Friday, December 1, 2023
Home मनोरंजन 21 फरवरी को होगी फरहान-शिबानी की शादी,जावेद अख्तर ने की पुष्टि

21 फरवरी को होगी फरहान-शिबानी की शादी,जावेद अख्तर ने की पुष्टि

[ad_1]

पिछले काफी समय से फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी की खबरों से गपशप गली गुलजार है। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी इस पर कुछ नहीं कहा है। अब फरहान के पिता और जाने-माने लेखक जावेद अख्तर ने इस खबर की पुष्टि कर दी है। उन्होंने हाल ही में पहली बार फरहान और शिबानी की शादी को लेकर बातचीत की और साथ ही कुछ खुलासे भी किए।

खबरें थीं कि फरहान-शिबानी 21 फरवरी को शादी करने वाले हैं। जावेद ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा, हां शादी हो रही है। कोरोना की स्थिति देखते हुए हम शादी बड़े स्तर पर नहीं कर सकते। यह एक साधारण समारोह होगा। खैर, अभी तो इंविटेशन भी नहीं भेजे गए हैं। उन्होंने कहा, शिबानी बहुत प्यारी बच्ची है। हमारा परिवार उन्हें बहुत पसंद करता है। अच्छी बात यह है कि फरहान और शिबानी की बहुत जमती है।
एक सूत्र ने बताया कि फरवरी में शादी करने के बाद फरहान और शिबानी अप्रैल में एक बड़ी पार्टी रखेंगे, जहां दोनों इंडस्ट्री के दोस्तों को बुलाएंगे। फरहान और शिबानी मुंबई में भव्य शादी करने की प्लानिंग कर रहे थे, लेकिन कोरोना के बढ़ते खतरे और कई बॉलीवुड सितारों को कोरोना की चपेट में आता देखकर दोनों ने करीबी रिश्तेदारों और परिवार की मौजूदगी के बीच शादी करने का फैसला किया है।
शिबानी से यह फरहान की यह दूसरी शादी होगी। उन्होंने सेलेब्रिटी हेयर स्टालिस्ट अधुना भबानी को तीन साल तक डेट करने के बाद 2000 में उनसे शादी की थी। शादी के 16 साल बाद 2017 में उनका तलाक हुआ। फरहान और अधुना की दो बेटियां हैं शाक्या और अकीरा। अब जहां फरहान, शिबानी के साथ हैं, वहीं अधुना, डीनो मोरिया के भाई निकोलो मोरियो के साथ रिलेशनशिप में हैं। अधुना अपनी दोनों बेटियों को भी निकोलो से मिलवा चुकी हैं।

शिबानी और फरहान सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के प्रति प्यार जाहिर करने से कतराते नहीं हैं। दोनों अक्सर इंस्टाग्राम पर मस्ती भरी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। फरहान-शिबानी की पहली मुलाकात एक रियलिटी टीवी शो में हुई थी। इस शो को फरहान ने होस्ट किया था, वहीं शिबानी इस शो का हिस्सा बनी थीं। इस शो के बाद से ही दोनों सुर्खियों का हिस्सा बन गए थे और दोनों के रिलेशनशिप की खबरें सामने आने लगी थीं।
एक्ट्रेस, मॉडल और होस्ट शिबानी ने कई फिल्मों में आइटम नंबर किए हैं। वह फिल्म रॉय में जोया की भूमिका में नजर आई थीं। वह सुल्तान, शानदार, नूर, नाम शबाना और भावेश जोशी सुपर हीरो जैसी फिल्मों में छोटी-मोटी भूमिकाओं में दिख चुकी हैं।



[ad_2]

Source link

RELATED ARTICLES

कोटी कालोनी, टिहरी गढवाल में 24 नवम्बर, 2023 से आयोजित 05 दिवसीय एक्रो फेस्टिवल की तैयारियां जोरो पर।

टिहरी ‘‘कोटी कालोनी, टिहरी गढवाल में 24 नवम्बर, 2023 से आयोजित 05 दिवसीय एक्रो फेस्टिवल की तैयारियां जोरो पर।‘‘ उत्तराखण्ड पर्यटन विकास...

मुख्यमंत्री ने मुंबई में किया फिल्म उद्योग से जुड़ी हस्तियों से विचार विमर्श। फिल्म निर्माताओं ने उत्तराखण्ड में फ़िल्म शूटिंग के लिए दिखाया...

मुख्यमंत्री ने मुंबई में किया फिल्म उद्योग से जुड़ी हस्तियों से विचार विमर्श। फिल्म निर्माताओं ने उत्तराखण्ड में फ़िल्म शूटिंग के लिए दिखाया उत्साह। ...

फीचर फिल्म, वेबसीरीज, टीवी सीरीयल आदि के निर्माण के लिए उत्तराखण्ड को देश में हब के रूप में विकसित किया जायेगा-मुख्यमंत्री

*फीचर फिल्म, वेबसीरीज, टीवी सीरीयल आदि के निर्माण के लिए उत्तराखण्ड को देश में हब के रूप में विकसित किया जायेगा-मुख्यमंत्री* *उत्तराखण्ड को फिल्म,...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

मातृ शक्ति के सहयोग से होगा राष्ट्र का संपूर्ण विकास* *प्रदेश के विकास के लिए हर क्षेत्र में महिलाओं का योगदान जरूरी- सीएम...

*मातृ शक्ति के सहयोग से होगा राष्ट्र का संपूर्ण विकास* *प्रदेश के विकास के लिए हर क्षेत्र में महिलाओं का योगदान जरूरी- सीएम धामी* ...

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गुरुवार को एम्स ऋषिकेश पहुंचकर सिलक्यारा सुरंग से रेस्क्यू किए गए श्रमिकों का हालचाल जाना।

देहरादून राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गुरुवार को एम्स ऋषिकेश पहुंचकर सिलक्यारा सुरंग से रेस्क्यू किए गए श्रमिकों का हालचाल जाना। ...

मुख्यमंत्री द्वारा हल्द्वानी नैनीताल से जनपद टिहरी कुल संकलित धनराशि लागत रुपए 101 करोड़ 78 लाख 98 हजार की 40 विकास योजनाओं का वर्चुअल...

टिहरी ’’मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा गुरुवार को हल्द्वानी नैनीताल से जनपद टिहरी कुल संकलित धनराशि लागत रुपए 101 करोड़ 78 लाख 98 हजार...

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गुरूवार को सचिवालय स्थित अपने सभागार में 08 एवं 09 दिसम्बर, 2023 को देहरादून में आयोजित हो रहे...

*देहरादून मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गुरूवार को सचिवालय स्थित अपने सभागार में 08 एवं 09 दिसम्बर, 2023 को देहरादून में आयोजित हो रहे...

Recent Comments