Wednesday, December 6, 2023
Home अंतर्राष्ट्रीय चीन के इरादे बढ़े हद से आगे, भारत और अमेरिका ने जताई...

चीन के इरादे बढ़े हद से आगे, भारत और अमेरिका ने जताई चिंता

[ad_1]

12 जनवरी को भारत और चीन के बीच सैन्य कमांडर वार्ता

वाशिंगटन, प्रेट्र। चीन भारत सहित अन्य पडोसी देशो को धमकाने की कोशिश कर रहा है । इस बात पर अमेरिका न भी चिंता व्यक्त की है उन्होंने कहा कि चीन, भारत सहित अपने पड़ोसियों को धमकाने का प्रयास कर रहा है और क्षेत्र व दुनियाभर में उसका इस तरह का व्यवहार अस्थिरता पैदा कर सकता है। अमेरिका ने  इस बात पर भी जोर देकर कहा कि वह अपने साझीदारों के साथ खड़ा रहेगा।

पूर्वी लद्दाख में करीब 20 महीने से जारी गतिरोध पर भारत-चीन के बीच 14वें दौर की सैन्य स्तरीय वार्ता से पहले व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने यह टिप्पणी की। जब उनसे भारत के साथ लगती सीमा पर चीन के आक्रामक व्यवहार के संबंध में पूछा गया है कि क्या चीन के साथ अमेरिका की वार्ता में यह मुद्दा उठा था या अमेरिका इस मुद्दे पर चीन को कोई संदेश भेज रहा है, साकी ने कहा कि भारत-चीन सीमा पर स्थिति की अमेरिका करीब से निगरानी कर रहा है। अमेरिका इन सीमा विवादों पर वार्ता और उनके शांतिपूर्ण समाधान का समर्थन करता रहेगा। साथ ही उन्होंने कहा, ‘हमारा रुख इस बारे में बिल्कुल स्पष्ट है कि क्षेत्र और दुनियाभर में चीन के व्यवहार को हम किस तरह देखते हैं। हमारा मानना है कि यह अस्थिर करने वाला हो सकता है।’

बता दें की ,नई दिल्ली में रक्षा सूत्रों के मुताबिक, भारत और चीन के बीच उच्चस्तरीय सैन्य कमांडर स्तरीय वार्ता 12 जनवरी को पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा के चीन वाले इलाके में चुशुल-मोल्डो में होगी। इसमें पूर्वी लद्दाख के बाकी गतिरोध वाले इलाकों में मुद्दों को सुलझाने पर बात होगी, लेकिन मुख्य फोकस हाट स्प्रिंग क्षेत्र होगा।

चीन की गतिविधियों से सिर्फ भारत ही नही बल्कि पडोसी देश भी परेशान है। जहाँ भारत सीमाओं पर चीन की बढती घुसपैठ से परेशान है वही श्रीलंका भी चीन  के बदलते रुख से नुकसान झैल रहा है वहीं  दूसरी ओर अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन की रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन ने अपने परमाणु हथियारों का बहुत तेजी से विस्तार किया है। इस रिपोर्ट से अमेरिका की चिंता बढ़ गई है और विश्व में इस पर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। अमेरिका ने पिछले साल सैटेलाइट फोटो की मदद से यह नई जानकारी सार्वजनिक की है। रिपोर्ट में यह भी संकेत दिया गया है कि चीन बड़े ही नाटकीय ढंग से अपने परमाणु हथियारों को बढ़ाता जा रहा है।



[ad_2]

Source link

RELATED ARTICLES

दुबई स्थित फर्जी सेल कंपनियों के जरिए न्यूनतम 18 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश…

  *कार्यालय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, स्पेशल टास्क फोर्स, देहरादून, उत्तराखंड* *दुबई स्थित फर्जी सेल कंपनियों के जरिए न्यूनतम 18 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश* *संदिग्ध आरोपी भारत...

*यू.के. भ्रमण रहा सफल, 12500 करोड़ रूपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों पर हुआ करार : सीएम पुष्कर सिंह धामी

*यू.के. भ्रमण रहा सफल, 12500 करोड़ रूपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों पर हुआ करार : सीएम पुष्कर सिंह धामी* *मुख्यमंत्री कार्यालय में एक उत्तराखण्ड...

बार्मिघम में 250 से अधिक व्यवसाइयों से मिले मुख्यमंत्री धामी, ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए किया आमंत्रित…

बार्मिघम में 250 से अधिक व्यवसाइयों से मिले मुख्यमंत्री धामी *- ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए किया आमंत्रित* बर्मिघम। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ब्रिेटेन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

मुख्यमंत्री ने भारतीय संविधान के निर्माता “भारत रत्न” डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर मुख्यमंत्री आवास पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर...

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शोषित एवं वंचित वर्ग के लिए संघर्षरत रहे महान समाज सुधारक, प्रसिद्ध शिक्षाविद् एवं भारतीय संविधान के निर्माता...

वीरेंद्र पैन्यूली : विश्वविद्यालय आंदोलन के लिए आईआईटी से अध्यापन छोड़ दिया था !

*वीरेंद्र पैन्यूली : विश्वविद्यालय आंदोलन के लिए आईआईटी से अध्यापन छोड़ दिया था !* *गडोलिया गांव से एक रोड़ पौखाल श्रीनगर को जाती है दूसरी...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ आज पीएम मोदी के आगमन को लेकर इन्वेस्टर समिट स्थल का जायजा लिया…

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ आज पीएम मोदी के आगमन को लेकर इन्वेस्टर समिट स्थल का जायजा लिया ।...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में आदर्श चम्पावत के तहत संचालित योजनाओं और प्रस्तावित कार्यक्रमों की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में आदर्श चम्पावत के तहत संचालित योजनाओं और प्रस्तावित कार्यक्रमों की समीक्षा की।...

Recent Comments