी नैनीताल से जनपद टिहरी कुल संकलित धनराशि लागत रुपए 101 करोड़ 78 लाख 98 हजार की 40 विकास योजनाओं का वर्चुअल...

टिहरी ’’मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा गुरुवार को हल्द्वानी नैनीताल से जनपद टिहरी कुल संकलित धनराशि लागत रुपए 101 करोड़ 78 लाख 98 हजार...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

मातृ शक्ति के सहयोग से होगा राष्ट्र का संपूर्ण विकास* *प्रदेश के विकास के लिए हर क्षेत्र में महिलाओं का योगदान जरूरी- सीएम...

*मातृ शक्ति के सहयोग से होगा राष्ट्र का संपूर्ण विकास* *प्रदेश के विकास के लिए हर क्षेत्र में महिलाओं का योगदान जरूरी- सीएम धामी* ...

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गुरुवार को एम्स ऋषिकेश पहुंचकर सिलक्यारा सुरंग से रेस्क्यू किए गए श्रमिकों का हालचाल जाना।

देहरादून राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गुरुवार को एम्स ऋषिकेश पहुंचकर सिलक्यारा सुरंग से रेस्क्यू किए गए श्रमिकों का हालचाल जाना। ...

मुख्यमंत्री द्वारा हल्द्वानी नैनीताल से जनपद टिहरी कुल संकलित धनराशि लागत रुपए 101 करोड़ 78 लाख 98 हजार की 40 विकास योजनाओं का वर्चुअल...

टिहरी ’’मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा गुरुवार को हल्द्वानी नैनीताल से जनपद टिहरी कुल संकलित धनराशि लागत रुपए 101 करोड़ 78 लाख 98 हजार...

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गुरूवार को सचिवालय स्थित अपने सभागार में 08 एवं 09 दिसम्बर, 2023 को देहरादून में आयोजित हो रहे...

*देहरादून मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गुरूवार को सचिवालय स्थित अपने सभागार में 08 एवं 09 दिसम्बर, 2023 को देहरादून में आयोजित हो रहे...

Recent Comments