Friday, December 1, 2023
Home अंतर्राष्ट्रीय पकिस्तान में महान सिख योद्धा हरि सिंह नलवा की मूर्ति हटाए जाने से...

पकिस्तान में महान सिख योद्धा हरि सिंह नलवा की मूर्ति हटाए जाने से सिख समुदाय में आक्रोश

[ad_1]

पाकिस्तान। अपनी हरकतों से पकिस्तान फिर से चर्चा में है।खबर के अनुसार खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के हरिपुर जिले में स्थानीय प्रशासन द्वारा महान सिख योद्धा हरि सिंह नलवा की मूर्ति को हटाने के बाद सिख समुदाय में काफी रोष है। सिख समुदाय ने हरि सिंह नलवा की मूर्ति को हटाए जाने पर गुस्सा जताया है। उहोंने कहा कि, हरि सिंह की मूर्ति को हटाकर प्रशासन ने उनके भावनात्मक और धार्मिक मूल्यों को चोट पहुंचाई है।

प्रतिमा हटाए जाने से आक्रोशित सिखों का कहना है कि, पाकिस्तान में ऐसे निर्णय लेने वाले अधिकारी भूल रहे हैं कि इतिहास को न तो बदला जा सकता है और न ही पलटा जा सकता है। पाकिस्तान जो सिखों की समानता और समावेशिता को बढ़ावा देने के लिए बड़े कदम उठा रहा है, उसे याद रखना चाहिए कि सिखों की अपने गुरुओं में गहरी आस्था है।

दरअसल, हरि सिंह नलवा की मूर्ति को 2017 में चौक पर लगाया गया था। हरि सिंह नलवा ने महाराजा रणजीत सिंह के साम्राज्य की स्थापना और उसकी विजय में प्रमुख भूमिका निभाई थी।जानकारी के अनुसार, हरि सिंह का जन्म 1791 में पंजाब के गुजरांवाला में हुआ था और वह महाराजा रणजीत सिंह की सिख सेना खालसा के कमांडर-इन-चीफ थे। उन्होंने कई लड़ाइयां लड़ीं, लेकिन वे कसूर, मुल्तान, अटक, पेशावर और जमरूद को जीतने के लिए प्रसिद्ध हैं। अप्रैल 1837 में जमरूद में हरि सिंह की मृत्यु हो गई थी। जब हरि सिंह नलवा की प्रतिमा स्थापित की गई थी। तो प्रशासन की तरफ से लाख दावे किए गए थे। मूर्ति स्थापित करते वक्त ये कहा गया था कि, धार्मिक पर्यटन और सहिष्णुता को बढ़ावा दिया जा रहा है। हालांकि, मूर्ति को हटाकर प्रशासन ने अपने उन वादों को भी भुला दिया।

आपको बता दें कि, हरि सिंह नलवा, महाराजा रणजीत सिंह की फौज के सबसे भरोसेमंद कमांडर थे। वह कश्मीर, हाजरा और पेशावर के गवर्नर रहे। उन्होंने कई अफगान योद्धाओं को शिकस्त दी और यहां के कई हिस्सों पर अपना वर्चस्व स्थापित किया। साथ ही उन्होंने अफगानों को खैबर दर्रे का इस्तेमाल करते हुए पंजाब में आने से रोका। हरी सिंह नलवा ने अफगानों के खिलाफ कई युद्धों में हिस्सा लिया था। 



[ad_2]

Source link

RELATED ARTICLES

दुबई स्थित फर्जी सेल कंपनियों के जरिए न्यूनतम 18 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश…

  *कार्यालय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, स्पेशल टास्क फोर्स, देहरादून, उत्तराखंड* *दुबई स्थित फर्जी सेल कंपनियों के जरिए न्यूनतम 18 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश* *संदिग्ध आरोपी भारत...

*यू.के. भ्रमण रहा सफल, 12500 करोड़ रूपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों पर हुआ करार : सीएम पुष्कर सिंह धामी

*यू.के. भ्रमण रहा सफल, 12500 करोड़ रूपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों पर हुआ करार : सीएम पुष्कर सिंह धामी* *मुख्यमंत्री कार्यालय में एक उत्तराखण्ड...

बार्मिघम में 250 से अधिक व्यवसाइयों से मिले मुख्यमंत्री धामी, ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए किया आमंत्रित…

बार्मिघम में 250 से अधिक व्यवसाइयों से मिले मुख्यमंत्री धामी *- ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए किया आमंत्रित* बर्मिघम। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ब्रिेटेन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

उत्तराखंड देश के सर्वाधिक सुरक्षित राज्यों में से एक और निवेश के लिए सर्वाधिक मुफीद: मुख्यमंत्री

*उत्तराखंड देश के सर्वाधिक सुरक्षित राज्यों में से एक और निवेश के लिए सर्वाधिक मुफीद: मुख्यमंत्री* *ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दृष्टिगत देहरादून में सोशल मीडिया...

उधम सिंह नगर पुलिस द्वारा नानकमत्ता क्षेत्र में हुई लूट की घटना करने वाले अभियुक्तों को किया एक घण्टे के अन्दर गिरफ्तार।

*उधम सिंह नगर पुलिस द्वारा नानकमत्ता क्षेत्र में हुई लूट की घटना करने वाले अभियुक्तों को किया एक घण्टे के अन्दर गिरफ्तार।* दिनांक- 30.11.2023 को...

संस्कार और संस्कृति आधारित बना साहित्य का पाठ्यक्रम केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में ’सम्पूर्ण साहित्य पाठ्यक्रम पुनर्निर्माण कार्यशाला’, देश के नामी विद्वानों ने लिया...

संस्कार और संस्कृति आधारित बना साहित्य का पाठ्यक्रम केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में ’सम्पूर्ण साहित्य पाठ्यक्रम पुनर्निर्माण कार्यशाला’, देश के नामी विद्वानों ने लिया भाग़ ...

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में पीटीसी नरेन्द्र नगर में प्रशिक्षणरत 53 सहायक अभियोजन अधिकारियों ने मुलाकात की।

  देहरादून, राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में पीटीसी नरेन्द्र नगर में प्रशिक्षणरत 53 सहायक अभियोजन अधिकारियों ने मुलाकात की। ...

Recent Comments