Friday, December 1, 2023
Home उत्तराखंड जौनसार से लेकर पछुवादून तक भाजपा सरकार ने गिनाई उपलब्धियां

जौनसार से लेकर पछुवादून तक भाजपा सरकार ने गिनाई उपलब्धियां

[ad_1]

विकासनगर। प्रदेश सरकार के पांच साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को चकराता, विकासनगर और सहसपुर विधान क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित कर भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाई गईं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को वर्चुअल तौर पर संबोधित कर कहा कि पिछली सरकार के कार्यकाल के मुकाबले भाजपा सरकार के कार्यकाल में दो गुने अधिक विकास कार्य पिछले पांच साल में किए गए। शुक्रवार को बाबूगढ़ स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में आयोजित कार्यक्रम में विधायक मुन्ना चौहान ने कहा कि राज्य गठन के बाद से लेकर पिछली सरकार के कार्यकाल में जितने भी विकास कार्य विधान सभा क्षेत्र में हुए हैं, उससे दो गुने अधिक विकास कार्य पिछले पांच साल में किए गए। कहा कि नावघाट में यमुना पर हिमालचल प्रदेश को जोड़ने वाले पुल की मांग विकासनगर की जनता कई दशकों से कर रही थी, इस मांग को उन्होंने पूरा किया है। इसके साथ ही हरबर्टपुर में बस अड्डा निर्माण, शीतला पर पुल निर्माण समेत शहर की सीवरेज पुनर्गठन की मांग भी इस बार पूरी हुई है।

दूसरी ओर भाऊवाला में आयोजित कार्यक्रम में सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर ने कहा कि इन पांच वर्षों में प्रत्येक गांव को सड़क से जोड़ा गया है। सहसपुर में दशकों से चली आ रही पेयजल समस्या को दूर करने के लिए डेढ़ सौ करोड़ की नई पेयजल योजनाओं का निर्माण किया जा रहा है। इस बार गर्मियों में हर घर को पर्याप्त पानी मिलेगा। सेलाकुई को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने के लिए सरकार ने कोर्ट में सटीक पैरवी की। अब नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बाद प्रशासनिक ढांचा गठित कर दिया गया है। जिससे सेलाकुई कस्बे में विकास कार्यों को गति मिली है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने शीशमबाड़ा वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट को हटाने का आश्वासन भी दे दिया है।

वहीं, चकराता विधानसभा के नागथात खेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान ने बताया कि भाजपा सरकार ने इन पांच वर्षों में जौनसार बावर में मूलभूत सुविधाएं विकसित की हैं। नागथात पेयजल पंपिंग योजना का मुख्यमंत्री ने वर्चुअल लोकार्पण कर जनता को समर्पित कर दिया है। कहा कि करीब सौ गांवों को पेयजल समस्या से अब निजात मिल गई है। इसके साथ ही कोटा क्वानू में हिमाचल प्रदेश को जोड़ने वाले पुल का निर्माण किया गया है, जिससे दोनों ही क्षेत्रों के रोटी बेटी के संबंधों को मजबूती मिलेगी। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि चकराता विधान सभा नई सड़कों का निर्माण करने के साथ ही जर्जर मार्गों का सुधारीकरण किया गया है। कहा कि चकराता में इस बार कमल खिलेगा और विकास की गति तेज होगी।



[ad_2]

Source link

RELATED ARTICLES

उत्तराखंड देश के सर्वाधिक सुरक्षित राज्यों में से एक और निवेश के लिए सर्वाधिक मुफीद: मुख्यमंत्री

*उत्तराखंड देश के सर्वाधिक सुरक्षित राज्यों में से एक और निवेश के लिए सर्वाधिक मुफीद: मुख्यमंत्री* *ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दृष्टिगत देहरादून में सोशल मीडिया...

उधम सिंह नगर पुलिस द्वारा नानकमत्ता क्षेत्र में हुई लूट की घटना करने वाले अभियुक्तों को किया एक घण्टे के अन्दर गिरफ्तार।

*उधम सिंह नगर पुलिस द्वारा नानकमत्ता क्षेत्र में हुई लूट की घटना करने वाले अभियुक्तों को किया एक घण्टे के अन्दर गिरफ्तार।* दिनांक- 30.11.2023 को...

संस्कार और संस्कृति आधारित बना साहित्य का पाठ्यक्रम केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में ’सम्पूर्ण साहित्य पाठ्यक्रम पुनर्निर्माण कार्यशाला’, देश के नामी विद्वानों ने लिया...

संस्कार और संस्कृति आधारित बना साहित्य का पाठ्यक्रम केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में ’सम्पूर्ण साहित्य पाठ्यक्रम पुनर्निर्माण कार्यशाला’, देश के नामी विद्वानों ने लिया भाग़ ...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

उत्तराखंड देश के सर्वाधिक सुरक्षित राज्यों में से एक और निवेश के लिए सर्वाधिक मुफीद: मुख्यमंत्री

*उत्तराखंड देश के सर्वाधिक सुरक्षित राज्यों में से एक और निवेश के लिए सर्वाधिक मुफीद: मुख्यमंत्री* *ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दृष्टिगत देहरादून में सोशल मीडिया...

उधम सिंह नगर पुलिस द्वारा नानकमत्ता क्षेत्र में हुई लूट की घटना करने वाले अभियुक्तों को किया एक घण्टे के अन्दर गिरफ्तार।

*उधम सिंह नगर पुलिस द्वारा नानकमत्ता क्षेत्र में हुई लूट की घटना करने वाले अभियुक्तों को किया एक घण्टे के अन्दर गिरफ्तार।* दिनांक- 30.11.2023 को...

संस्कार और संस्कृति आधारित बना साहित्य का पाठ्यक्रम केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में ’सम्पूर्ण साहित्य पाठ्यक्रम पुनर्निर्माण कार्यशाला’, देश के नामी विद्वानों ने लिया...

संस्कार और संस्कृति आधारित बना साहित्य का पाठ्यक्रम केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में ’सम्पूर्ण साहित्य पाठ्यक्रम पुनर्निर्माण कार्यशाला’, देश के नामी विद्वानों ने लिया भाग़ ...

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में पीटीसी नरेन्द्र नगर में प्रशिक्षणरत 53 सहायक अभियोजन अधिकारियों ने मुलाकात की।

  देहरादून, राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में पीटीसी नरेन्द्र नगर में प्रशिक्षणरत 53 सहायक अभियोजन अधिकारियों ने मुलाकात की। ...

Recent Comments