Wednesday, December 6, 2023
Home उत्तराखंड सांसद अनिल बलूनी ने किया नक्षत्र वेधशाला का भ्रमण

सांसद अनिल बलूनी ने किया नक्षत्र वेधशाला का भ्रमण

[ad_1]

नई टिहरी। राज्यसभा सांसद व भाजपा के मीडिया प्रवक्ता अनिल बलूनी ने देवप्रयाग स्थित नक्षत्र वेधशाला का भ्रमण कर संरक्षित दुर्लभ धरोहर को देखा। उन्होंने 1946 में प्रसिद्ध विद्वान व समाजसेवी स्व. आचार्य चक्रधर जोशी द्वारा स्थापित संस्था को देश की अनमोल धरोहर बताया। राज्यसभा सांसद ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आने वाला दशक उत्तराखंड का बताया है। इसके अनुरूप नक्षत्र वेधशाला देवप्रयाग में संरक्षित दुर्लभ पांडुलिपियों, कला चित्रों, प्राचीन खगोलीय यंत्रों के साथ महत्वपूर्ण मुद्रित ग्रंथों के पुस्तकालय के लिए कार्य किया जाएगा। कहा कि बदरी, केदार, गंगा और यमुना की देवभूमि में प्राचीन धरोहर के रख रखाव के कार्य होने जरूरी है।

नक्षत्र वेधशाला में उपलब्ध सामग्री के रख रखाव के लिए वह अपने स्तर से हर संभव प्रयास करेंगे, जिससे आने वाली पीढ़ी को इसका लाभ मिल सके। नक्षत्र वेधशाला प्रमुख आचार्य भास्कर जोशी ने राज्यसभा सांसद का स्वागत करते हुए उन्हें टिहरी रियासत व भारत के विभिन्न स्थानों से संग्रहित दुलर्भ हस्तलिखित ग्रंथों, प्राचीन सूर्य, जल, धुव्रघटी, पीपल के पत्तों की बनाई गई पेंटिंग,एक पेज पर लिखी तीन सौ वर्ष पुरानी गीता व दुर्गा सप्तशती सहित विदेशी दुरबीनों आदि से परिचित कराया। मौके पर पत्रकार राजीव जेटली, सांसद प्रतिनिधि संजय बलूनी, सुबोध नौटियाल, दीपक बलूनी, सभाषद रजनी देवी, मौलिक जोशी, इंद्रदत्त आदि मौजूद थे।



[ad_2]

Source link

RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री ने भारतीय संविधान के निर्माता “भारत रत्न” डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर मुख्यमंत्री आवास पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर...

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शोषित एवं वंचित वर्ग के लिए संघर्षरत रहे महान समाज सुधारक, प्रसिद्ध शिक्षाविद् एवं भारतीय संविधान के निर्माता...

वीरेंद्र पैन्यूली : विश्वविद्यालय आंदोलन के लिए आईआईटी से अध्यापन छोड़ दिया था !

*वीरेंद्र पैन्यूली : विश्वविद्यालय आंदोलन के लिए आईआईटी से अध्यापन छोड़ दिया था !* *गडोलिया गांव से एक रोड़ पौखाल श्रीनगर को जाती है दूसरी...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ आज पीएम मोदी के आगमन को लेकर इन्वेस्टर समिट स्थल का जायजा लिया…

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ आज पीएम मोदी के आगमन को लेकर इन्वेस्टर समिट स्थल का जायजा लिया ।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

मुख्यमंत्री ने भारतीय संविधान के निर्माता “भारत रत्न” डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर मुख्यमंत्री आवास पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर...

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शोषित एवं वंचित वर्ग के लिए संघर्षरत रहे महान समाज सुधारक, प्रसिद्ध शिक्षाविद् एवं भारतीय संविधान के निर्माता...

वीरेंद्र पैन्यूली : विश्वविद्यालय आंदोलन के लिए आईआईटी से अध्यापन छोड़ दिया था !

*वीरेंद्र पैन्यूली : विश्वविद्यालय आंदोलन के लिए आईआईटी से अध्यापन छोड़ दिया था !* *गडोलिया गांव से एक रोड़ पौखाल श्रीनगर को जाती है दूसरी...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ आज पीएम मोदी के आगमन को लेकर इन्वेस्टर समिट स्थल का जायजा लिया…

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ आज पीएम मोदी के आगमन को लेकर इन्वेस्टर समिट स्थल का जायजा लिया ।...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में आदर्श चम्पावत के तहत संचालित योजनाओं और प्रस्तावित कार्यक्रमों की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में आदर्श चम्पावत के तहत संचालित योजनाओं और प्रस्तावित कार्यक्रमों की समीक्षा की।...

Recent Comments