Friday, December 1, 2023
Home राष्ट्रीय किसान आंदोलनः 11 महीने बाद खुला एनएच-9 और दिल्ली-मेरठ मार्ग, रास्ता खुलने...

किसान आंदोलनः 11 महीने बाद खुला एनएच-9 और दिल्ली-मेरठ मार्ग, रास्ता खुलने से मिली राहत की सांस

[ad_1]

दिल्ली।  गुरुवार को टीकरी बॉर्डर का रास्ता खोलने के बाद शुक्रवार को दिल्ली पुलिस ने गाजीपुर बॉर्डर पर लगे बैरिकेडिंग भी हटा दिये हैं। 11 महीने से बंद दिल्ली से मेरठ वाली लाइन और एनएच-9 की लेन को पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर खोल दिया गया है। इस बीच दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वे पर सुबह करीबन 9.30 बजे दिल्ली पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और उसके बाद क्रेन की मदद से सीमेंटेड बैरियर और पत्थरों को हटाने का काम शुरू किया। पुलिस की यह कार्यवाई सुप्रीम कोर्ट आदेश के बाद हुई है। दिल्ली-मेरठ लेन पर पुलिसकर्मियों के लिए बनाई गई टीन शेड को भी हटाया गया है। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी लॉ एंड ऑर्डर दीपेंद्र पाठक और डीसीपी ईस्ट प्रियंका कश्यप मौके पर तैनात रहे।

दिल्ली पुलिस का कहाना है कि आम जनता को रास्ता बंद होने से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रास्ते खुलने से लोगों को राहत मिली है। साथ ही पुलिस ने किसानों से उम्मीद जताई है कि वे पुलिस का सहयोग करेंगे। इससे पहले गुरुवार देर शाम को टीकरी बॉर्डर पर सिर्फ एक हिस्से से बैरिकेडिंग हटाई गई थी। फिलहाल सिंघु बॉर्डर पर बैरिकेड हटाने को लेकर अभी पुलिस ने प्रयास नहीं किये हैं। दिल्ली पुलिस ने रोहतक रोड के भी कई बैरिकेड लगे हुए थे। पुलिस ने बैरीकेड को हटाने का कार्य शुरू कर दिया है। कई जगह बैरिकेड हट भी चुके हैं। वहीं आखिरी वाले बैरिकेड्स अभी भी लगे हुए हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि किसान नेताओं से प्रदर्शन स्थल से रास्ता देने की बात की जा रही है। अगर वह रास्ता देने को तैयार हो जाते हैं तो शुक्रवार शाम तक रोहतक रोड को भी खोल दिया जाएगा।
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने गाजीपुर बॉर्डर से बैरिकेडिंग हटाए जाने पर कहा कि प्रधानमंत्री ने किसानों को अपनी फसल कहीं पर भी बेचने को कहा था। इसलिए अब रास्ते खुलेंगे तो हम भी अपनी फसल बेचने पार्लियामेंट में जाएंगे। पहले हमारे ट्रैक्टर दिल्ली जाएंगे। हमने रास्ते नहीं रोक रखे हैं। हम आगे की योजना बनाकर बताएंगे।



[ad_2]

Source link

RELATED ARTICLES

रिलायंस ज्वैलरी शोरूम लूट प्रकरण में अभियुक्तो को चोरी के वाहन उपलब्ध कराने वाले गैंग के एक सदस्य को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार…

देहरादून *रिलायंस ज्वैलरी शोरूम लूट प्रकरण में अभियुक्तो को चोरी के वाहन उपलब्ध कराने वाले गैंग के एक सदस्य को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार* *मुख्य...

अपनी मन की बात के जरिये प्रधानमंत्री कराते हैं पूरे देश की यात्रा,प्रधानमंत्री जी की बातों को आत्मसात करने की है जरूरत-रेखा आर्या

  *अपनी मन की बात के जरिये प्रधानमंत्री कराते हैं पूरे देश की यात्रा,प्रधानमंत्री जी की बातों को आत्मसात करने की है जरूरत-रेखा आर्या* *आज...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित जनसभाओं को संबोधित…

*मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने किया राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित जनसभाओं को संबोधित* *कांग्रेस ने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

उत्तराखंड देश के सर्वाधिक सुरक्षित राज्यों में से एक और निवेश के लिए सर्वाधिक मुफीद: मुख्यमंत्री

*उत्तराखंड देश के सर्वाधिक सुरक्षित राज्यों में से एक और निवेश के लिए सर्वाधिक मुफीद: मुख्यमंत्री* *ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दृष्टिगत देहरादून में सोशल मीडिया...

उधम सिंह नगर पुलिस द्वारा नानकमत्ता क्षेत्र में हुई लूट की घटना करने वाले अभियुक्तों को किया एक घण्टे के अन्दर गिरफ्तार।

*उधम सिंह नगर पुलिस द्वारा नानकमत्ता क्षेत्र में हुई लूट की घटना करने वाले अभियुक्तों को किया एक घण्टे के अन्दर गिरफ्तार।* दिनांक- 30.11.2023 को...

संस्कार और संस्कृति आधारित बना साहित्य का पाठ्यक्रम केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में ’सम्पूर्ण साहित्य पाठ्यक्रम पुनर्निर्माण कार्यशाला’, देश के नामी विद्वानों ने लिया...

संस्कार और संस्कृति आधारित बना साहित्य का पाठ्यक्रम केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में ’सम्पूर्ण साहित्य पाठ्यक्रम पुनर्निर्माण कार्यशाला’, देश के नामी विद्वानों ने लिया भाग़ ...

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में पीटीसी नरेन्द्र नगर में प्रशिक्षणरत 53 सहायक अभियोजन अधिकारियों ने मुलाकात की।

  देहरादून, राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में पीटीसी नरेन्द्र नगर में प्रशिक्षणरत 53 सहायक अभियोजन अधिकारियों ने मुलाकात की। ...

Recent Comments