Friday, December 1, 2023
Home राष्ट्रीय नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह बोले, भाजपा में नैतिकता है तो शब्द वापस...

नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह बोले, भाजपा में नैतिकता है तो शब्द वापस लें गौतम औऱ पद से इस्तीफा दें

[ad_1]

नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह बोले, भाजपा में नैतिकता है तो शब्द वापस लें गौतम औऱ पद से इस्तीफा दें

नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह की चेतावनी, भाजपा नेताओं ने अनर्गल बयानबाजी बंद नहीं की तो सड़कों पर उतरेंगे कांग्रेस के कार्यकर्त्ता

देहरादून। कांग्रेस ने भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम की राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी पर तल्ख रुख अपनाया है। नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा में नैतिकता बची है तो गौतम को अपने शब्द वापस लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए। चेतावनी के लहजे में उन्होंने कहा कि ऐसी अनर्गल बयानबाजी बंद नहीं हुई तो कांग्रेस के कार्यकर्त्ता सड़कों पर उतरेंगे।

प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि दुष्यंत कुमार गौतम का बयान भाजपा की अपसंस्कृति को उजागर करता है। ऐसी संस्कृति की जगह उत्तराखंड में नहीं है। भाजपा और इससे जुड़े व्यक्तियों का कभी देश से प्रेम नहीं रहा। आजादी की लड़ाई में उनकी भूमिका नहीं रही। वहीं कांग्रेस ने हमेशा समरसता के साथ सभी धर्मों को समान रूप से समझा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा जिस तरह से सियासत कर रही है, उसका समर्थन नहीं किया जा सकता। जाति, धर्म के नाम पर भेदभाव और अभद्र भाषा से राजनीति का स्तर गिर रहा है। राजनीति का स्वरूप साफ व स्वस्थ होना चाहिए। उत्तराखंड की राजनीति के लिए यह शुभ संकेत नहीं है। भाजपा और उसके नेताओं से नैतिकता की उम्मीद नहीं की जा सकती। वह जानबूझकर वक्तव्य देकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की अपसंस्कृति का कांग्रेस डटकर मुकाबला करेगी। इस पर विराम नहीं लगा तो कांग्रेस सड़कों पर उतरने से गुरेज नहीं करेगी।

नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने सोमवार को दिल्ली पहुंचे। बताया जा रहा है कि वह स्वास्थ्य संबंधी जांच के सिलसिले में दिल्ली गए हैं। जांच के बाद वह मंगलवार को वापसी कर सकते हैं।a



[ad_2]

Source link

RELATED ARTICLES

रिलायंस ज्वैलरी शोरूम लूट प्रकरण में अभियुक्तो को चोरी के वाहन उपलब्ध कराने वाले गैंग के एक सदस्य को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार…

देहरादून *रिलायंस ज्वैलरी शोरूम लूट प्रकरण में अभियुक्तो को चोरी के वाहन उपलब्ध कराने वाले गैंग के एक सदस्य को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार* *मुख्य...

अपनी मन की बात के जरिये प्रधानमंत्री कराते हैं पूरे देश की यात्रा,प्रधानमंत्री जी की बातों को आत्मसात करने की है जरूरत-रेखा आर्या

  *अपनी मन की बात के जरिये प्रधानमंत्री कराते हैं पूरे देश की यात्रा,प्रधानमंत्री जी की बातों को आत्मसात करने की है जरूरत-रेखा आर्या* *आज...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित जनसभाओं को संबोधित…

*मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने किया राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित जनसभाओं को संबोधित* *कांग्रेस ने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

उत्तराखंड देश के सर्वाधिक सुरक्षित राज्यों में से एक और निवेश के लिए सर्वाधिक मुफीद: मुख्यमंत्री

*उत्तराखंड देश के सर्वाधिक सुरक्षित राज्यों में से एक और निवेश के लिए सर्वाधिक मुफीद: मुख्यमंत्री* *ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दृष्टिगत देहरादून में सोशल मीडिया...

उधम सिंह नगर पुलिस द्वारा नानकमत्ता क्षेत्र में हुई लूट की घटना करने वाले अभियुक्तों को किया एक घण्टे के अन्दर गिरफ्तार।

*उधम सिंह नगर पुलिस द्वारा नानकमत्ता क्षेत्र में हुई लूट की घटना करने वाले अभियुक्तों को किया एक घण्टे के अन्दर गिरफ्तार।* दिनांक- 30.11.2023 को...

संस्कार और संस्कृति आधारित बना साहित्य का पाठ्यक्रम केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में ’सम्पूर्ण साहित्य पाठ्यक्रम पुनर्निर्माण कार्यशाला’, देश के नामी विद्वानों ने लिया...

संस्कार और संस्कृति आधारित बना साहित्य का पाठ्यक्रम केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में ’सम्पूर्ण साहित्य पाठ्यक्रम पुनर्निर्माण कार्यशाला’, देश के नामी विद्वानों ने लिया भाग़ ...

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में पीटीसी नरेन्द्र नगर में प्रशिक्षणरत 53 सहायक अभियोजन अधिकारियों ने मुलाकात की।

  देहरादून, राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में पीटीसी नरेन्द्र नगर में प्रशिक्षणरत 53 सहायक अभियोजन अधिकारियों ने मुलाकात की। ...

Recent Comments