Wednesday, December 6, 2023
Home मनोरंजन हीरोपंती 2 से भूल भुलैया 2 तक, इस साल आएंगी कई हिट...

हीरोपंती 2 से भूल भुलैया 2 तक, इस साल आएंगी कई हिट फ्रेंचाइजी की फिल्में

[ad_1]

बॉलीवुड के लिए नया साल कई वजहों से खास साबित होने वाला है। इस साल कई बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं। मेकर्स इस उम्मीद में हैं कि इस साल कोरोना महामारी का असर फिल्म इंडस्ट्री पर नहीं पड़ेगा।
आज हम आपको उन हिट फ्रेंचाइजी की फिल्मों से रूबरू कराएंगे, जो 2022 में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। दर्शक इन फिल्मों की राह लंबे समय से देख रहे हैं।
टाइगर श्रॉफ की फिल्म हीरोपंती 2 का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्म इसी साल अप्रैल में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म के पहले भाग हीरोपंती के साथ टाइगर ने बॉलीवुड में कदम रखा था। यह फिल्म हिट साबित हुई थी और टाइगर के अभिनय को भी सराहना मिली थी। हीरोपंती 2 का निर्देशन अहमद खान ने किया है। टाइगर के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी और तारा सुतारिया भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।

भूल भुलैया का जादू बड़े पर्दे पर खूब चला था। फिल्म 2007 में आई थी, जिसमें अक्षय कुमार और विद्या बालन नजर आए थे। इसके सीक्वल भूल भुलैया 2 में कार्तिक आर्यन मुख्य भूमिका में हैं। वह तब्बू और कियारा आडवाणी के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगे। उम्मीद है कि यह फिल्म इस साल मार्च में दर्शकों के बीच आएगी। अब देखना है कि ऑरिजनल फिल्म की तरह यह फिल्म अपना जलवा दिखा पाती है या नहीं।
2018 में आई कॉमेडी फिल्म बधाई हो पर दर्शकों ने दिल खोलकर प्यार बरसाया था। गजराज राव, नीना गुप्ता, आयुष्मान खुराना और सान्या मल्होत्रा ने अपने अभिनय से फिल्म में तडक़ा लगाया था। अब इस फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म बधाई दो की रिलीज का इंतजार है। इसका निर्देशन हर्षवर्धन कुलकर्णी ने किया है। इस फिल्म में राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर नजर आएंगे। यह फिल्म फरवरी में रिलीज होने वाली है।

एक विलेन 2014 में आई थी। इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख मुख्य भूमिका में थे। फिल्म ने दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की कमाई की थी। अब इसकी अगली कड़ी एक विलेन रिटर्न्स जुलाई में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में दिशा पटानी, जॉन अब्राहम, तारा सुतारिया और अर्जुन कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं। ऑरिजनल फिल्म की तरह इस फिल्म का निर्देशन भी मोहित सूरी कर रहे हैं।
2001 में आई गदर: एक प्रेम कथा बॉलीवुड की ऐतिहासिक फिल्म है। गदर में सनी देओल तारा सिंह नामक शख्स के किरदार में दिखे थे, जबकि अमीषा पटेल सकीना के किरदार में दिखी थीं। गदर का निर्देशन अनिल शर्मा ने किया था। एक बार फिर सनी और अमीषा की जुगलबंदी गदर 2 में देखने को मिलेगी। हाल में मेकर्स ने फिल्म का सीक्वल गदर 2 की शूटिंग शुरू की है। साल के अंत तक यह फिल्म दर्शकों के बीच आएगी।



[ad_2]

Source link

RELATED ARTICLES

कोटी कालोनी, टिहरी गढवाल में 24 नवम्बर, 2023 से आयोजित 05 दिवसीय एक्रो फेस्टिवल की तैयारियां जोरो पर।

टिहरी ‘‘कोटी कालोनी, टिहरी गढवाल में 24 नवम्बर, 2023 से आयोजित 05 दिवसीय एक्रो फेस्टिवल की तैयारियां जोरो पर।‘‘ उत्तराखण्ड पर्यटन विकास...

मुख्यमंत्री ने मुंबई में किया फिल्म उद्योग से जुड़ी हस्तियों से विचार विमर्श। फिल्म निर्माताओं ने उत्तराखण्ड में फ़िल्म शूटिंग के लिए दिखाया...

मुख्यमंत्री ने मुंबई में किया फिल्म उद्योग से जुड़ी हस्तियों से विचार विमर्श। फिल्म निर्माताओं ने उत्तराखण्ड में फ़िल्म शूटिंग के लिए दिखाया उत्साह। ...

फीचर फिल्म, वेबसीरीज, टीवी सीरीयल आदि के निर्माण के लिए उत्तराखण्ड को देश में हब के रूप में विकसित किया जायेगा-मुख्यमंत्री

*फीचर फिल्म, वेबसीरीज, टीवी सीरीयल आदि के निर्माण के लिए उत्तराखण्ड को देश में हब के रूप में विकसित किया जायेगा-मुख्यमंत्री* *उत्तराखण्ड को फिल्म,...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

मुख्यमंत्री ने 08 और 09 दिसम्बर को एफआरआई, देहरादून में आयोजित होने वाले डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों को लेकर कार्यक्रम स्थल...

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने 08 और 09 दिसम्बर को एफआरआई, देहरादून में आयोजित होने वाले डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों...

मुख्यमंत्री ने भारतीय संविधान के निर्माता “भारत रत्न” डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर मुख्यमंत्री आवास पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर...

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शोषित एवं वंचित वर्ग के लिए संघर्षरत रहे महान समाज सुधारक, प्रसिद्ध शिक्षाविद् एवं भारतीय संविधान के निर्माता...

वीरेंद्र पैन्यूली : विश्वविद्यालय आंदोलन के लिए आईआईटी से अध्यापन छोड़ दिया था !

*वीरेंद्र पैन्यूली : विश्वविद्यालय आंदोलन के लिए आईआईटी से अध्यापन छोड़ दिया था !* *गडोलिया गांव से एक रोड़ पौखाल श्रीनगर को जाती है दूसरी...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ आज पीएम मोदी के आगमन को लेकर इन्वेस्टर समिट स्थल का जायजा लिया…

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ आज पीएम मोदी के आगमन को लेकर इन्वेस्टर समिट स्थल का जायजा लिया ।...

Recent Comments